Advertisements

UP Board Class 10th Math Model Paper PDF Download

UP Board Class 10th Math Model Paper: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) बोर्ड परीक्षा आयोजित करने से पहले UPMSP मॉडल पेपर कक्षा 10 और कक्षा 12 के जारी करता है। ऐसे में जो अभ्यर्थी अगले साल यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एक बार यूपी बोर्ड मॉडल प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश बोर्ड द्वारा जारी किए गए मॉडल प्रश्नपत्रों को डाउनलोड करके उनका अभ्यास करने से अभ्यर्थी अपनी परीक्षा की तैयारी को और भी मजबूत बना सकते हैं और साथ ही उन्हें परीक्षा में आने वाले प्रश्नों के प्रकार और उनके स्तर को भी समझने में मदद मिलेगी। इसके अलावा अब UP Board Time Table भी जारी हो चुका है। ऐसे में आज हम इस लेख के जरिए UP Board Class 10th के गणित मॉडल पेपर को प्रदान करेंगे जिसका अभ्यास करके आप गणित के पेपर में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।

Advertisements

UP शिक्षा बोर्ड – संक्षिप्त विवरण

  1. राज्य का नाम : उत्तर प्रदेश
  2. शिक्षा बोर्ड का नाम : हाई स्कूल और इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड उत्तर प्रदेश / उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद
  3. संस्था का नाम : शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश सरकार
  4. परीक्षा शुरू होने की तिथि : 18 फरवरी 2026
  5. आधिकारिक वेबसाइट : www.upmsp.edu.in

UP Board Class 10th Math Model Paper कैसे करें डाउनलोड?

UP Board Class 10th Math Model Paper डाउनलोड करने के लिए आप निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं –

  1. सबसे पहले UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. मुख्य पृष्ठ पर उपलब्ध मॉडल पेपर लिंक पर क्लिक करें।
  3. उसके बाद Model Paper All Subject Class Wise Session 2025-26 का पेज खुलेगा।
  4. उसके बाद आप अपने कक्षा का चयन करें।
  5. इसके बाद विषयवार लिस्ट दिखाई देगी, वहां आप Math विषय के मॉडल पेपर पर क्लिक कर उसका पीडीएफ डाउनलोड कर लें।

UP Board 10th Maths Model Paper क्यों जरूरी है?

गणित एक ऐसा विषय है जिसमें अभ्यास और पैटर्न समझने से ही सफलता मिलती है।
मॉडल पेपर हल करने से—

  • प्रश्नों के प्रकार और कठिनाई स्तर का अंदाज़ा मिलता है
  • समय प्रबंधन बेहतर होता है
  • अवधारणाएँ मजबूत होती हैं
  • परीक्षा के वास्तविक माहौल का अनुभव होता है
  • बार-बार पूछे जाने वाले अध्यायों की पहचान होती है

हमारे द्वारा तैयार किया गया मॉडल पेपर विशेषज्ञ शिक्षकों, पूर्व टॉपर छात्रों, और UP बोर्ड पैटर्न के विश्लेषण पर आधारित है।

UP Board Class 10th Maths – परीक्षा पैटर्न 2025-26

UP बोर्ड गणित परीक्षा कुल 100 अंकों की होती है—

  • 70 अंक लिखित परीक्षा
  • 30 अंक प्रैक्टिकल / आंतरिक मूल्यांकन

लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले प्रश्न प्रकार:

  1. बहुविकल्पीय प्रश्न (Objective)
  2. शोर्ट प्रश्न
  3. लघु उत्तरीय प्रश्न
  4. दीर्घ उत्तरीय / समाधान आधारित प्रश्न

प्रत्येक प्रकार का प्रश्न इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि छात्र की—

  • अवधारणात्मक समझ
  • गणना कौशल
  • तार्किक क्षमता
  • समस्या समाधान कौशल, सभी का परीक्षण हो सके।

UP Board Class 10th Maths के सबसे महत्वपूर्ण अध्याय

विशेषज्ञों और पिछले 10 वर्षों के प्रश्नपत्र विश्लेषण के आधार पर निम्न अध्याय सबसे महत्वपूर्ण माने जाते हैं—

1. वास्तविक संख्याएँ (Real Numbers)

  • HCF, LCM
  • यूक्लिड डिवीजन लेम्मा
  • प्राइम फैक्टराइजेशन

2. बीजगणित (Algebra)

  • द्विघात समीकरण
  • बहुपद
  • रैखिक समीकरण

3. त्रिकोणमिति (Trigonometry)

  • त्रिकोणमितीय अनुपात
  • पहचान
  • ऊँचाई और दूरी

4. निर्देशांक ज्यामिति (Coordinate Geometry)

  • दूरी सूत्र
  • विभाजन सूत्र
  • क्षेत्रफल

5. ज्यामिति (Geometry)

  • वृत्त
  • निर्माण
  • त्रिभुजों के प्रमेय

6. क्षेत्रमिति (Mensuration)

  • घन, घनाभ
  • शंकु, बेलन
  • सतही क्षेत्रफल व आयतन

7. सांख्यिकी एवं प्रायिकता (Statistics & Probability)

इन अध्यायों पर अधिक ध्यान देने से आपके अंक निश्चित रूप से बढ़ते हैं।

UP Board 10th Math Model Paper को कैसे हल करें?

यूपी बोर्ड परीक्षा के पेपर को हल करने और परीक्षा में ज़्यादा अंक प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिये स्टेप को फॉलो करें-

  • पहले आसान प्रश्न
  • फिर मध्यम स्तर वाले
  • अंत में कठिन प्रश्न
  • अंतिम 10–15 मिनट में अपने द्वारा लिखे गए सभी उत्तर जाँचें

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के गणित की परीक्षा 27 फरवरी 2026 को है, ऐसे में उम्मीदवार अपनी तैयारी को और तेज कर दें ताकि परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकें।

Advertisements