SSC GD Hindi Practice Set -8 : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जनरल ड्यूटी (जीडी) की परीक्षा शुरू कर चुकी हैं, यह परीक्षा 15 दिसम्बर तक चलेंगी, ऐसे में परीक्षा की त्वरित तैयारी के लिए हम आपके लिए हिंदी के 25 ऐसे प्रश्न लायें है जो एसएससी के पिछली परीक्षाओं में पूछें जा चुके हैं।
इन प्रश्नों का अध्ययन करने से अभ्यर्थी अपनी तैयारी को तेजी दे सकते हैं तथा प्रश्नों के खुद से उत्तर दे कर अपने तैयारी का आकलन भी कर सकते हैं, अभ्यर्थी इन प्रश्नों का अध्यनन जरूर करें।

SSC GD हिंदी प्रैक्टिस सेट -8
रिक्त स्थान को भरने के लिए उपयुक्त शब्द का चयन करें ।
प्रश्न. ……….ही बादल छाए, मोर नाचने लगा।
- वैसे
- जैसे
- किस
- कब
उत्तर : 2
प्रश्न. दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है। अपनी आय में से भावी जीवन के लिए कुछ अंश बचाकर रखनी बचत कहलाता है।
- कुछ अंश बचाकर रखनी
- भावी जीवन के लिए
- बचत कहलाता है।
- अपनी आय में से
उत्तर : 1
रिक्त स्थान को भरने के लिए उपयुक्त शब्द का चयन करें।
प्रश्न. चारों ओर रंग ही रंग…….गए।
- बौखला
- बिखर
- मुरझा
- भाग
उत्तर : 2
रिक्त स्थान को भरने के लिए उपयुक्त शब्द का चयन करें।
प्रश्न. किसान हल……….खेत की ओर जा रहा है।
- तोड़कर
- मारकर
- लेकर
- धक्का देकर
उत्तर : 3
प्रश्न. निम्नलिखित में से उस विकल्प का चयन करें जो ‘छाती पर मूँग दलना’ मुहावरे का अर्थ व्यक्त करता है।
- छाती से मूँग पीसना
- दली हुई मूँग को छाती पर रखना
- दुःख देना
- सुख देना
उत्तर : 3
दिए गए वाक्य के लिए उपयुक्त विकल्प का चयन करें।
प्रश्न. आदर्श बालक सुबह उठकर माता-पिता को प्रणाम करते हैं।
- अपने माता-पिता को
- अपना माता-पिता को
- उसके माता-पिता को
- हमारे माता-पिता को
उत्तर : 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से उस विकल्प का चयन करें जो ‘जमीन आसमान एक करना’ मुहावरे का अर्थ व्यक्त करता है।
- बहुत अधिक परिश्रम करना
- जमीन को आसमान तक ले जाना
- कम परिश्रम करना
- जमीन और आसमान को मिलाना
उत्तर : 1
प्रश्न. सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें।
- तटस्थ
- तरष्ठ
- टतस्थ
- ततष्ठ
उत्तर : 1
दिए गए वाक्य में उपयुक्त विकल्प का चयन करें।
प्रश्न. दादाजी मोटियाँ रोटियाँ नहीं खाते ।
- रोटियाँ मोटियाँ
- मोटे रोटियाँ
- मोटी रोटियाँ
- मोटा रोटी
उत्तर : 3
दिए गए वाक्य में उपयुक्त विकल्प का चयन करें।
प्रश्न. व्यक्ति को अपना जीवन सफल बनाने के लिए आशा पर सहारा लेना चाहिए।
- आशाओं ने सहारा
- आशा का सहारा
- आशा के सहारा
- आशा की सहारा
उत्तर : 2
दिए गए शब्द का विलोम चुनें।
प्रश्न. स्थूल
- अस्थिर
- अग्रज
- स्थिर
- सूक्ष्म
उत्तर : 4
दिए गए वाक्यांश के लिए एक शब्द दीजिये।
प्रश्न. जो कुछ न जानता हो
- मर्मज्ञ
- सर्वज्ञ
- अल्पज्ञ
- अज्ञ
उत्तर : 4
दिए गए शब्द के पर्यायवाची शब्द का चयन करें।
प्रश्न. गंगा
- भागीरथी
- तटिनी
- नदी
- यमुना
उत्तर : 1
दिए गए शब्द के पर्यायवाची शब्द का चयन करें।
प्रश्न. बादल
- पर्वत
- पानी
- पयोधर
- पवन
उत्तर : 3
दिये गये वाक्यांश के लिए एक शब्द दीजिये।
प्रश्न. जो मास में एक बार होता हो
- वार्षिक
- मासिक
- पाक्षिक
- साप्ताहिक
उत्तर : 2
प्रश्न. सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें।
- प्रियदरसी
- प्रियदर्शि
- प्रियदर्शी
- प्रियदषी
उत्तर : 3
दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है।
प्रश्न. लक्ष्यहीन मनुष्य जिंदगियों में कभी सार्थक कार्य नहीं कर कर सकता।
- जिंदगियों में कभी
- सार्थक कार्य
- लक्ष्यहीन मनुष्य
- नहीं कर सकता
उत्तर : 1
दिए गए शब्द का विलोम चुनें।
प्रश्न. अज्ञ
- विज्ञ
- आज्ञा
- आस्था
- अनुज
उत्तर : 1
रिक्त स्थान को भरने के लिए उपयुक्त शब्द का चयन करें।
प्रश्न. मैं………को परेशान नहीं करूंगा।
- कोई
- कभी
- कुछ
- किसी
उत्तर : 4
निम्नलिखित गद्यांश के रिक्त स्थानों की पूर्ति किसी
गद्यांश के नीचे दिए गए प्रश्नों के अनुसार कीजिए –
संसार के सभी ……..(1) करुणा के सागर थे। गौतम बुद्ध ने राजपाट और सांसारिकता को ………..(2) ही महानता को प्राप्त किया। गांधीजी ने वकालत छोड़कर देश को………… (3) कराने के लिए लड़ाई छेड़ दी। ईसा मसीह ने………….(4) में अपने…………..(5) की आहुति दी।
प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (1) के लिए उपयुक्त शब्द होगा।
- महापुरुष
- विद्वान
- नेता
- राजा
उत्तर : 1
प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (2) के लिए उपयुक्त शब्द होगा।
- देकर
- त्याग कर
- भूलकर
- लेकर
उत्तर : 2
प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (3) के लिए उपयुक्त शब्द होगा।
- स्वतंत्र
- अराजक
- परतंत्र
- गुलामी
उत्तर : 1
प्रश्न. गद्यांश में सांकेतिक रिक्त स्थान (4) के लिए उपयुक्त शब्द होगा।
- आत्महित
- मनहित
- स्वहित
- जनहित
उत्तर : 4
प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (5) के लिए उपयुक्त शब्द होगा।
- धन-धान्य
- प्राणों
- सपनों
- विचारों
उत्तर : 2
दिए गए वाक्या का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है।
प्रश्न. जिसके जैसी संस्कार होंगे वैसी ही उसकी भाषा होगी।
- भाषा होगी।
- जिसके जैसी
- वैसी ही उसकी
- संस्कार होंगे
उत्तर : ? (अभ्यर्थी इस प्रश्न का उत्तर कॉमेंट करें)
आशा हैं, कि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अवश्य ही पसंद आयी होंगी एसएससी जीडी के लेटेस्ट अपडेट के लिए सरकारी अलर्ट को बुकमार्क करें।
2
2
2
2
2
Hi
bhot samjhdaar ho tum to
Yes
3 भाषा होगी
4
You right
Options. 2
4
2
2
2 jiske jaisi
4. संस्कार होंगे !
2
की जगह जिसके जैसे
जिसकी जैसी
2 जिसके जैसे
जिसके जैसे संस्कार होंगे वैसी ही उसकी भाषा होगी
🙏🙏
Jiske jaise 2
2
Hi
Sanskar honge
Ans..2 jiske jaise
सही
2
Jiski jaise me mistake h
जिसके जैसे
Thanks
Nice
⁴