UP SI/SSC GD सामान्य ज्ञान प्रैक्टिस सेट : परीक्षा से पहले इन प्रश्नों का जरूर करें अध्ययन

SSC GD/UP SI General Knowledge Practice Set : स्टाफ सिलेक्शन कमीशन और उत्तर प्रदेश पुलिस बोर्ड ने एसएससी जीडी (जनरल ड्यूटी) और उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक के लिए परीक्षाएं शुरू कर दी हैं, इसको देखते हुए जो भी प्रतियोगी छात्र इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं वह अपने तैयारी को और भी तेज कर दिए हैं, ताकि वह परीक्षा में अच्छे अंको से उत्तीर्ण हो सकें।

जीडी कांस्टेबल भर्ती और यूपी एसआई में सामान्य ज्ञान से भी कुछ प्रश्न पूछे जाते हैं। ऐसे में आज हम इस लेख के जरिए सामान्य ज्ञान के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर की जानकारी देंगे, जो आपके परीक्षा के लिहाज से बेहद ही महत्वपूर्ण हैं। अतः परीक्षा से पहले इनको जरूर देखकर जाएं निश्चित तौर पर आपको इसका लाभ मिलेगा।

SSC GD/UP SI General Knowledge Practice Set
SSC GD/UP SI General Knowledge Practice Set

UP SI/GD सामान्य ज्ञान प्रैक्टिस सेट

प्रश्न. संगम साहित्य के संरक्षक कौन थे?

  • नायक
  • चंदेल
  • पांड्य
  • सोलंकी

उत्तर : पांड्य

प्रश्न. सन 1556 में अकबर ने पानीपत की दूसरी लड़ाई में किसे पराजित किया था?

  • चंगेज खां
  • नादर शाह
  • हेमू विक्रमादित्य
  • बाजीराव प्रथम

उत्तर : हेमू विक्रमादित्य

प्रश्न. गणेश महोत्सव का प्रारंभ किसने किया था?

  • महात्मा गांधी
  • लोकमान्य तिलक
  • पंडित जवाहर लाल नेहरू
  • इंदिरा गांधी

उत्तर : लोकमान्य तिलक

प्रश्न. नंदा देवी चोटी किस राज्य में स्थित है?

  • हिमांचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • सिक्किम

उत्तर : उत्तराखंड

प्रश्न. पणजी किस भारतीय राज्य की राजधानी है?

  • छत्तीसगढ़
  • गोवा
  • हिमांचल प्रदेश
  • झारखंड

उत्तर : गोवा

प्रश्न. वातावरण की सबसे गर्म परत कौन सी है?

  • ट्रोपोस्फीयर
  • थर्मोस्फीयर
  • स्ट्रेटोस्फीयर
  • मेसोस्फीयर

उत्तर : थर्मोस्फीयर

प्रश्न. किस अनुच्छेद के तहत भारत के संघ लोक सेवा आयोग की स्थापना की गई है?

  • अनुच्छेद 315
  • अनुच्छेद 250
  • अनुच्छेद 300
  • अनुच्छेद 52

उत्तर : अनुच्छेद 315

प्रश्न. यह निर्णय लेने का किसको है कि बिल मुद्रा बिल है अथवा नहीं?

  • लोक सभा अध्यक्ष
  • प्रधानमंत्री
  • राष्ट्रपति
  • वित्त मंत्री

उत्तर : लोक सभा अध्यक्ष

प्रश्न. विधुत प्रतिरोध की इकाई क्या है?

  • डाईन
  • पास्कल
  • जूल
  • ओम

उत्तर : ओम

प्रश्न. चश्में बनाने में किस काँच का उपयोग किया जाता है?

  • क्रुक्स काँच
  • पोटाश काँच
  • जेना काँच
  • सोडा काँच

उत्तर : क्रुक्स काँच

प्रश्न. एक ध्रुवीय सहसंयोजी बंध है?

  • H_Cl
  • Ne_Ne
  • Cl_Cl
  • Ca_Cl

उत्तर : H_Cl

प्रश्न. आनुवांशिक रूप से समान ब्यक्तियों के बीच प्रत्यारोपण को क्या कहते हैं?

  • ऑटोग्राफ्ट
  • आइसोग्राफ्ट
  • एलोग्राफ्ट
  • जीनोग्राफ्ट

उत्तर : आइसोग्राफ्ट

प्रश्न. प्रतिजन दर्शाने वाली कोशिका निम्नलिखित में से किसे छोड़कर सभी में विशिष्टकृत कोषिकाएँ होती हैं?

  • प्लीहा
  • त्वचा
  • गुर्दे
  • लसिका ग्रंथि

उत्तर : गुर्दे

प्रश्न. निम्नलिखित में से 1 किलोबाइट के तुल्य होता है?

  • 128 बाइट्स
  • 256 बाइट्स
  • 512 बाइट्स
  • 1024 बाइट्स

उत्तर : 1024 बाइट

आशा है आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई होगी, एसएससी जीडी और उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक परीक्षा से जुड़ी हर लेटेस्ट अपडेट्स के लिए सरकारी अलर्ट को बुकमार्क करें।

कमेन्ट करें