UP Board Class 10th Compartment Result 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जाता है, जो भी छात्र हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में भाग लिए थे उनका रिजल्ट अप्रैल 2023 में बोर्ड द्वारा जारी कर दिया गया था, रिजल्ट जारी होने के बाद बहुत से उम्मीदवार कुछ विषय में फेल थे जिन्होंने कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए अपना ऑनलाइन आवेदन किए और उसके बाद कंपार्टमेंट लिखित परीक्षा में भाग लिए थे, आज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा उत्तर प्रदेश हाई स्कूल कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है, जिसकी जांच आप नीचे दिए गए लिंक जरिए कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश हाई स्कूल कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन 15 जुलाई 2023 को सुबह की पाली में किया गया था, जो भी छात्र यूपी बोर्ड हाई स्कूल कंपार्टमेंट परीक्षा में भाग लिए थे वह अपने रिजल्ट की जांच बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए रिजल्ट डाउनलोड लिंक के माध्यम से कर सकते हैं, इस लेख के माध्यम से आप रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक जानेंगे।
UP Board Result 2023 – संक्षिप्त विवरण
बोर्ड का नाम | माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश |
परीक्षा का नाम | यूपी बोर्ड हाई स्कूल कंपार्टमेंट परीक्षा |
कक्षा का नाम | 10वीं |
शैक्षणिक सत्र | 2022-2023 |
परीक्षा | वार्षिक परीक्षा |
परीक्षा तिथि | 15 जुलाई 2023 |
परीक्षा स्थान | उत्तर प्रदेश |
रिजल्ट जारी होने की तिथि | 09 अगस्त 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://upmsp.edu.in/ |
UP Board Class 10th Compartment Exam 2023
उत्तर प्रदेश बोर्ड से हाई स्कूल कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए कुल 18,400 रेगुलर और प्राइवेट छात्रों ने कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से कुल 16,783 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था और यूपी बोर्ड हाई स्कूल कंपार्टमेंट परीक्षा में भाग लिए सभी छात्र पास हो गए हैं, इसलिए हाई स्कूल कंपार्टमेंट परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 100 प्रतिशत रहा, हाई स्कूल कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन 15 जुलाई 2023 को सुबह 8:00 बजे से 11:15 तक आयोजन किया गया था।
UP Board Class 10th Compartment Result 2023 ऐसे करें चेक
UP Board Class 10th Compartment Result 2023 जारी हो जाने के बाद उम्मीदवार निम्नलिखित चरणो का पालन करके हाई स्कूल कंपार्टमेंट परीक्षा रिजल्ट की जांच कर सकते हैं –
- कंपार्टमेंट रिजल्ट जारी होने के बाद 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र upresults.nic.in, results.upmsp.edu.in और upmsp.edu.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज खुलने के बाद वेबसाइट पर “UP Board Class 10th Compartment Result 2023” लिंक को खोजें और उसपर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपना जिला, यूपी बोर्ड कक्षा 10 कंपार्टमेंट परीक्षा का रोल नंबर, कैप्चा कोड दर्ज करें।

- इसके बाद “View Result” बटन पर क्लिक करें।
अब आपका UP Board Class 10th Compartment Result 2023 आपकी स्क्रीन पर दिखेगा, आप इसे चाहें तो प्रिंट या डाउनलोड करके भी रख सकते हैं।