SSC GD / UP SI Polity Practice Set : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के द्वारा SSC GD और उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती विभाग में UP SI की परीक्षाएं लगातार जारी है। यह परीक्षा SSC GD की परीक्षा अगले महीने के 15 तारीख तक लगातार चलती रहेगी। जिन कैंडिडेट का SSC GD और UP SI का पेपर अभी तक नहीं हुआ है उनके लिए हमने पिछले वर्षों में SSC द्वारा SSC GD की परीक्षा में पूछे गए संविधान (Polity) के 25 अति महत्वपूर्ण प्रश्नों को छांटकर आपके सामने लेकर आए है।
अतः परीक्षा में शामिल होने से पहले इन 25 प्रश्नों को एक बार अवश्य पढ़ कर जाएं जिससे आपका पेपर बहुत ही बढ़िया जाएगा।
SSC GD / UP SI Polity प्रैक्टिस सेट 4
प्रश्न. संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित भाषाओं की संख्या कितनी है
- 14
- 15
- 18
- 22
उत्तर: 4
प्रश्न. भारतीय संविधान में किन अनुच्छेदों में राजभाषा सम्बन्धी प्रावधान का उल्लेख है ?
- 343 से 351 तक
- 434 से 351 तक
- 343 से 151 तक
- 443 से 153 तक
उत्तर : 1
प्रश्न. राष्ट्रीय आपात की उद्घोषणा का स्वतः प्रभाव होता है …….
- अनुच्छेद 19 के अन्तर्गत प्राप्त मूल अधिकारों का निलम्बन
- अनुच्छेद 20 व 21 के अन्तर्गत प्राप्त मूल अधिकारों को छोड़कर शेष सभी मूल अधिकारों का निलम्बन
- राज्यों में राष्ट्रपति शासन का प्रवर्तन
- न्यायालयों की सभी प्रकार की रिट भारी करने की शक्ति पर प्रतिबन्ध
उत्तर : 2
प्रश्न. राष्ट्रीय आपातकाल में संविधान की संघीय प्रकृति का क्या होता है ?
- समाप्त कर दी जाती हैं
- निलंबित कर दी जाती है
- वैसी ही बनी रहती है
- उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर : 3
प्रश्न. 44वें संविधान संशोधन के पश्चात् राष्ट्रपति को निम्नलिखित परिस्थितियों में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित करने का अधिकार प्राप्त है…….
- युद्ध, बाह्य आक्रमण या आन्तरिक अशान्ति से उत्पन्न परिस्थिति
- युद्ध, बाह्य आक्रमण या सशस्त्र विद्रोह से उत्पन्न परिस्थिति
- केवल युद्ध या बाह्य आक्रमण की स्थिति में
- युद्ध, आन्तरिक गड़बड़ी या सैनिक उपद्रव के समय
उत्तर : 2
प्रश्न. संविधान की कौन-सी अनुसची में क्षेत्रीय भाषाओं का उल्लेख है
- सातवीं अनुसूची
- आठवीं अनुसूची
- नौवीं अनुसूची
- दसवीं अनुसूची
उत्तर : 2
प्रश्न. भारत की राजभाषा है
- अंग्रेजी
- हिन्दी
- इनमें से कोई नहीं
- हिन्दी व अंग्रेजी
उत्तर : 2
प्रश्न. भारतीय संघ की आधिकारिक भाषा के रूप में संविधान द्वारा कि मान्यता प्राप्त है ?
- 8वीं अनुसूची में वर्णित भाषाओं में से एक
- हिन्दी
- संस्कृत
- अंग्रेजी
उत्तर : 2
प्रश्न. संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत हिन्दी को राजभाषा के रूप में दर्जा प्रदान किया गया है ?
- अनुच्छेद 348 (i)
- अनुच्छेद 343 (i)
- अनुच्छेद 346 (i)
- अनुच्छेद (i)
उत्तर : 2
प्रश्न. 1. भारत में संघ राज्यों का प्रशासन होता है……
- राष्ट्रपति द्वारा
- उपराज्यपाल द्वारा
- गृहमंत्री द्वारा
- प्रशासक द्वारा है
उत्तर : 1
प्रश्न. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के प्रशासक को क्या कहा जाता है ?
- प्रशासक
- राज्यपाल
- उपराज्यपाल
- मुख्य सचिव
उत्तर : 3
प्रश्न. चण्डीगढ़ संघ शासित क्षेत्र के प्रशासक को किस नाम से जाना जाता है ?
- आयुक्त
- मुख्य आयुक्त
- प्रशासक
- मुख्य प्रशासक
उत्तर : 2
प्रश्न. केन्द्र शासित प्रदेश पर किसका शासन होता है?
- मंत्रिपरिषद्
- संसद
- राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त प्रशासक का
- प्रधानमंत्री का
उत्तर : 3
प्रश्न. संघ शासित क्षेत्रों के लिए प्रशासकों की नियुक्ति कौन करता है?
- राष्ट्रपति
- प्रधानमंत्री
- लोकसभाध्यक्ष
- उपराष्ट्रपति
उत्तर : 1
प्रश्न. संघ शासित क्षेत्रों, जिनकी अपनी विधायिका नहीं है, के लिए विधि का निर्माण कौन करता है ?
- संसद
- लोकसभा
- राष्ट्रपति अध्यादेश द्वारा
- राज्यसभा
उत्तर : 1
प्रश्न. भारत के किस एकमात्र संघ राज्य क्षेत्र का अपना उच्च न्यायालय है ?
- पाण्डिचेरी
- लक्षद्वीप
- चण्डीगढ़
- दिल्ली
उत्तर : 4
प्रश्न. वर्तमान समय में भारत के किस संघ राज्य क्षेत्र में विधानसभा तथा मंत्रिपरिषद् के गठन का प्रावधान है ?
- दिल्ली एवं चण्डीगढ़
- दिल्ली एवं पाण्डिचेरी
- लक्षद्वीप एवं पाण्डिचेरी
- लक्षद्वीप एवं चण्डीगढ़
उत्तर : 1
प्रश्न. दल-बदल विरोधी कानून (Anti Defection Law) से संविधान का कौन सा संशोधन संबंधित है ?
- 51वाँ
- 52af
- 53वाँ
- 55वाँ
उत्तर : 2
प्रश्न. निम्नलिखित संविधान संशोधन में से कौन संसद में पक्ष परिवर्तन करने से निषिद्ध करता है ?
- 42वाँ
- 44वाँ
- 52वाँ
- 55वाँ
उत्तर : 3
प्रश्न. संविधान में जोड़ी गई 10वीं अनूसूची किससे सम्बन्धित है ?
- मिजोरम राज्य के लिए विशेष प्रावधानों से
- दल-बदल के आधार पर अयोग्यता सम्बन्धी प्रावधानों से
- सिक्किम के स्तर से सम्बन्धित शर्तों से
- इनमें में से कोई नहीं
उत्तर : 2
प्रश्न. दल-बदल विरोधी अधिनियम के अन्तर्गत भारतीय संविधान में किसी सदस्य की अयोग्यता अथवा योग्यता पर निर्णय करने का अधिकार किसको प्राप्त है ?
- सर्वोच्च न्यायालय को
- राज्यसभा के सभापति को
- लोकसभा अध्यक्ष को
- संयुक्त संसदीय समिति को
उत्तर : 3
प्रश्न. झारखण्ड राज्य का गठन कब हुआ?
- 1 नवम्बर, 2000
- 15 नवम्बर, 2000
- 9 नवम्बर, 2000
- None
उत्तर : 2
प्रश्न. सिक्किम भारत का अभिन्न अंग बना
- 42वें संशोधन द्वारा
- 40वें संशोधन द्वारा
- 39वें संशोधन द्वारा
- 36वें संशोधन द्वारा
उत्तर : 4
प्रश्न. उत्तरांचल राज्य के सृजन के समय 11वें वित्त आयोग ने इसे निम्नांकित के राज्य का दर्जा दिया था
- गरीब पहाड़ी राज्य
- अविकसित राज्य
- विशेष वर्ग का राज्य
- उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर : 3
प्रश्न. किसी राज्य से कोई क्षेत्र पृथक कर या दो या अधिक राज्यों को मिलाकर या किसी राज्य क्षेत्र को किसी राज्य के साथ मिलाकर नए राज्य का निर्माण कौन कर सकता है?
- राष्ट्रपति
- क्षेत्रीय परिषद्
- संसद
- सम्बन्धित राज्य
उत्तर : 3
प्रश्न. भारतीय संविधान में समवर्ती सूची की प्रेरणा कहां से ली गई है?
- अमेरिका
- ऑस्ट्रेलिया
- स्विट्जरलैंड
- रूस
नोट – इस प्रश्न का सही उत्तर कमेंट करके बताएं।
आशा करता हुं कि मेरे द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी, SSC GD / UP SI की परीक्षा से जुड़े हर लेटेस्ट अपडेट्स हेतु सरकारी अलर्ट को बुकमार्क करें।