Super TET 2022 EVS Practice Set 23: उत्तर प्रदेश में कुछ दिनों बाद लगभग 17000 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती की सूचना है। इस भर्ती हेतु आवेदन प्रक्रिया आचार संहिता के बाद जल्द प्रारंभ होने की पूरी उम्मीद है। ऐसे में अगर आप इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो आपको परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ सफलता प्राप्त करने हेतु अपनी तैयारी अभी से प्रारंभ कर देनी चाहिए।
Super TET परीक्षा में पर्यावरण अध्ययन (EVS) से भी प्रश्न पूछे जाते हैं, ऐसे में इस लेख में हमने पर्यावरण से संबंधित 15 महत्वपूर्ण प्रश्नों (MCQ) को आपके साथ साझा किया है, जिसके माध्यम से आप अपनी तैयारी को और बेहतर बना सकते हैं, तथा परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।

Super TET 2022 EVS Practice Set 23
प्रश्न. मानवीय गतिविधियाँ, जो पृथ्वी पर जलवायु परिवर्तन के लिए जिम्मेदार हैं?
- एयरोसोल कैन का उपयोग
- वनों को जलाना
- कृषि क्रियाकलाप
- उपर्युक्त सभी
उत्तर: 4
प्रश्न. पीने के लिए सुरक्षित पानी को क्या कहते हैं?
- ताजा जल
- पीने योग्य पानी
- आसुत जल
- नल का पानी
उत्तर: 2
प्रश्न. ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ कब मनाया जाता है?
- 5 जून
- 2 दिसम्बर
- 16 सितम्बर
- 11 जुलाई
उत्तर: 1
प्रश्न. एम. एस. स्वामीनाथन एक-
- पारिस्थितिकी वैज्ञानिक थे
- पत्रकार थे
- कृषि वैज्ञानिक थे
- पक्षी वैज्ञानिक थे
उत्तर: 3
प्रश्न. वाइल्डलाइफ इंस्टीटयूट ऑफ इण्डिया (डब्ल्यू.आई.आई.) कहाँ स्थित है?
- अहमदाबाद
- नई दिल्ली
- कोयम्बटूर
- देहरादून
उत्तर: 4
प्रश्न. ‘रेड डाटा बुक’ किससे सम्बन्धित है?
- विलुप्ति के करीब जीव
- नदियों में प्रदूषण
- घटता भूगर्भ जल-स्तर
- वायु प्रदूषण
उत्तर: 1
प्रश्न. वर्ष 1984 की भोपाल गैस त्रासदी निम्न में से किस गैस के रिसाव के कारण हुई थी?
- मीथेन
- मिथाइल आइसोसायनेट
- नाइट्रस ऑक्साइड
- कार्बन मोनोऑक्साइड
उत्तर: 2
प्रश्न. प्रकाश-संश्लेषण के दौरान हरे पौधे निम्न में से किसे सोख लेते हैं?
- कार्बन डाइऑक्साइढ
- हीलियम
- नाइट्रोजन
- ऑक्सीजन
उत्तर: 1
प्रश्न. अपशिष्ट उत्पादों को खाने वाले जीवों को कहा जाता है?
- शाकभक्षी
- मृतकभक्षी
- मांसभक्षी
- रसायनभक्षी
उत्तर: 2
प्रश्न. भारत में पेलिकन पक्षी कहाँ प्रजनन करते हैं?
- कोककारे बेलूर
- नेलापट्टू
- कून्थनकुलम
- ये सभी
उत्तर: 4
प्रश्न. ‘मीनामाता रोग’ ऐसी मछली खाने से होता है, जिसमें अधिक मात्रा में पाया जाता है?
- कैडमियम
- आर्सेनिक
- पारा
- ये सभी
उत्तर: 3
प्रश्न. तप्त भौमजल से किस प्रकार की ऊर्जा प्राप्त होती है?
- भूतापीय ऊर्जा
- सौर ऊर्जा
- नाभिकीय ऊर्जा
- जल-विद्युत ऊर्जा
उत्तर: 1
प्रश्न. शौला घासस्थल कहाँ पाए जाते हैं?
- हिमालय में
- पश्चिमी घाट में
- पूर्वी घाट में
- विंध्याचल में
उत्तर: 2
प्रश्न. ओजोन परत का अधिकतम ह्रास निम्न में से किस पर हुआ है?
- भूमध्यरेखा
- उत्तरी ध्रुव
- दक्षिणी ध्रुव
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर: 3
प्रश्न. निम्न में से कौन भारत का प्रथम मुख्य न्यायाधीश था?
- हीरालाल जे. कानिया
- एम. पतंजलि शास्त्री
- मेहर चन्द महाजन
- एस. आर. दास
उत्तर: ??
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? नीचे कमेंट करके बताएं।
हरिलाल जेकिसुनदास कनिया
Heeralal jakniya