Super TET 2022 Science Practice set 15: उत्तर प्रदेश राज्य में यूपी टीईटी की परीक्षा 23 जनवरी 2022 को आयोजित की गई थी। अब इस परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी हो चुकी है और उसके बाद रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थी अब सुपर टेट परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आचार संहिता के बाद उत्तर प्रदेश में 17000 सहायक अध्यापकों की भर्ती की जानी है।
ऐसे में शिक्षक बनने की चाह रखने वाले उम्मीदवारों को अपनी तैयारी अभी से शुरू कर देनी चाहिए। ऐसे में इस लेख के जरिए हम आपके समक्ष सुपर टेट परीक्षा में पूछे जाने वाले ‘विज्ञान’ के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आए हैं, जिन्हें आपको जरूर पढ़ना चाहिए ताकि परीक्षा में आप बेहतर अंक अर्जित कर सकें।

Super TET 2022 Science Practice set 15
प्रश्न. एक खिलाड़ी या एथलीट को निम्नलिखित में से किससे शीघ्र और अधिक मात्रा में ऊर्जा मिल सकती है?
- प्रोटीन
- कार्बोहाइड्रेट
- वसा
- विटामिन
उत्तर: 2
प्रश्न. फलों का मधुर / मीठा स्वाद किसके कारण होता है?
- लैक्टोज
- फ्रक्टोज
- रिबोज
- माल्टोज
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से किसका संश्लेषण यकृत द्वारा किया जा सकता है?
- विटामिन-ए
- विटामिन-ई
- विटामिन-डी
- विटामिन-के
उत्तर: 1
प्रश्न. पहली काम करने वाली लेजर का आविष्कार किसने किया था?
- ए.एच. टेलर
- टी. एच. मैमन
- डब्ल्यू. के. रॉटजन
- फ्रेड मॉरिसन
उत्तर: 2
प्रश्न. फोटॉन की खोज किसने की?
- जॉर्ज क्रम
- अल्बर्ट आइंस्टीन
- हम्फ्री डेवी
- हेनरी केवेन्डिश
उत्तर: 2
प्रश्न. जकारियास जानसेन ने किसका आविष्कार किया था?
- जेट इंजन
- रेडियम
- सूक्ष्मदर्शी
- विद्युत लैंप
उत्तर: 3
प्रश्न. तंतु आहार में शामिल है–
- ग्लाइकोजन
- प्रोटीन
- सेलुलोज
- वसा
उत्तर: 3
प्रश्न. हमारे शरीर में त्वचा की सतह के नीचे मौजूद वसा किसके विरुद्ध अवरोधक का कार्य करती है?
- शरीर से ऊष्मा की क्षति
- शरीर के अनिवार्य द्रवों की क्षति
- शरीर से लवण की क्षति
- पर्यावरण से हानिकारक सूक्ष्म जीवों का प्रवेश
उत्तर: 1
प्रश्न. हाइड्रोजन स्पेक्ट्रम की व्याख्या सबसे पहले किसने की थी?
- डाल्टन
- रदरफोर्ड
- नील्स बोर
- इरविन श्रोडिंगर
उत्तर: 3
प्रश्न. वायुमंडल में सबसे प्रचुर अक्रिय गैस है?
- हीलियम
- ऑर्गन
- नियॉन
- क्रिप्टॉन
उत्तर: 2
प्रश्न. सबसे प्रचुर मात्रा में मिलने वाला तत्व क्या है?
- कैल्शियम
- सिलिकॉन
- ऑक्सीजन
- नाइट्रोजन
उत्तर: 3
प्रश्न. कौन-सी गैस वायुमंडल का अंग नहीं है?
- नाइट्रोजन
- क्लोरीन
- हीलियम
- उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर: 2
प्रश्न. सूर्य की सतह पर हाइड्रोजन के अलावा दूसरा कौन-सा
तत्व बहुतायत से पाया जाता है?
- हीलियम
- ऑर्गन
- निऑन
- ऑक्सीजन
उत्तर: 1
प्रश्न. टीका (वेक्सिनेशन) का आविष्कार किसने किया था?
- जेम्ज़ सिम्पसन
- एडवर्ड जेनर
- अलेक्जेंडर फ्लेमिंग
- क्रिस्टियन बर्नार्ड
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से किस वैज्ञानिक ने डायनामाइट का आविष्कार किया था?
- थॉमस ऐल्वा एडीसन
- अल्फ्रेड नोबेल
- बेंजामिन फ्रैंकलिन
- रुडोल्फ डीजल
उत्तर: ??
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? नीचे कमेंट करके बताएं।