Super TET 2022 Child Psychology Practice Set 02: उत्तर प्रदेश में कुछ दिनों बाद लगभग 17000 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती की सूचना है। इस भर्ती हेतु आवेदन प्रक्रिया आचार संहिता के बाद जल्द प्रारंभ होने की पूरी उम्मीद है। ऐसे में अगर आप इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो आपको परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ सफलता प्राप्त करने हेतु अपनी तैयारी अभी से प्रारंभ कर देनी चाहिए।
ऐसे में इस लेख के जरिये हम आपको SUPER TET के परीक्षा में पूछे जाने वाले बाल मनोविज्ञान के 15 संभावित महत्वपूर्ण प्रश्नों से अवगत कराएंगे, जिसका अध्ययन कर के आप अपनी तैयारी को और भी मजबूती प्रदान कर सकतें हैं।

Super TET 2022 Child Psychology Practice Set 02
प्रश्न. गिरोह अवस्था किस आयु-वर्ग विलम्ब-विकास से सम्बोधित है ?
- 16-19 वर्ष एवं नैतिकता
- 3-6 वर्ष एवं भाषा
- 8-10 वर्ष एवं समाजीकरण
- 16-19 वर्ष एवं संज्ञानात्मक
उत्तर: 3
प्रश्न. पियाजे के अनुसार संज्ञानात्मक विकास की तृतीय अवस्था निम्न में से कौन सी है?
- औपचारिक संक्रिया अवस्था
- पूर्व-संक्रिया अवस्था
- मूर्त संक्रिया अवस्था
- संवेदनात्मक गामक अवस्था
उत्तर: 3
प्रश्न. निम्न में से अधिगम में योगदान देने वाले मनोवैज्ञानिक कारकों में कौन सा शामिल नहीं है?
- अधिगम की इच्छा
- प्रेरणा
- रूचि
- विषयवस्तु का स्वरूप
उत्तर: 4
प्रश्न. निम्न में से कौन-सी बाद की बाल्यावस्था के बौद्धिक विकास की विशेषता नहीं है ?
- भविष्य की योजना की सूझ-बूझ
- विज्ञान की काल्पनिक कथाओं में अधिक रुचि
- बढ़ती हुई तार्किक शक्ति
- काल्पनिक भयों का अन्त
उत्तर: 1
प्रश्न. इनमें से कौन मनोवैज्ञानिक ‘भाषा विकास’ से सम्बद्ध है?
- बिने
- पावलॉव
- मास्लो
- चॉमस्की
उत्तर: 4
प्रश्न. थॉर्नडाइक ने अपने सिद्धान्त को किस शीर्षक से सिद्ध किया?
- संज्ञानात्मक अधिगम
- अधिगम के प्रयास एवं भूल
- संकेत अधिगम
- स्थान अधिगम
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्न में से सामाजिक मूल्य कौन-सा है?
- सहायतापरक व्यवहार
- प्राथमिक लक्ष्य
- मूल प्रवृत्ति
- आक्रामकता की आवश्यकता
उत्तर: 1
प्रश्न. पश्च अन्वेषण तथा साधन-साक्ष्य विश्लेषण निम्न में से किसके उदाहरण हैं?
- स्वतः शोध
- एल्गोरिद्म
- मानसिक वृत्ति
- प्रकार्यात्मक स्थिरता
उत्तर: 1
प्रश्न. निम्न में से कौन-सा थॉर्नडाइक के अधिगम के प्राथमिक नियमों में शामिल नहीं है?
- साहचर्यात्मक स्थानान्तरण का नियम
- अभ्यास का नियम
- प्रभाव का नियम
- तत्परता का नियम
उत्तर: 1
प्रश्न. जो सम्बन्ध स्किनर का चूहो से एवं थॉर्नडाइक का बिल्लियों से था, वही सम्बन्ध कोहलर का था
- कुत्तों से
- मुर्गियों से
- बन्दरों से
- वनमानुषों से
उत्तर: 4
प्रश्न. अधिगम का पठार है
- अधिगम में अवरुद्ध वर्द्धन
- अधिगम में दोष
- अधिगम की समाप्ति
- अधिगम में अवरोध
उत्तर: 1
प्रश्न. अनुकूलित अनुक्रिया सिद्धान्त किसके अनुकूलन पर बल देता हैं
- तर्क
- व्यवहार
- अभिप्रेरणा
- चिन्तन
उत्तर: 2
प्रश्न. क्रिया-प्रसूत अनुबन्ध का दूसरा नाम है
- समीपस्थ अनुबन्धन
- नैमित्तिक अनुबन्धन
- प्राचीन अनुबन्धन
- चिह्न अनुबन्धन
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्न में से कौन-सी अधिगम की एक विशेषता नहीं है?
- अधिगम का अवलोकन प्रत्यक्ष रूप से किया जा सकता है
- अधिगम व्यवहार में अपेक्षाकृत स्थायी परिवर्तन है
- अधिगम प्राणी की अभिवृद्धि है
- अधिगम एक लक्ष्योन्मुख प्रक्रिया है
उत्तर: 1
प्रश्न. ‘द बिहेवियर ऑफ ऑर्गेनिज्म्स’ नामक पुस्तक के लेखक हैं
- स्किनर
- पैवलॉव
- हल
- थॉर्नडाइक
उत्तर: 1
प्रश्न. मनोविज्ञानशाला, उत्तर प्रदेश में कहाँ स्थित है?
- लखनऊ
- इलाहाबाद
- आगरा
- वाराणसी
उत्तर: ??
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? नीचे कमेंट करके बताएं।
2