Super TET 2022 EVS Practice Set 21: उत्तर प्रदेश में कुछ दिनों बाद लगभग 17000 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती की सूचना है। इस भर्ती हेतु आवेदन प्रक्रिया आचार संहिता के बाद जल्द प्रारंभ होने की पूरी उम्मीद है। ऐसे में अगर आप इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो आपको परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ सफलता प्राप्त करने हेतु अपनी तैयारी अभी से प्रारंभ कर देनी चाहिए।
Super TET परीक्षा में पर्यावरण अध्ययन (EVS) से भी प्रश्न पूछे जाते हैं, ऐसे में इस लेख में हमने पर्यावरण से संबंधित 15 महत्वपूर्ण प्रश्नों (MCQ) को आपके साथ साझा किया है, जिसके माध्यम से आप अपनी तैयारी को और बेहतर बना सकते हैं, तथा परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।

Super TET 2022 EVS Practice Set 21
प्रश्न. वायरस के अजैविक होने का लक्षण है?
- यह प्रजनन नहीं कर सकता
- इसमें प्रोटीन नहीं पाया जाता
- इसमें वंशानुगत सामग्री नहीं पाई जाती
- इसको क्रिस्टल के रूप में परिवर्तित किया जा सकता है
उत्तर: 4
प्रश्न. स्वतन्त्र रूप से भूमि में रहने वाला अवायवीय जीवाणु, जिसमें नाइट्रोजन (N2) स्थिरीकरण की क्षमता होती है, वह है?
- क्लॉस्ट्रिडियम
- एजोटोबैक्टर
- राइजोबियम
- विब्रियो
उत्तर: 1
प्रश्न. पादप हार्मोन जो फलों को पकाने में सहायता करता है?
- साइटोकाइनिन
- ऑक्सिन
- जिबरेलिन
- इथाइलीन
उत्तर: 4
प्रश्न. वर्ष 1853 में भारत की पहली यात्री ट्रेन चली थी?
- कलकत्ता से अलीपुर के बीच
- बम्बई से ठाणे के बीच
- बम्बई से पुणे के बीच
- कलकत्ता से दमदम के बीच
उत्तर: 2
प्रश्न. एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला आयोजित होता है?
- पुष्कर में
- हरिद्वार में
- सोनपुर में
- नासिक में
उत्तर: 3
प्रश्न. किस प्रकार का DNA कोशिका में सामान्य रूप से पाया जाता है?
- B-DNA
- C-DNA
- A-DNA
- Z-DNA
उत्तर: 1
प्रश्न. राष्ट्रीय एकता परिषद् की स्थापना हुई थी?
- 1971 में
- 1961 में
- 1951 में
- 1981 में
उत्तर: 2
प्रश्न. समता के अधिकार का उल्लेख संविधान के किन अनुच्छेदों में मिलता है?
- अनुच्छेद-23 से 24
- अनुच्छेद-14 से 18
- अनुच्छेद-19 से 22
- अनुच्छेद-25 से 28
उत्तर: 2
प्रश्न. किस देश में लचीला संविधान लागू है?
- अमेरिका
- चीन
- भारत
- यूनाइटेड किंगडम
उत्तर: 4
प्रश्न. पुरवा किस अधिवास में शामिल है?
- रेखीय
- ग्रामीण
- नगरीय
- अपखण्डित
उत्तर: 2
प्रश्न. कार्बी ऐंगलोंग पठार विस्तार है?
- तिब्बत का
- हिमालय का
- प्रायद्वीप पठार का
- शान पठार का
उत्तर: 3
प्रश्न.कौन-सा ज्वालामुखी पर्वत है?
- अप्लेशियन
- यूराल
- अरावली
- किलिमंजारो
उत्तर: 4
प्रश्न. ऐलीफेण्टा द्वीप अवस्थित है?
- मुम्बई तट
- गोवा तट
- गंगा डेल्टा
- कच्छ तट
उत्तर: 1
प्रश्न. मानसूनी वन पाए जाते हैं जहाँ वर्षा होती है?
- 50-150 सेमी
- 70-200 सेमी
- 150-200 सेमी
- 70-100 सेमी
उत्तर: 2
प्रश्न. भारत में महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था कहाँ है?
- मन्त्रिमण्डल
- विधानसभा
- पंचायती राज संस्थाओं में
- लोकसभा
उत्तर: ??
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? नीचे कमेंट करके बताएं।
ẞभारत में महिलाओं के लिए पंचायती राज संस्थाओ में. एक-तिहाई आरक्षण की व्यवस्था की गई है। पंचायती राज का शुभारम्भ स्वतन्त्र भारत में 2 अक्टूबर, 1959 को किया गया था और सर्वप्रथम यह व्यवस्था राजस्थान के नागौर जिले में लागू की गई थी