SSC GD Hindi Practice Set : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के द्वारा SSC GD की परीक्षाएं चल रही है। ऐसे में SSC GD की परीक्षा इस महीने के 15 तारीख(यानी कि दिसम्बर) तक लगातार चलती रहेगी। जिन अभ्यार्थी का SSC GD का पेपर अभी तक नहीं हुआ है, उन उम्मीदवारों के लिए हमारे टीम द्वारा पिछले वर्षों में SSC द्वारा आयोजित SSC GD की परीक्षाओं में कुछ पूछे गए हिंदी भाषा के 25 अति महत्वपूर्ण प्रश्नों को छांटकर अभ्यर्थियों के सामने लेकर आए हैं।
अतः परीक्षा में जाने से पहले इन 25 अतिमहत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास जरूर करें और स्वंय का मूल्यांकन भी करें।

SSC GD हिंदी भाषा 25 महत्वपूर्ण प्रश्न
निर्देश-दिए गए प्रत्येक वाक्यांश के लिए एक शब्द दीजिए। इसके लिए चार-चार विकल्प दिए हैं। उचित विकल्प का चयन कीजिए।
प्रश्न. नपा-तुला खर्च करने वाला
- मितभाषी
- कंजूस
- कृपण
- मितव्ययी
उत्तर : 4
प्रश्न. बादलों का समूह
- राशि
- गुच्छा
- घटा
- अम्बार
उत्तर : 3
प्रश्न. जिसको काटा न जा सके
- दृढ़
- कटीला
- अकाट्य
- अगाध
उत्तर : 3
निर्देश-दिए गए शब्दों का उपयुक्त विलोम बताने के लिए चार-चार विकल्प प्रस्तावित हैं। उचित विकल्प का चयन कीजिए।
प्रश्न. आकर्षण
- विरक्त
- अनुकर्षण
- प्रतिकर्षण
- विकर्षण
उत्तर : 4
प्रश्न. असुर
- देवता
- यक्ष
- सुर
- मानव
उत्तर : 3
प्रश्न. उर्वर
- उपजाऊ
- ऊसर
- बंजर
- उदार
उत्तर : 2
निर्देश-दिए गए वाक्यों में त्रुटियाँ हैं और कुछ ठीक हैं। वाक्य के जिस भाग में त्रुटियाँ हो, उसका उत्तर के रूप में चयन करें। यदि वाक्य में कोई त्रुटि न हो, तो कोई त्रुटि नहीं वाले विकल्प का चयन कीजिए।
प्रश्न. मन्त्री जी की चिन्ताजनक मुद्रा देखकर मैं बहुत
प्रभावित हुआ।
- मन्त्री जी की
- चिन्ताजनक मुद्रा देखकर
- मैं बहुत प्रभावित हुआ
- कोई त्रुटि नहीं
उत्तर : 2
प्रश्न. चार आदमी ने नगर की यात्रा की।
- कोई त्रुटि नहीं
- चार आदमी ने
- नगर की
- यात्रा की
उत्तर : 2
प्रश्न. नीरज की सौभाग्यवती कन्या का विवाह कल
होगा।
- नीरज की सौभाग्यवती
- कन्या का विवाह
- कोई त्रुटि नहीं
- कल होगा
उत्तर : 1
निर्देश-दिए गए वाक्यों में रिक्त स्थानों की उचित शब्दों द्वारा पूर्ति के लिए चार-चार विकल्प दिए गए हैं। उपयुक्त विकल्प चुनिए ।
प्रश्न. ताजमहल का एक अद्भुत नमूना है।
- शिल्पकला
- चित्रकला
- स्थापत्यकला
- मूर्तिकला
उत्तर : 3
प्रश्न. भारतेन्दु हरिश्चन्द्र को हिन्दी साहित्य में आधुनिकता का प्रवर्तक………..माना जाता है।
- साहित्यकार
- कथाकार
- कवि
- नाटककार
उत्तर : 1
प्रश्न. स्वतन्त्रता के उपरान्त हमने ज्ञान और विज्ञान
के……….में प्रगति की है।
- पक्ष
- स्रोत
- रूप
- क्षेत्र
उत्तर : 4
निर्देश-दिए गए अनुच्छेद में रिक्त स्थानों की उचित शब्दों द्वारा पूर्ति के लिए चार-चार विकल्प दिए गए हैं। उपयुक्त विकल्प चुनिए।
आपको जिन बातों से भय लगता है, उससे बचते रहने का….. (1) दुःखद हो सकता है। भयावह लगने वाली परिस्थितियों के सामने.…….(2) खड़े हो जाने में ही बुद्धिमानी होती है। वास्तव में इस बात की भी पूरी……..(3) है, कि स्थिति उतनी मुश्किल न हो जितनी आप उसे मान बैठे थे या फिर सम्भव है कि स्थिति सचमुच ही……….(4)हो, तब, आपको यह तो पता चल जाएगा कि उससे कैसे ………….(5) है।
प्रश्न.
- सिमटना
- निपटना
- लिपटना
- चिटकना
उत्तर : 2
प्रश्न.
- सटकर
- हटकर
- डटकर
- कटकर
उत्तर : 3
प्रश्न.
- विभावना
- सद्भावना
- प्रस्तावना
- सम्भावना
उत्तर : 4
प्रश्न.
- परिमाण
- प्रणाम
- परिणाम
- प्रमाण
उत्तर : 3
प्रश्न.
- जटिल
- चोटिल
- कुटिल
- बोझिल
उत्तर : 1
निर्देश-दिए गए चार वाक्यों में एक वाक्य शुद्ध है और तीन अशुद्ध हैं। शुद्ध वाक्य को चुनिए।
प्रश्न.
- माँ बच्चे को दूध धाय से पिला रही है
- माँ बच्चे को दूध धाय से पिलवा रही है
- माँ बच्चे को दूध धाय से पी रही है
- माँ बच्चे को दूध घाय से चखा रही है।
उत्तर : 2
प्रश्न.
- वह दस आम लेकर आया।
- वह दस आमों को लेकर आया।
- वह दसों आमों को लेकर आया।
- वह दसियों आम को लेकर आया।
उत्तर : 1
प्रश्न.
- जब तक में न आऊँ उस समय तब तुम पढ़ते रहना
- जब तक मैं नहीं आऊँ तब तक तुम पदा रहना
- जब तक मैं नहीं आऊँ उस समय तक तुम पढ़ते रहना
- जब तक मैं न आऊँ तब तक तुम पढ़ते रहना
उत्तर : 4
निर्देश-दिए गए मुहावरों और लोकोक्तियों के अर्थ बताने के लिए चार-चार विकल्प दिए गए हैं। प्रत्येक के लिए उपयुक्त विकल्प चुनिए।
प्रश्न. ‘दाम लगाना’ मुहावरे का अर्थ है
- मूल्य आँकना
- पूरी कीमत देना
- लागत मात्र देना
- मोलभाव करना
उत्तर : 1
प्रश्न. आधा तीतर आधा बटेर
- बुराई को बुराई से जीता जा सकता है।
- अधिक लालच अच्छा नहीं होता
- बेमेल चीजें जिनमें सामंजस्य का अभाव हो
- असाधारण जीव
उत्तर : 3
निर्देश-दिए गए शब्दों के पर्याय (समानार्थक शब्द) के लिए चार-चार विकल्प दिए गए हैं। उचित विकल्प चुनिए ।
प्रश्न. आया
- धात्री
- उपाय
- आय
- तिथि
उत्तर : 1
प्रश्न. जंगल
- कानन
- हरिगन्ध
- आलोक
- निलय
उत्तर : 1
प्रश्न. विराट
- विशाल
- आश्रित
- लाभ
- भविष्यकाल
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
आशा है आपको SSC GD का यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा , एसएससी की परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने हेतु सरकारी अलर्ट को बुकमार्क जरूर करें।
A
1 options is right
Right
1 ( विशाल)
A
A
A
विशाल
1
1
1
Vishal
VISHAL
विशाल
A
Mere whatsapp no par bhej dijiye
1
1
SSC
Nice Sir Ji roj aise practis set bhej diya karo sir ji thank you so much
????????????????????