Super TET 2022 EVS Practice Set 20: उत्तर प्रदेश में कुछ दिनों बाद लगभग 17000 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती की सूचना है। इस भर्ती हेतु आवेदन प्रक्रिया आचार संहिता के बाद जल्द प्रारंभ होने की पूरी उम्मीद है। ऐसे में अगर आप इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो आपको परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ सफलता प्राप्त करने हेतु अपनी तैयारी अभी से प्रारंभ कर देनी चाहिए।
Super TET परीक्षा में पर्यावरण अध्ययन (EVS) से भी प्रश्न पूछे जाते हैं, ऐसे में इस लेख में हमने पर्यावरण से संबंधित 15 महत्वपूर्ण प्रश्नों (MCQ) को आपके साथ साझा किया है, जिसके माध्यम से आप अपनी तैयारी को और बेहतर बना सकते हैं, तथा परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।

Super TET 2022 EVS Practice Set 20
प्रश्न. ‘रेड डाटा बुक’ में सम्मिलित हैं?
- विलुप्त हो रहे जीव
- आपत्तिग्रस्त जीव
- सुभेद्य जीव
- ये सभी
उत्तर: 4
प्रश्न. अत्यधिक चारण का परिणाम है?
- मृदा प्रदूषण
- मृदा अपरदन
- ताप प्रदूषण
- जलवायु परिवर्तन
उत्तर: 2
प्रश्न. जब ध्रुव से भूमध्यरेखा की ओर बढ़ते हैं, तब जैव विविधता-
- बढ़ती है
- स्थिर रहती है
- घटती है
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर: 1
प्रश्न. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा-2000 के अनुसार, पर्यावरण अध्ययन को किस कक्षा समूह में स्थान दिया गया है?
- पहली और दूसरी कक्षा
- तीसरी से पाँचवीं कक्षा
- छठी से आठवीं कक्षा
- नवीं और दसवीं कक्षा
उत्तर: 2
प्रश्न. भारत के किस क्षेत्र में अधिकतम भूस्खलन की घटनाएँ होती हैं?
- उत्तर पूर्वी पहाड़
- हिमालय
- पश्चिमी घाट व नीलगिरी
- उत्तरी घाट
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्न में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है?
- हल्दी पाउडर – मेटैलिक यलो
- फ्रियॉन–क्लोरो-फ्लोरो कार्बन
- ग्रीन हाउस गैस– कार्बन डाइऑक्साइड
- कण्टूर कृषि-भूमि अपरदन
उत्तर: 4
प्रश्न. सजीवों में ऑक्सीश्वसन की प्रक्रिया में ऊर्जा अवमुक्त होती है?
- 573 किलो कैलोरी
- 673 किलो कैलोरी
- 746 किलो कैलोरी
- 28 किलो कैलोरी
उत्तर: 2
प्रश्न. बाढ़ से समोद्भिद् पौधे मर जाते हैं, क्योंकि-
- पौधों का कोशिका रस पतला हो जाता है
- मूल में श्वसन रुक जाता है
- पौधों का कोशिका रस सान्द्र हो जाता है
- पानी की अधिकता से पोषक तत्त्व पौधे से बाहर आ जाते हैं
उत्तर: 2
प्रश्न. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान प्रसिद्ध है?
- बाघ के लिए
- भालू के लिए
- एक सींग वाले गैण्डे के लिए
- हंगुल के लिए
उत्तर: 3
प्रश्न. विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है?
- 22 मार्च
- 05 जून
- 22 अप्रैल
- 15 जून
उत्तर: 2
प्रश्न. ह्यूमस निर्माण में कौन सहायक हैं?
- उत्पादक
- उपभोक्ता
- अपघटक
- ये सभी
उत्तर: 3
प्रश्न. डी डी टी है?
- खरपतवार निवारक
- जैव निम्नीकरणीय प्रदूषक
- अजैव निम्नीकरणीय प्रदूषक
- एण्टीबायोटिक
उत्तर: 3
प्रश्न. सागरीय खरपतवार महत्त्वपूर्ण स्रोत है?
- क्लोरीन के
- ब्रोमीन के
- आयोडीन के
- लोहा के
उत्तर: 3
प्रश्न. ‘मोनाल’ उत्तराखण्ड के अतिरिक्त किस राज्य का राज्य पक्षी है?
- अरुणाचल प्रदेश
- जम्मू-कश्मीर
- हिमाचल प्रदेश
- मेघालय
उत्तर: 3
प्रश्न. ओजोन परत की मोटाई नापने की इकाई है-
- डेसीबल
- डॉबसन इकाई
- वेबर
- पास्कल
उत्तर: ??
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? नीचे कमेंट करके बताएं।
एनओएए वैज्ञानिक ओजोन परत की मोटाई और दक्षिण ध्रुव के ऊपर इसके ऊर्ध्वाधर वितरण की निगरानी करते हैं, नियमित रूप से 21 मील (~ 34 किलोमीटर) की ऊंचाई तक ओजोन-मापने वाले “सोंडे” ले जाने वाले मौसम के गुब्बारों को जारी करते हैं, और एक जमीन-आधारित उपकरण के साथ जिसे ए कहा जाता है। डॉबसन स्पेक्ट्रोफोटोमीटर।