कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा कक्षा दसवीं, बारहवीं और स्नातक उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए एसएससी सिलेक्शन पोस्ट 11वां के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी किया गया था। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 06 मार्च से 27 मार्च 2023 तक चली थी। अब आयोग द्वारा इस भर्ती परीक्षा हेतु एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है जिसे उम्मीदवार नीचे दिए लिंक के जरिए डाउनलोड कर सकतें हैं।
इस भर्ती हेतु परीक्षा का आयोजन 27 से 30 जून 2023 तक आयोजित कराई जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों को अपनी तैयारी को और भी तेज कर देना चाहिए क्योंकि परीक्षा होने में बहुत की कम दिन शेष बचें हुए हैं। इस लेख के माध्यम से आप एसएससी सिलेक्शन पोस्ट XI डाउनलोड करने की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक जानेंगे।
एसएससी सिलेक्शन पोस्ट XI भर्ती के बारे में संक्षिप्त विवरण
| भर्ती का नाम | एसएससी सिलेक्शन पोस्ट XI भर्ती 2023 |
| भर्ती बोर्ड का नाम | कर्मचारी चयन आयोग (SSC) |
| पद का नाम | विभिन्न पद |
| आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| पदों की संख्या | 5369 पद |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://ssc.nic.in/ |
महत्वपूर्ण तिथियाँ
| एसएससी सिलेक्शन पोस्ट XI भर्ती हेतु आवेेेदन की शुरुआत | 06/03/2023 |
| आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ | 27/03/2023 शाम 11 बजे तक। |
| परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि | 28/03/2023 |
| ऑफ़लाइन परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि | 29/03/2023 |
| फॉर्म सुधार करने की तिथि | 03-05 अप्रैल 2023 |
| परीक्षा तिथि | 27 से 30 जून 2023 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 17/06/2023 |
| SSC Selection Post XI Result जारी होने की तिथि | 14/09/2023 |
आवेदन फीस
| जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस | 100/- रुपये |
| एससी/एसटी | शून्य/- रुपये |
| महिला (सभी वर्ग) | शून्य/- रुपये |
| परीक्षा शुल्क का भुगतान करने का मोड | डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/बैंक चालान |
आयु सीमा – 01/01/2023
| न्यूनतम आयु | 18 वर्ष |
| अधिकतम आयु | 30 वर्ष (पद के अनुसार) |
इसके अलावा नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।
भर्ती का विवरण
| सिलेक्शन पद स्तर | योग्यता |
| कक्षा 10वीं | भारत के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण। |
| कक्षा 12वीं | भारत के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण। |
| स्नातक | भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी वर्ग से स्नातक की डिग्री। |
इसके अलावा अन्य पदों और उनके योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए पूरी अधिसूचना पढ़ें।
एसएससी सिलेक्शन पोस्ट XI भर्ती एडमिट कार्ड ऐसे डाउनलोड करें
यदि आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिए गये सभी चरणों को ध्यान पूर्वक पढ़े, सभी चरणों को पढ़ने के बाद आप यह एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकतें हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम नीचे दिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- यदि आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करेगें तो एक नया पेज खुलेगा जिसमें उम्मीदवार को अपना रोल नंबर अथवा रेजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि एवं कैप्चा दर्ज करना होगा। या उम्मीदवार के पास रोल नंबर नहीं है तो उसको अपना नाम अपने पिता का नाम एवं जन्मतिथि दर्ज करना होगा।
- सभी जानकारी सही प्रकार से भरने के बाद नीचे दिए सर्च बटन पर क्लिक करना होगा, उसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपका एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
- एडमिट कार्ड खुलने के बाद आप उसका प्रिंटआउट ले सकते है या आप अपने फोन में में देख रहे है तो पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करके रख सकतें हैं।