SSC GD Hindi Practice Set : आयोग (SSC) नें जनरल ड्यूटी (GD) की परीक्षा आरम्भ कर दी है तथा यह परीक्षा 15 दिसम्बर तक जारी रहेगी, ऐसे में जो अभ्यर्थी SSC GD की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके तैयारी को एक बेहतर मजबूती देने के लिए हम हिंदी भाषा के पिछले वर्षों के कुछ उत्तर सहित प्रश्न लेकर आयें हैं।
इनका अध्ययन करने से अभ्यर्थी परीक्षा का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं तथा ये प्रश्न अभ्यर्थी के लिए परीक्षा में अच्छा अंक प्राप्त करने में सहायक साबित हो सकते हैं।

SSC GD हिंदी प्रैक्टिस सेट (25 विगत वर्षों के महत्वपूर्ण प्रश्न)
निर्देश – दिए गए मुहावरों और लोकोक्तियों के अर्थ बताने के लिए चार-चार विकल्प दिए गए हैं। प्रत्येक के लिए उपयुक्त अर्थ वाला विकल्प चुनिए और उत्तर दीजिए।
प्रश्न. घाट-घाट का पानी पीना।
- अलग-अलग परिस्थितियों का अनुभव होना
- विरोध करना
- कई स्थानों के पानी की जाँच करना
- समझदारी से कार्य करना
उत्तर : 1
प्रश्न. जैसी करनी वैसी भरनी ।
- कर्म के अनुसार फल प्राप्त होता है
- कुछ भी प्राप्त नहीं होता
- निरंतर प्रयत्न करना
- अनुभवहीन इस संसार को सुखद मानते हैं
उत्तर : 1
प्रश्न.दूर के ढोल सुहावने होते हैं।
- सहायता प्रदान करना
- दूर से साधारण वस्तु भी अच्छी
- लगती है.
- जीवन की कटुता का अनुभव होना
- संसार आकर्षक लगता है
उत्तर : 2
निर्देश – दिए गए चार वाक्यों में एक वाक्य शुद्ध है और तीन अशुद्ध हैं। शुद्ध वाक्य को चुनिए तथा उत्तर दीजिए।
प्रश्न.
- मेरा ध्यान अपने मित्र की ओर था
- मेरे ध्यान मेरे मित्र की ओर थे
- मुझका ध्यान अपने मित्र की ओर था
- मेरे ध्यान अपने मित्र की ओर था
उत्तर : 1
प्रश्न.
- सम्भवतः उनका आना निश्चित है
- निश्चित है उनका आना
- सम्भवतः निश्चित है उनका आना
- उनका आना निश्चित है
उत्तर : 4
प्रश्न.
- युवकों में निराशा छायी हुई है
- निराशावाद युवकों में छायी हुई है
- निराशावाद युवकों पर छाया हुआ है
- युवकों में निराशावाद छाया हुआ है
उत्तर : 1
निर्देश – दिए गए प्रत्येक वाक्यांश के लिए एक शब्द दीजिए। इसके लिए चार-चार विकल्प दिए गए है। उचित विकल्प का चुनाव कीजिए और उत्तर दीजिए।
प्रश्न. जो संविधान के प्रतिकूल हो।
- सैद्धान्तिक
- अवैधानिक
- असंवैधानिक
- वैधानिक
उत्तर : 3
प्रश्न. जो कठिनाई से भेदा या तोड़ा जा सके।
- दुर्भेद्य
- अभेद्य
- भेदनीय
- भेद्य
उत्तर : 2
प्रश्न. आदि से अन्त तक
- आद्यंत
- अधोपंत
- उपरान्त
- समाप्त
उत्तर : 1
निर्देश – दिए गए शब्दों में से केवल एक शब्द की वर्तनी शुद्ध है। उसे चुनिए तथा उत्तर दीजिए।
प्रश्न.
- ऊज्जवल
- उजवल
- उज्ज्वल
- उज्वल
उत्तर : 3
प्रश्न.
- विद्यारथी
- विद्यार्थी
- वीद्यार्थी
- विर्घाथी
उत्तर : 2
प्रश्न.
- बाहिष्कार
- बहिष्कार
- बहिश्कार
- बहिस्कार
उत्तर : 2
निर्देश – दिए गए वाक्यों में से कुछ में त्रुटियाँ हैं और कुछ ठीक हैं। वाक्य के जिस भाग में त्रुटियाँ हों, उसके अनुरूप उत्तर दीजिए।
प्रश्न.
- मैं फल लेने गई थी
- बाजार में भारी भरकम भीड़ था
- बाजार में चलना मुश्किल था
- कोई त्रुटि नहीं
उत्तर : 2
प्रश्न.
- साहित्य और समाज में घोर सम्बन्ध है
- दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं
- साहित्य के बिना समाज की कल्पना बेकार हैं
- कोई त्रुटि नहीं
उत्तर : 1
प्रश्न.
- मेरी सहेली लगातार रोए जा रही थी
- उसके आँसू रुक नहीं रहे थे
- मेरी रूमाल भी आँसू से भीग गया
- कोई त्रुटि नहीं
उत्तर : 3
निर्देश – दिए गए वाक्यों में रिक्त स्थानों की उचित शब्दों द्वारा पूर्ति के लिए चार-चार विकल्प दिए गए है। उपयुक्त विकल्प चुनिए तथा उत्तर दीजिए।
प्रश्न. गाँधीजी ने विश्वशान्ति के लिए प्रेम और का मार्ग बताया।
- दया
- अहिंसा
- सहयोग
- त्याग
उत्तर : 2
प्रश्न. आशा का जीवन के अन्धकार को दूर करता है।
- दीपक
- प्रयास
- विस्तार
- संयोग
उत्तर : 1
प्रश्न. शिक्षा का वास्तविक मानव को पूर्णता प्रदान करना है।
- चिह्न
- लक्षण
- उद्देश्य
- सेवा
उत्तर : 3
प्रश्न. मेरी बीमार है।
- स्त्री
- महिला
- पत्नी
- सौभाग्यवती
उत्तर : 3
निर्देश – दिए गए शब्दों के पर्याय (समानार्थक शब्द) के लिए चार-चार विकल्प दिए गए हैं। उचित विकल्प चुनिए तथा उत्तर दीजिए।
प्रश्न. धरती
- भूघर
- भुजंग
- भवानी
- भूमि
उत्तर : 4
प्रश्न. जंगल
- विटप
- आनन
- कानन
- वृक्ष
उत्तर : 3
प्रश्न. पवित्र
- पवन
- पावन
- पवस
- पयस
उत्तर : 2
निर्देश – दिए गए शब्दों का उपयुक्त विलोम बताने के लिए चार-चार विकल्प प्रस्तावित हैं। उचित विकल्प का चयन कीजिए।
प्रश्न. पक्ष
- सपक्ष
- विपक्ष
- अपक्ष
- सापेक्ष
उत्तर : 2
प्रश्न. लौकिक
- परलोक
- अलौकिक
- इहलोक
- भूलोक
उत्तर : 2
प्रश्न. अनुरक्ति
- आसक्ति
- भक्ति
- विरक्ति
- शक्ति
उत्तर :
Shivani singh
Yes
Ans 3
222
C
Ans 3
Ans 3
Cute eg of
Yes,
Virakt
3
3
3
3
3
3
Hi
Hi
Right ????
My whatsapp number 7870800136
3
Yes
Yes I read
3
Hii
3
3
1
3
3
Virakti
3
3
Virakti
Virakti
Virakti
3
Your right shivani ji
My contact number. 9389264330
Wrong h no nhi call lagta hai
Yes your contact number
33333333333
Thik hii
3
3
I think ans 3
Easy