UKPSC Forest Guard Admit Card 2022 | उत्तराखंड वन रक्षक एडमिट कार्ड

UKPSC Forest Guard Admit Card 2022 : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा वन रक्षक (फॉरेस्ट गार्ड) के पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी किया गया था। इस भर्ती परीक्षा में हिस्सा लेने हेतु बहुत से उम्मीदवारों ने अपना ऑनलाइन आवेदन जमा किया था। जो कि इस भर्ती परीक्षा की तैयारी में लगे हुए थें। अब आयोग द्वारा इस भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है जिसे उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के जरिए डाउनलोड कर सकतें हैं।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग वन रक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 09 अप्रैल 2023 दिन रविवार को कराया जाएगा। इस परीक्षा का आयोजन सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक उत्तराखंड के 13 जिलों के अलग अलग परीक्षा केंद्रों पर कराया जाएगा। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा हेतु आवेदन किया है वो इस परीक्षा की तैयारी बेहतरीन तरीके से करें जिससे परीक्षा में अच्छे अंक हासिल कर सकें। इस लेख के माध्यम से आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक जानेंगे।

UKPSC Forest Guard Admit Card 2022

UKPSC Forest Guard Recruitment 2022 – संक्षिप्त विवरण

भर्ती का नामउत्तराखंड वन रक्षक भर्ती 2022
भर्ती बोर्ड का नामउत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC)
पद का नामवन रक्षक
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
विज्ञापन संख्याA-2/E-5/DR/FG/2022-23
पदों की संख्या894 पद
वेतनमान21,700-69,100/- रुपये
चयन-प्रकियालिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता
श्रेणीएडमिट कार्ड
आधिकारिक वेबसाइटhttps://psc.uk.gov.in/

महत्वपूर्ण तिथियाँ

आवेेेदन की शुरुआत21/10/2022
आवेदन करने की आख़िरी तारीख़11/11/2022
फॉर्म पूरा करने की आख़िरी तिथि11/11/2022
परीक्षा तिथि09/04/2023
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि05/04/2023

भर्ती का विवरण

पद का नामपदों की संख्यायोग्यता
वन रक्षक894उत्तराखंड बोर्ड या भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा बारहवीं उत्तीर्ण।
लंबाई : पुरुष : 163 सेमी | महिला : 150 सेमी।
दौड़ : पुरुष : 4 घंटे में 25 किलोमीटर | महिला : 4 घंटे में 14 किलोमीटर।

UKPSC Forest Guard Admit Card 2022 ऐसे डाउनलोड करें

यदि आप UKPSC Forest Guard Admit Card 2022 को डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिए गये सभी चरणों को ध्यान पूर्वक पढ़े, सभी चरणों को पढ़ने के बाद आप यह एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकतें हैं।

  1. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम नीचे दिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  2. यदि आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करेगें तो एक नया पेज खुलेगा जिसमें उम्मीदवार को अपना ईमेल आईडी अथवा मोबाइल नंबर एवं पासवर्ड दर्ज करना होगा।
UKPSC Forest Guard Admit Card 2022 download page
  1. सभी जानकारी सही प्रकार से भरने के बाद नीचे दिए लॉगिन बटन पर क्लिक करना होगा, उसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपका एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
  2. एडमिट कार्ड खुलने के बाद आप उसका प्रिंटआउट ले सकते है या आप अपने फोन में में देख रहे है तो पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करके रख सकतें हैं।

कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स

एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंआधिकारिक वेबसाइट
  1. Ukpsc forester God ka result a chuka hai lekin main apna result kaise dekhun Mera admit card kho Gaya hai

    Reply
कमेन्ट करें