Super TET 2022 EVS Practice Set 27: उत्तर प्रदेश में कुछ दिनों बाद लगभग 17000 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती की सूचना है। इस भर्ती हेतु आवेदन प्रक्रिया आचार संहिता के बाद जल्द प्रारंभ होने की पूरी उम्मीद है। ऐसे में अगर आप इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो आपको परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ सफलता प्राप्त करने हेतु अपनी तैयारी अभी से प्रारंभ कर देनी चाहिए।
Super TET परीक्षा में पर्यावरण अध्ययन (EVS) से भी प्रश्न पूछे जाते हैं, ऐसे में इस लेख में हमने पर्यावरण से संबंधित 15 महत्वपूर्ण प्रश्नों (MCQ) को आपके साथ साझा किया है, जिसके माध्यम से आप अपनी तैयारी को और बेहतर बना सकते हैं, तथा परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।

Super TET 2022 EVS Practice Set 27
प्रश्न. निम्नलिखित में कौन-सा वृक्ष जैविक कीटनाशक का उत्पादक है?
- नीम
- चीड़
- देवदार
- ओक
उत्तर: 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सी प्राकृतिक वनस्पति मरुस्थलीय प्रदेशों में पाई जाती है?
- महोगनी
- कैक्टस
- फर
- चन्दन
उत्तर: 2
प्रश्न. गंगा, एक्शन प्लान को लाने का उद्देश्य निम्नलिखित में से किस सुधार हेतु है?
- जल की गुणवत्ता
- जल का वेग
- जल की प्रचुरता
- जल का तापमान
उत्तर: 1
प्रश्न. टाइटन किस ग्रह का प्राकृतिक उपग्रह है?
- वरुण
- शनि
- बुध
- शुक्र
उत्तर: 2
प्रश्न. भू-पारिस्थतिकीय तन्त्र में ऊर्जा का महत्त्वपूर्ण स्रोत ………… है।
- सूर्य
- पृथ्वी
- चन्द्रमा
- शुक्र
उत्तर: 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सी बायो-डीजल की फसल है?
- कपास
- जेट्रोफा
- गन्ना
- आलू
उत्तर: 2
प्रश्न. पर्यावरण संरक्षण अधिनियम किस वर्ष पारित था?
- 1982
- 1992
- 1986
- 1996
उत्तर: 3
प्रश्न. भू-मण्डलीय तापन का कारण है?
- हिमनदों में वृद्धि
- कार्बन डाइऑक्साइड में वृद्धि
- कार्बन डाइऑक्साइड में कमी
- वनों में वृद्धि
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से किसमें जैव-विविधता पाई जाती है?
- शीतोष्ण पर्णपाती वन बायोम
- उष्णकटिबन्धीय सदाबहार वर्षा वन बायोम
- शीतोष्ण घास प्रदेश बायोम
- सवाना बायोम
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्न में से किस मृदा का निर्माण लावा द्वारा होता है?
- लाल मिट्टी
- जलोढ़ मिट्टी
- काली मिट्टी
- लैटेराइट
उत्तर: 3
प्रश्न.वायमण्डल की कौन-सी परत प्रकाश की पराबैंगनी किरणों को पृथ्वी की सतह पर आने से रोकती है?
- समताप मण्डल
- क्षोभ मण्डल
- आयन मण्डल
- मध्य मण्डल
उत्तर: 1
प्रश्न. मध्य प्रदेश में कौन-सा शहर झीलों का शहर कहलाता है?
- भोपाल
- उज्जैन
- इन्दौर
- ग्वालियर
उत्तर: 1
प्रश्न. शिक्षक की सबसे बहुमूल्य निधि है, उसकी …………..
- सेवा
- वेतन
- गर्व
- छात्रों का विश्वास
उत्तर: 4
प्रश्न. परिकल्पना को बार-बार परीक्षण करने से गलत नहीं पाया जाता है, तो वह एक …………….. है।
- सिद्धान्त
- खोज
- कानून
- मूल संकल्पना
उत्तर: 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से सबसे उपयुक्त शिक्षण विधि है?
- विचारगोष्ठी एवं श्रुतलेख
- श्रुतलेख एवं दिया गया कार्य
- विचारगोष्ठी एवं कार्य योजना
- व्याख्यान एवं श्रुतलेख
उत्तर: ??
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? नीचे कमेंट करके बताएं।
3