Super TET 2022 EVS Practice Set 19: उत्तर प्रदेश में कुछ दिनों बाद लगभग 17000 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती की सूचना है। इस भर्ती हेतु आवेदन प्रक्रिया आचार संहिता के बाद जल्द प्रारंभ होने की पूरी उम्मीद है। ऐसे में अगर आप इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो आपको परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ सफलता प्राप्त करने हेतु अपनी तैयारी अभी से प्रारंभ कर देनी चाहिए।
Super TET परीक्षा में पर्यावरण अध्ययन (EVS) से भी प्रश्न पूछे जाते हैं, ऐसे में इस लेख में हमने पर्यावरण से संबंधित 15 महत्वपूर्ण प्रश्नों (MCQ) को आपके साथ साझा किया है, जिसके माध्यम से आप अपनी तैयारी को और बेहतर बना सकते हैं, तथा परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।

Super TET 2022 EVS Practice Set 19
प्रश्न. वनोन्मूलन के फलस्वरूप निम्नलिखित में से किस वायुमण्डलीय गैसीय संगठक के स्तर में वृद्धि होती है?
- कार्बन डाइ ऑक्साइड
- ओजोन
- ऑक्सीजन
- जलवाष्प
उत्तर: 1
प्रश्न. वर्ष 1992 के रियो शिखर सम्मेलन का ‘एजेण्डा 21’ सम्बन्धित है
- संधारणीय विकास से
- प्रदूषक कीमत देगा का सिद्धान्त से
- पर्यावरण शिक्षा से
- ओजोन परत के संरक्षण से
उत्तर: 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा एक “ग्रीन गुड डीड” नहीं है?
- लाल बत्ती पर गाड़ी का इंजन बन्द कर दें
- कचरे को जला दें
- पक्षियों के लिए दाना-पानी रखें
- आहार में विभिन्न अनाज खाएँ
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा जल प्रसारित रोग नहीं है?
- टायफॉइड
- हैजा
- हिपेटाइटिस
- ट्यूबरकुलोसिस
उत्तर: 4
प्रश्न. प्रदूषण द्वारा उत्पन्न होने वाले रोगों के युग्म का चयन–
- कैट-काई-सिन्ड्रोम एवं मिनामाता
- उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) एवं मैरास्मस
- मैरास्मस एवं क्वाशियोरकॉर
- मिनामाता एवं फ्लुओरोसिस
उत्तर: 4
प्रश्न. क्लोरोफिल में पाई जाने वाली धातु है?
- मैग्नीशियम
- कोबाल्ट
- लोहा
- निकिल
उत्तर: 1
प्रश्न. “किसी परिभाषित भौगोलिक अवस्थिति में ही विशिष्ट उपस्थिति” की पारिस्थितिकीय अवस्था को कहते हैं?
- संकटग्रस्त
- पैण्डेमिक
- संधारणीय
- एण्डेमिक
उत्तर: 4
प्रश्न. कार्बनिक पदार्थ के अपघटन के समय, मृदा में,
निम्नलिखित में से कौन उत्पादित नहीं होता है?
- जल
- पोषक तत्त्व
- कार्बन डाइऑक्साइड
- ऑक्सीजन
उत्तर: 4
प्रश्न. विश्व पर्यावरण दिवस 2018 की थीम थी?
- प्रकृति से लोगों को जोड़ना
- अपनी आवाज उठाइए, समुद्र तल नहीं
- प्लास्टिक प्रदूषण को पराजित करना
- सावधानीपूर्वक उपभोग करें
उत्तर: 3
प्रश्न. ओजोन के सम्बन्ध में सही कथन का चयन कीजिए-
- हमारे वायुमण्डल में ओजोन का प्रतिशत 7.8% है
- क्षोभमण्डल में उपस्थित ओजोन “उत्तम ओजोन” है
- ओजोन पराबैंगनी किरणें अवशोषित कर ऑक्सीजन निर्मित करता है
- ओजोन समतापमण्डल में क्लोरोफ्लोरो कार्बन की मात्रा में वृद्धि करता है
उत्तर: 3
प्रश्न. सबसे छोटी से सबसे बड़ी तरंगदैर्ध्य का सही क्रम है?
- दृश्य, अवरक्त, पराबैंगनी
- पराबैंगनी, दृश्य, अवरक्त
- अवरक्त, दृश्य, पराबैंगनी
- पराबैंगनी, अवरक्त, दृश्य
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा एक मुर्दाखोर नहीं है?
- मशरूम
- दीमक
- केंचुआ
- गिद्ध
उत्तर: 1
प्रश्न. केन्द्रीय प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार रिहायशी इलाकों के लिए ध्वनि की ऊपरी सीमा है?
- 45 डेसीबल
- 55 डेसीबल
- 75 डेसीबल
- 90 डेसीबल
उत्तर: 2
प्रश्न. वन्य जीव रक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा स्थापित पुरस्कार है-
- गार्गी पुरस्कार
- इन्दिरा गाँधी पर्यावरण पुरस्कार
- अमृता देवी बिस्नोई पुरस्कार
- प्रियदर्शनी पुरस्कार
उत्तर: 3
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन एक से अधिक पौष्टिकता स्तर का सदस्य है?
- साँप
- टिड्डा
- प्लवक
- मानव
उत्तर: ??
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? नीचे कमेंट करके बताएं।