उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूपीएसआरएलएम) ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा दसवीं उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट (BC) सखी के कुल 1544 पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी किया है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्य और ईच्छुक हैं, वे नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए तालिका के माध्यम से शैक्षिक योग्यता, उम्र सीमा, और इससे संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, इसके अतिरिक्त आप अधिसूचना नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड करके पढ़ सकते हैं।
UP BC Sakhi Recruitment 2023 – संक्षिप्त विवरण
| भर्ती का नाम | उत्तर प्रदेश बीसी सखी भर्ती 2023 |
| भर्ती बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (UPSRLM) |
| पद का नाम | बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट (BC) सखी |
| आवेदन की प्रक्रिया | एप्लिकेशन के माध्यम से |
| योग्य उम्मीदवार | केवल महिला |
| पदों की संख्या | 1544 पद |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.upsrlm.org/ |
महत्वपूर्ण तिथियाँ
| आवेेेदन की शुरुआत | NA |
| आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ | 26/08/2023 |
| फॉर्म पूरा करने की आख़िरी तिथि | 26/08/2023 |
आवेदन फीस
| जनरल/ओबीसी | शून्य/- रुपये |
| एससी/एसटी | शून्य/- रुपये |
आयु-सीमा
| न्यूनतम आयु | 18 वर्ष |
| अधिकतम आयु | 50 वर्ष |
इसके अलावा नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।
भर्ती का विवरण
| पद का नाम | पदों की संख्या | योग्यता |
| बीसी सखी | 1544 | भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण तथा उम्मीदवार उसी ग्राम पंचायत का निवासी होना चाहिए जहां से वह आवेदन करने जा रहा है। |
इसके अलावा अन्य पदों और उनके योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए पूरी अधिसूचना पढ़ें।
यूपी बीसी सखी योजना क्या है?
उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा जारी बीसी सखी योजना के तहत ग्रामीणों तक बैंकिंग सेवाओं को पहुँचाना है। भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा भारत के विभिन्न बैंकों के अंतर्गत माइक्रो-एटीएम के द्वारा ग्रामीणों तक बैंकिंग सेवाओं को पहुँचाया जाता है जिसमें बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट सखी एक अहम भूमिका निभाती हैं।
आवेदन प्रक्रिया
अगर आप UP BC Sakhi Recruitment 2023 के लिए योग्य हैं, और आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले यूपी बीसी सखी भर्ती 2023 अधिसूचना जरुर पढ़ें, इसके अलावा उम्मीदवार यह भी ध्यान दें, कि इस भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवार 26/08/2023 तक आवेदन कर सकते हैं, अब नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें, जिसका डायरेक्ट लिंक तालिका में मौजूद है.
- आवेदन करते समय जरूरी दस्तावेज जैसे – मार्कशीट, पहचान पत्र, पता विवरण, अपनी फोटो, हस्ताक्षर, आईडी प्रूफ जैसे – आधार कार्ड/पैन कार्ड आदि अपने पास जरूर रखें।
- उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन हेतु सबसे पहले बीसी एप्लिकेशन नीचे दिए गए लिंक डाउनलोड करें।

- इसके बाद उम्मीदवार अपना मोबाइल नंबर दर्ज लॉगिन करें।
- अब आपके फ़ोन पर एक नया पेज खुल जायेगा, यहां अपनी योग्यता तथा अन्य सभी विवरण दर्ज करके आगे की प्रकिया को फॉलो करें।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आप अपने आवेदन को सबमिट करके उसका प्रिंट अपने पास जरुर सुरक्षित रखें।
- इसके अलावा आवेदन से जुड़े होने वाली असुविधा या किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0522-2724611 पर कॉल कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण लिंक
| एप्लिकेशन डाउनलोड करें | ग्राम पंचायत के अनुसार भर्ती संख्या देखें |
| अधिसूचना डाउनलोड करें | आधिकारिक वेबसाइट |
Mujhe job ki bahut jarurat h
Hii
Ek gram sabha me 2 BC sakhi niyukt ho sakti hai kya
Mera OTP kyo nhi arha hai
Kyoki aapne faji kagaj lgaye hai
Hello
Sallry kya h
Mujhe job k bhut jada need h
पहचान पत्र ना हो तो फॉर्म नही भर पाएंगे
UP.BC shakhi
Sallery