UKPSC PCS Exam Admit Card 2021 : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड लोअर पीसीएस या संयुक्त राज्य (सिविल) अधीनस्थ सेवा परीक्षा के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है।
उत्तराखंड लोअर पीसीएस की परीक्षा 12 दिसंबर 2021 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड UKPSC PCS के आधिकारिक वेबसाइट – ukpsc.gov.in पर 26 नवंबर 2021 को जारी किया जाएगा।

UKPSC PCS भर्ती : संक्षिप्त विवरण
बोर्ड का नाम | उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) |
पद का नाम | डिप्टी सुप्रीडेंट ऑफ पुलिस, फाइनेंस ऑफिसर, असिस्टेंट डिविजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर एवम अन्य विभागों में अधिकारी के पद |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 10/08/2021 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 30/08/2021 |
आवेदन शुल्क | General / OBC / EWS : 176.55, SC / ST : 86.55, PH (Divyang) : 26.55 |
ऑनलाइन फीस पेमेंट का प्रकार | Through Debit Card, Credit Card, Net |
आयु सीमा | 21 साल से 42 साल |
आधिकारिक वेबसाइट | ukpsc.nic.in |
भर्ती का विवरण
पद का नाम | पदों की संख्या | योग्यता |
Combined State Civil Upper Subordinate Service UKPSC Pre Examination 2021 | 224 | भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में किसी भी स्ट्रीम में स्नातक डिग्री |
एक बार फिर आपको अवगत करा दें कि यूकेपीएससी लोअर पीसीएस की परीक्षा अगले महीने के 12 दिसंबर 2021 को होनी प्रस्तावित है। अतः जो भी प्रतियोगी छात्र इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे है वो छात्र अपनी तैयारी को और तेजी से शुरू कर दें। इस कड़ी में आगे हम आपको ये बताएंगे कि एडमिट कार्ड 26 नवंबर को आने के बाद किस प्रकार से आप डाउनलोड कर पाएंगे।
बिना एडमिट कार्ड नहीं दी जाएगी अनुमति
उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि परीक्षा हॉल में हॉल टिकट ले जाना अनिवार्य है। यदि वे ऐसा करने में विफल रहते हैं, तो उन्हें 12 दिसंबर, 2021 को भर्ती परीक्षा देने के लिए आयोजन स्थल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से राजस्व, गृह और अन्य विभागों में कुल 224 पदों को भरा जाएगा।
यूकेपीएससी परीक्षा के बारे में अपडेट रहने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखने की सलाह दी जाती है।
UKPSC लोअर पीसीएस परीक्षा एडमिट कार्ड ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार अपना UKPSC लोअर पीसीएस परीक्षा एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे।
- सबसे पहले पंजीकृत उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाना होगा।
- उसके बाद होम पेज पर जाएं उम्मीदवारों को यूकेपीएससी परीक्षा से संबंधित लिंक को ढूंढे और उस पर क्लिक करें।
- उम्मीदवारों को दूसरे पृष्ठ पर भेज दिया जाएगा जहां उन्हें पंजीकरण विवरण दर्ज करना होगा और ‘एडमिट कार्ड डाउनलोड करें’ पर क्लिक करना होगा।
- अब एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, अब इसे डाउनलोड कर लें।
- उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे इसका प्रिंट आउट ले लें ताकि इसे परीक्षा केंद्र पर ले जाया जा सके।
आशा करता हुं कि मेरे द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी, UKPSC परीक्षा से जुड़े हर लेटेस्ट अपडेट्स हेतु सरकारी अलर्ट को बुकमार्क करें।