CTET, UPTET की परीक्षा से पहले सामाजिक अध्ययन के इन 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों का जरूर कर लें अध्ययन

CTET, UPTET Social Studies Practice Set 8 : CTET की परीक्षा 16 दिसंबर, 2021 से 13 जनवरी 2022 तक आयोजित कराई जानी है। UPTET की परीक्षा टालने के बाद अभी तक नई परीक्षा तिथि को लेकर बोर्ड की तरफ से कोई अधिकारी सूचना नहीं निकाला गया है। अतः यह संभावना जताई जा रही है की जनवरी के अंतिम सप्ताह में आयोजित कराई जा सकती है।

ऐसे में इस लेख के जरिए सामाजिक अध्ययन के पिछले वर्षों में कराए गए परीक्षाओं में से 30 अतिमहत्वपूर्ण प्रश्नों के संग्रह को लेकर आए है। इसलिए आप सभी अभ्यर्थी इन प्रश्नों का अभ्यास ध्यानपूर्वक करें और स्वंय का मूल्यांकन भी करें।

uptet ctet social studies practice set 8
CTET, UPTET Social Studies Practice Set 8

CTET, UPTET Social Studies Practice Set 8

प्रश्न. निम्न में से किस नदी पर हीराकुड बहुउद्देशीय परियोजना का निर्माण हुआ है?

  • महानदी
  • चम्बल
  • सतलज
  • यमुना

उत्तर : 1

प्रश्न. निम्न में से कौन-सा विश्व का सबसे बड़ा उष्ण मरुस्थल है?

  • कालाहारी मरुस्थल
  • सहारा मरुस्थल
  • अटाकामा मरुस्थल
  • थार मरुस्थल

उत्तर : 2

प्रश्न. ‘मधुबनी’ लोककला शैली किस राज्य से सम्बन्धित है?

  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तर प्रदेश

उत्तर : 1

प्रश्न. उच्च प्राथमिक स्तर पर कौन-सा विषय सामाजिक अध्ययन में सम्मिलित नहीं है?

  • दर्शन-शास्त्र
  • भूगोल
  • राजनीति शास्त्र
  • इतिहास

उत्तर : 1

प्रश्न. निम्नलिखित में कौन-सा व्याख्यान विधि का गुण नहीं है?

  • समय व शक्ति की बचत होती है
  • तर्क एवं चिन्तन शक्ति का विकास होता है,
  • पाठ्य-वस्तु को अधिक स्पष्ट किया जा सकता है
  • विद्यार्थियों में स्वाध्याय की आदत पड़ती है

उत्तर : 4

प्रश्न. शिक्षक को श्यामपट्ट पर लिखते समय कितने अंश के कोण पर खड़ा होकर लिखना चाहिए?

  • 55°
  • 65°
  • 45°
  • 35°

उत्तर : 3

प्रश्न. निम्नांकित महासागरीय धाराओं में किसका पड़ोसी तट पर गर्म प्रभाव पड़ता है?

  • ओयासिओ
  • ब्राजील
  • केनारीज
  • बेंगुएला

उत्तर : 2

प्रश्न. ड्राकेन्सबर्ग पर्वत निम्न में से कहाँ स्थित है?

  • चीन
  • दक्षिण अफ्रीका
  • स्विट्जरलैण्ड
  • श्रीलंका

उत्तर : 2

प्रश्न. वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट कब पारित हुआ?

  • 1876 ई.
  • 1880 ई.
  • 1888 ई.
  • 1885 ई.

उत्तर : 1

प्रश्न. निम्नलिखित ग्रहों में वह कौन-सा है, जिसका कोई उपग्रह नहीं है?

  • पृथ्वी
  • मंगल
  • बुध
  • बृहस्पति

उत्तर : 3

प्रश्न. सिलवासा राजधानी है

  • लक्षद्वीप की
  • दमन एवं दीव की
  • दादर एवं नगर हवेली की
  • अरुणाचल प्रदेश की

उत्तर : 3

प्रश्न. चन्द्रग्रहण निम्नलिखित में से कब पड़ता है?

  • पूर्णमासी
  • प्रथम चतुर्थ
  • तृतीय
  • अमावस्या

उत्तर : 1

प्रश्न. संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना कब हुई?

  • 24 अक्टूबर, 1945
  • 25 अक्टूबर, 1945
  • 26 अक्टूबर, 1945
  • 25 अक्टूबर, 1948

उत्तर : 1

प्रश्न. ग्राम पंचायत का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु सीमा क्या है?

  • 18 वर्ष
  • 25 वर्ष
  • 21 वर्ष
  • 30 वर्ष

उत्तर : 3

प्रश्न. भारत में उच्चतम न्यायालय ने संविधान के बुनियादी ढाँचे का सिद्धान्त दिया-

  • केशवानन्द भारती के मामले में
  • शंकरी प्रसाद के मामले में
  • संज्जन सिंह के मामले में
  • गोलकनाथ के मामले में

उत्तर : 1

प्रश्न. भारतीय संविधान तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति की व्यवस्था करता है।

  • उच्च न्यायालय में
  • जिला एवं सत्र न्यायालय में
  • संसद में
  • सर्वोच्च न्यायालय में

उत्तर : 1

प्रश्न. यह कौन निश्चित करता है कि कोई विधेयक धन विधेयक है अथवा नहीं?

  • भारत का राष्ट्रपति
  • राज्यसभा का सभापति
  • भारत का वित्तमन्त्री
  • लोकसभा का स्पीकर

उत्तर : 4

प्रश्न. शिक्षा को ‘द्वि-ध्रुवीय’ किसने कहा है ?

  • एडम्स
  • डी वी
  • फ्रोबेल
  • ओ बी स्मिथ

उत्तर : 1

प्रश्न. सामाजिक अध्ययन शिक्षण का उद्देश्य है-

  • सांस्कृतिक विरासत का विकास करना
  • राष्ट्रीय एकता और अन्तर्राष्ट्रीय समय विकसित करना
  • अच्छे नागरिक होना
  • उपरोक्त सभी

उत्तर : 4

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा धर्म ‘त्रिरत्न’ में विश्वास करता है?

  • वैष्णव धर्म
  • बौद्ध धर्म
  • शैव धर्म
  • जैन धर्म

उत्तर : 4

प्रश्न. ‘मालतीमाधव’ नामक नाटक की रचना किसने की थी?

  • भास
  • भवभूति
  • कालिदास
  • बाणभट्ट

उत्तर : 2

प्रश्न. दिल्ली में जन्तर-मन्तर का निर्माण किसने करवाया था?

  • कीर्ति सिंह ने
  • विजय सिंह ने
  • अजीतमल ने
  • जय सिंह ॥ ने

उत्तर : 4

प्रश्न. निम्न में से कौन-सी मिट्टी भारत में कपास की खेती के लिए आदर्श है?

  • जलोढ़ मिट्टी
  • काली मिट्टी
  • लाल मिट्टी
  • लैटेराइट मिट्टी

उत्तर : 2

प्रश्न. निम्न स्थलाकृतियों में से किसका निर्माण भ्रंशन द्वारा होता है?

  • छत्रक शिला
  • विभ्रंश-घाटी
  • हिमोढ़
  • डोलाइन

उत्तर : 2

प्रश्न. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष थे?

  • महात्मा गाँधी
  • ए ओ ह्यूम
  • सुरेन्द्रनाथ बनर्जी
  • डब्ल्यू सी बनर्जी

उत्तर : 4

प्रश्न. भूदान आन्दोलन किसने प्रारम्भ किया?

  • जयप्रकाश नारायण
  • नरसी मेहता
  • विनोबा भावे
  • जे बी कृपलानी

उत्तर : 3

प्रश्न. निम्न में से कौन काकोरी काण्ड से सम्बंधित नहीं है?

  • भगत सिंह
  • रामप्रसाद बिस्मिल
  • अशफाकउल्ला खाँ
  • राजेन्द्र लाहिड़ी

उत्तर : 1

प्रश्न. सुबन्ध, घटखर्पर, क्षपणांक, वीरसेन इन सभी में क्या समानता थी?

  • यह सभी गुजरात के शासक थे
  • यह सभी बौद्ध धर्म के प्रचारक थे
  • यह सभी चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य के दरबार में थे
  • यह सभी जैन धर्म के प्रचारक थे

उत्तर : 3

प्रश्न. भारत के निम्न में से किस राज्य में ‘सुन्दरवन’ पाए जाते हैं?

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल

उत्तर : 4

प्रश्न. धान का खैरा रोग किस तत्व की कमी से होता है?

  • नाइट्रोजन
  • लौह
  • जिंक
  • पोटाश

उत्तर : ??

कमेन्ट करें