UKPSC Jail Warden Admit Card 2022 : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने भारत के किसी मन्यता प्राप्त कॉलेज से 12वीं उत्तीर्ण कर सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए जेल वार्डन (बंदी रक्षक) के 238 पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी किया था। एवं इस भर्ती हेतु आवेदन प्रक्रिया 15 नवंबर से 15 दिसम्बर 2022 तक तथा 29 दिसम्बर से 18 जनवरी 2023 तक चली थी। इस भर्ती हेतु जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था उनका एडमिट कार्ड आयोग द्वारा जारी कर दिया गया है।
यूकेपीएससी जेल वॉर्डन भर्ती परीक्षा का आयोजन 17 अप्रैल 2023 को आयोजित कराया जाएगा। एवं इस भर्ती परीक्षा हेतु एडमिट कार्ड 07 अप्रैल 2023 को जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा हेतु आवेदन किया है वो इस परीक्षा की तैयारी बेहतरीन तरीके से करें जिससे परीक्षा में अच्छे अंक हासिल कर सकें। इस लेख के माध्यम से आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक जानेंगे।

UKPSC Jail Warden Recruitment 2022 – संक्षिप्त विवरण
भर्ती का नाम | उत्तराखंड जेल वार्डन भर्ती 2022 |
भर्ती बोर्ड का नाम | उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) |
पद का नाम | जेल वार्डन |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
विज्ञापन संख्या | 07/E-2/DR/JW/2022-23 |
पदों की संख्या | 238 पद |
वेतनमान | 21,700-69,100/- रूपये |
श्रेणी | एडमिट कार्ड |
आधिकारिक वेबसाइट | https://psc.uk.gov.in/ |
महत्वपूर्ण तिथियाँ
री-ओपन आवेदन तिथि | 29/12/2022 से 18/01/2023 तक |
आवेेेदन की शुरुआत | 15/11/2022 |
आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ | 18/01/2023 |
फॉर्म पूरा करने की आख़िरी तिथि | 05/12/2022 |
परीक्षा तिथि | 17/04/2023 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 07/04/2023 |
आयु सीमा – 01/07/2022
न्यूनतम आयु | 21 वर्ष |
अधिकतम आयु | 35 वर्ष |
पुराने उम्मीदवार के लिए आयु निर्धारण तिथि | 01/07/2020 |
नये उम्मीदवार के लिए आयु निर्धारण तिथि | 01/07/2022 |
इसके अलावा नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।
भर्ती का विवरण
पद का नाम | पदों की संख्या | योग्यता |
जेल वार्डन | 238 | भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण और हिंदी भाषा का ज्ञान। लंबाई : 165 सेमी चेस्ट : 78.8-83.8 सेमी |
UKPSC Jail Warden Admit Card 2022 ऐसे करें डाउनलोड
यदि आप UKPSC Jail Warden Admit Card 2022 को डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिए गये सभी चरणों को ध्यान पूर्वक पढ़े, सभी चरणों को पढ़ने के बाद आप यह एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकतें हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम नीचे दिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- यदि आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करेगें तो एक नया पेज खुलेगा जिसमें उम्मीदवार को अपना ईमेल आईडी अथवा मोबाइल नंबर एवं पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- सभी जानकारी सही प्रकार से भरने के बाद नीचे दिए लॉगिन बटन पर क्लिक करना होगा, उसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपका एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
- एडमिट कार्ड खुलने के बाद आप उसका प्रिंटआउट ले सकते है या आप अपने फोन में में देख रहे है तो पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करके रख सकतें हैं।