UKPSC PCS Syllabus 2021 In Hindi : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (Uttrakhand Public Service Commission UKPSC) ने संयुक्त राज्य सिविल अपर अधीनस्थ सेवा के 224 पदों के लिए अधिसूचना को जारी किया है, ऐसे में यदि आप भी ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आप हमारे द्वारा नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से कर सकते हैं।
ऐसे में अभ्यर्थियों को UKPSC PCS Syllabus 2021 In Hindi और UKPSC PCS Exam Pattern को लेकर काफी संसय बना रहता है, कि आखिरकार इसका वास्तविक पाठ्यक्रम क्या है, आइए आज मैं आपको इसके पाठ्यक्रम से पूरी तरह से अवगत कराता हूँ, ताकि आप अपनी तैयारी को एक अलग दिशा दे सकें, और पाठ्यक्रम के अनुसार आप परीक्षा के लिए पूर्ण रूप से तैयार हो सकें।

UKPSC Syllabus 2021 – संक्षिप्त विवरण
- संस्था का नाम : Uttrakhand Public Service Commission UKPSC
- चयन प्रक्रिया : प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, साक्षात्कार
- लेख का नाम : UKPSC PCS SYLLABUS HINDI
- आधिकारिक वेबसाइट : https://ukpsc.gov.in
UKPSC PCS – चयन प्रक्रिया
यदि आप भी जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार पदों के लिए चयनित होना चाहते हैं तो आपको इसके लिए तीन चरणों से गुजरना होगा –
- प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam)
- मुख्य परीक्षा (Mains Exam)
- साक्षात्कार (Interview)
इन तीनों चरणों से गुजरने के बाद आपका चयन संयुक्त राज्य सिविल अपर अधीनस्थ सेवा के पदों के लिए हो जाएगा।
UKPSC PCS Exam Pattern
UKPSC PCS Exam Pattern निम्नलिखित है –
- प्रारंभिक परीक्षा प्रश्नों का प्रकार बहुविकल्पीय होगा।
- प्रारंभिक परीक्षा में कुल दो प्रश्न पत्र होंगे तथा प्रत्येक प्रश्न पत्र में 150 प्रश्न होंगे।
- सामान्य अध्ययन के प्रश्न पत्र में प्रत्येक प्रश्न 1 अंक के लिए होगा।
- बौद्धिक परीक्षण के प्रश्न पत्र में प्रत्येक प्रश्न 1.5 अंक के लिए होगा।
- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए ऋणात्मक अंकन 1/4 का प्रावधान किया गया है।
आइए सारणी के माध्यम से पाठ्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा करते हैं –
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam ) |
क्रमांक | विषय | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक | समयावधि |
1. | सामान्य अध्ययन l | 150 | 150 | 2 घंटे। |
2. | सामान्य बुद्धिमत्ता परीक्षा | 150 | 150 | 2 घंटे |
कुल | 300 | 300 | 4 घंटे। |
मुख्य परीक्षा (Mains Exam) |
प्रश्न पत्र संख्या | विषय | अंक | समयावधि | प्रश्न पत्र का प्रकार |
Paper-I | भाषा (35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है) | 300 | 03 घंटे | Descriptive |
Paper-Il | भारत का इतिहास, राष्ट्रीय आंदोलन, समाज एवं संस्कृति | 200 | 03 घंटे | Descriptive |
Paper-Ill | भारतीय राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय, अंतर्राष्ट्रीय संबंध | 200 | 03 घंटे | Descriptive |
Paper-IV | भारत एवं विश्व भूगोल | 200 | 03 घंटे | Descriptive |
Paper-V | आर्थिक एवं सामाजिक विकास | 200 | 03 घंटे | Descriptive |
Paper-VI | सामान्य विज्ञान एवं प्रद्योगिकी | 200 | 03 घंटे | Descriptive |
Paper-VII | सामान्य अभिरुचि एवं आचार शास्त्र | 200 | 03 घंटे | Descriptive |
कुल | 1500 |
इसके बाद आपको साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा, सारे प्रक्रमों को हम सारणी के माध्यम से समझते हैं –
क्रमांक. | विषय | कुल अंक |
1. | साक्षात्कार | 200 |
कुल अंक | प्रारंभिक + मुख्य परीक्षा + साक्षात्कार | 2000 |
UKPSC PCS Syllabus 2021 In Hindi
यदि आप भी इस परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको UKPSC PCS Syllabus In Hindi 2021 के बारे में अच्छी तरह से जान लेना चाहिए ताकि आप इस परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सके।
UKPSC PCS Syllabus Hindi – सामान्य अध्ययन
- राष्ट्रीय आंदोलन
- विश्व भूगोल
- भारतीय भूगोल
- भारत का संविधान
- भारतीय राजव्यवस्था
- भारतीय राजनीति
- पंचायती राज
- लोक नीति एवं अधिकार संबंधित मुद्दे
- आर्थिकी
- सामाजिक विकास
- सामान्य विज्ञान एवं प्रद्योगिकी
- पर्यावरण से सम्बंधित प्रश्न
- उत्तराखंड का भूगोल
- उत्तराखंड का इतिहास एवं संस्कृति
- ब्रिटिश प्रशासन
- टिहरी रियासत
- उत्तराखंड से संबंधित जन आंदोलन, जलवायु परिवर्तन
- करंट अफेयर्स, प्रसिद्ध दिन और तिथियां
- भारतीय इतिहास ( प्राचीन, मध्य, आधुनिक )
- खेल
- पर्यटन
- भारतीय राजनीति
- नदियाँ, झीलें और समुद्र।
- सामान्य विज्ञान
- देश और राजधानियाँ
- नागरिक शास्त्र
- आविष्कार और खोज इत्यादि।
UKPSC PCS Syllabus In Hindi – सामान्य बुद्धिमत्ता परीक्षा
- कोडिंग – डिकोडिंग
- घन
- कैलेंडर
- समरूपता
- समानता
- भिन्नता
- वेन आरेख और चार्ट परीक्षण
- गणितीय योग्यता परीक्षण
- क्रम में व्यवस्थित करना
- मशीन इनपुट आउटपुट
- खाली स्थान भरना
- कथन पूर्वधारणा
- कथन निष्कर्ष
- दर्पण, जल प्रतिबिंब
- अंकगणितीय तर्क
- दिशा परीक्षण
- रक्त सम्बन्ध
- वर्णमाला पर आधारित प्रश्न
- क्रम परीक्षण
- शब्द और आकृति वर्गीकरण आदि।
Uttrakhand PCS Mains Syllabus 2021 In Hindi
प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, मुख्य परीक्षा के विषयों के बारे में विस्तार से जानने के लिए आप Uttrakhand PCS Mains Syllabus 2021 In Hindi पर क्लिक करके विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
यह अधिसूचना कुल 224 पदों के लिए जारी की गई है?
हाँ, इस परीक्षा में नकारात्मक अंकन 1/4 का प्रावधान किया गया है।
प्रारंभिक परीक्षा में प्रत्येक विषय से 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
आशा है आपको UKPSC PCS Syllabus 2021 In Hindi और UKPSC PCS Exam Pattern से संबंधित यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी, ज्यादा जानकारियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
इसके अलावा इसी तरह की अन्य जानकारियों के लिए हमारे पोर्टल सरकारी अलर्ट पर रोज विजिट करें।
बहुत बढ़िया जानकारी दी है आपने धन्यवाद
Ukpcs pre ke 2nd paper ka marks add hota hai ya qualifying hai bs ??
Qualifying..From this year..Bs..
Sir interview me kitne question puchhe jayenge