Super TET 2022 EVS Practice Set 15: उत्तर प्रदेश में कुछ दिनों बाद लगभग 17000 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती की सूचना है। इस भर्ती हेतु आवेदन प्रक्रिया आचार संहिता के बाद जल्द प्रारंभ होने की पूरी उम्मीद है। ऐसे में अगर आप इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो आपको परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ सफलता प्राप्त करने हेतु अपनी तैयारी अभी से प्रारंभ कर देनी चाहिए।
Super TET परीक्षा में पर्यावरण अध्ययन (EVS) से भी प्रश्न पूछे जाते हैं, ऐसे में इस लेख में हमने पर्यावरण से संबंधित 15 महत्वपूर्ण प्रश्नों (MCQ) को आपके साथ साझा किया है, जिसके माध्यम से आप अपनी तैयारी को और बेहतर बना सकते हैं, तथा परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।

Super TET 2022 EVS Practice Set 15
प्रश्न. वन्यजीव संरक्षण अधिनियम भारत सरकार द्वारा कब लागू किया गया?
- वर्ष 1982
- वर्ष 1972
- वर्ष 1974
- वर्ष 1981
उत्तर: 2
प्रश्न. बायोडीजल के लिए किस पौधे की खेती की जाती है?
- सोयाबीन
- रतनजोत
- मूंगफली
- सूरजमुखी
उत्तर: 2
प्रश्न. पारिस्थितिक तन्त्र के प्राकृतिक अधिवासों का संरक्षण तथा उनके प्राकृतिक वातावरणों में प्रजातियों का जीवनक्षम, जनसंख्या का रखरखाव एवं पुनः प्राप्ति के लिए प्रयुक्त पद है-
- आन्तरिक संरक्षण
- परिधीय संरक्षण
- अपस्थाने संरक्षण
- स्वस्थाने संरक्षण
उत्तर: 4
प्रश्न. तिब्बत की सांग्पो नदी भारत में किस नाम से जानी जाती है?
- गंगा
- यमुना
- सिन्धु
- ब्रह्मपुत्र
उत्तर: 4
प्रश्न. प्राणियों की संकटग्रस्त जातियाँ वे हैं?
- जो अन्य जातियों के लिए खतरनाक है।
- जो विशिष्ट क्षेत्रों में पाई जाती हैं।
- जिनकी संख्या कम हो गई है।
- जिनके लुप्त होने का खतरा है।
उत्तर: 4
प्रश्न. पृथ्वी पर मौसम परिवर्तन का होना इस तथ्य पर आधारित
है कि-
- पृथ्वी का अक्ष झुका हुआ है
- वर्ष में पृथ्वी की परिक्रमण गति बदलती है
- वर्ष में पृथ्वी के अक्ष बिन्दु भिन्न दिशाओं में होते हैं
- गर्मियों में पृथ्वी सूर्य के निकट होती है
उत्तर: 1
प्रश्न. विश्व पर्यावरण दिवस 2019 का विषय था-
- जल प्रदूषण को हराना
- ध्वनि प्रदूषण को हराना
- वायु प्रदूषण को हराना
- मृदा संरक्षण
उत्तर: 3
प्रश्न. कुछ वर्षों पहले एक गिद्ध आमतौर पर दिखाई देते थे, लेकिन वर्तमान में गिद्ध कभी-कभार ही नजर आते हैं, इसका कारण है-
- नवीन प्रवासी जातियों द्वारा उनके आवास स्थलों का विनाश
- पशुपालकों द्वारा बीमार पशुओं के इलाज में प्रयुक्त औषधियाँ ली खाद्य श्रृंखला का
- गिद्धों के भोजन में आयी कमी
- गिद्धों में फैली महामारी
उत्तर: 2
प्रश्न. संगमरमर कैंसर की घटना का कारण है?
- कज्जल कण
- अग्लीय वर्षा
- CFCs
- वाणु
उत्तर:
प्रश्न. प्राकृतिक संसाधनों को लम्बे समय तक उपयोग करने के लिए संरक्षण में सहायक तीन R हैं?
- पुनः चक्रण, पुनः उत्पादन, पुनः उपयोग
- कम उपयोग, पुनः उत्पादन, पुन: उपयोग
- कम उपयोग, पुन: उपयोग, पुनः वितरण
- कम उपयोग, पुनः चक्रण, पुन: उपयोग
उत्तर: 4
प्रश्न. निम्न में से कौन-सी प्रक्रिया प्रकृति में होने वाले जल चक्र
का एक चरण नहीं है?
- वाष्पीकरण
- वाष्पोत्सर्जन
- अवक्षेपण
- प्रकाश संश्लेषण
उत्तर: 4
प्रश्न. भूपर्पटी में सबसे अधिक प्रचुरता में पाया जाने वाला तत्त्व है-
कार्बन
नाइट्रोजन
ऑक्सीजन
सिलिकॉन
उत्तर: 3
प्रश्न. चन्द्र ग्रहण होता है, जब-
पृथ्वी, सूर्य एवं चन्द्रमा के बीच होती है
चन्द्रमा, पृथ्वी एवं सूर्य के बीच होता है
सूर्य, पृथ्वी एवं चन्द्रमा के बीच होता है।
पृथ्वी, सूर्य और चन्द्रमा सीधी रेखा में होते हैं
उत्तर: 1
प्रश्न. पारिस्थितिक तन्त्र में ऊर्जा प्रवाह होता है?
- चार दिशाओं में
- दो दिशाओं में
- तीन दिशाओं में
- एक दिशा में
उत्तर: 4
प्रश्न. जल प्रदूषण से होने वाले रोगों का सही समूह है?
- हैजा, पेचिश, पोलियो, टाइफॉइड
- हैजा, पीलिया, टाइफॉइड, एनीमिया
- एनीमिया, स्कर्वी, वातस्फीति, टाइफॉइड
- हैजा, पीलिया, टाइफॉइड, स्कवी निम्नलिखित में से
उत्तर: ??
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? नीचे कमेंट करके बताएं।