SSC GD CONSTABLE हिंदी प्रैक्टिस सेट -7 : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जनरल ड्यूटी (जीडी) की परीक्षा शुरू कर चुकी हैं, यह परीक्षा 15 दिसम्बर तक चलेंगी, ऐसे में अभ्यर्थियों के तैयारी को एक नया आयाम देने के लिए हमारे द्वारा विगत वर्षों के कुछ प्रश्न निम्नलिखित हैं, जिसका अध्ययन करने से अभ्यर्थी न केवल परीक्षा का अनुभव प्राप्त होगा बल्कि वे अपने तैयारी को और मजबूत कर सकते हैं।
ये प्रश्न पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों से लिए गये है, समान्यतः ये प्रश्न एसएससी जीडी की परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं इसलिए अभ्यर्थी इन प्रश्नों का अध्ययन जरूर करें।
SSC GD CONSTABLE हिंदी प्रैक्टिस सेट -7
प्रश्न. निम्नलिखित में से उस विकल्प का चयन करें जो ‘ढोल पीटना’ मुहावरे का अर्थ व्यक्त करता है।
- ढोल पीटकर बताना
- गाने के साथ ढोल बजाना
- बात को प्रचारित करना
- ढोल को पीटना
उत्तर : 3
प्रश्न. सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें।
- खूबसूरति
- खूबसुरती
- खुबसुरती
- खुबसूरती
उत्तर : 4
रिक्त स्थान को भरने के लिए उपयुक्त शब्द का चयन करें।
आपकी यात्रा…………. हो ।
- अशुभ
- जंगलम
- हँसमुख
- मंगलमय
उत्तर : 4
दिए गए शब्द के पर्यायवाची शब्द का चयन करें।
प्रश्न. जंगल
- पत्थर
- पय
- उपवन
- कानन
उत्तर : 4
निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश के रिक्त स्थानों की पूर्ति गद्यांश के नीचे दिए गए प्रश्नों के अनुसार कीजिए-
संसार के महान व्यक्ति अथक……… (1) करके ही उन्नति के………(2) पर पहुंचे हैं। उन्होंने छोटे से छोटा समझे जानेवाले कार्य को पूरी ………(3) से किया। बोझा ढोनेवाले कुली तेनजिंग ने एवरेस्ट पर ……. (4) की पताका फहरा दिया। संस्कृत में एक………. (5) है उद्यम से ही कार्य सिद्धहोते हैं, सिर्फ इच्छा करने से नहीं।
प्रश्न. गद्यांश में संकेतिक रिक्त स्थान (1) के लिए उपयुक्त शब्द होगा।
- पढ़ाई
- परिश्रम
- सेवा
- घुमक्कड़ी
उत्तर : 2
प्रश्न. गद्यांश में संकेतिक रिक्त स्थान (2) के लिए उपयुक्त शब्द होगा।
- तल
- शिखर
- गर्त
- सिंधु
उत्तर : 2
प्रश्न. गद्यांश में संकेतिक रिक्त स्थान (3) के लिए उपयुक्त शब्द होगा।
- निष्क्रियता
- उपेक्षा
- लगन
- बेमन
उत्तर : 3
प्रश्न. गद्यांश में संकेतिक रिक्त स्थान (4) के लिए उपयुक्त शब्द होगा।
- विजय
- मानव
- दर्प
- धर्म
उत्तर : 1
प्रश्न. गद्यांश में संकेतिक रिक्त स्थान (5) के लिए उपयुक्त शब्द होगा।
- उक्ति
- भुक्ति
- उक्ति
- युक्ति
उत्तर : 1
दिए गए शब्द का विलोम चुनें।
प्रश्न. ह्रस्व
- दीर्घ
- रोना
- अहिंसा
- लघु
उत्तर : 1
प्रश्न. सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें।
- ललिमा
- ललईमा
- लालीभा
- लालिमा
उत्तर : 4
दिए गए शब्द का विलोम चुनें।
प्रश्न. स्थावर
- नग्न
- संगम
- जंगल
- जंगम
उत्तर : 4
दिए गए शब्द के पर्यायवाची शब्द का चयन करें।
प्रश्न. पथ
- भानु
- पंछी
- पथिक
- राह
उत्तर : 4
दिये गये वाक्शंश के लिए एक शब्द चुनिए।
प्रश्न. जो बात पहले कभी न हुई हो
- सुलभ
- अभूतपूर्व
- अविश्वसनीय
- दुर्लभ
उत्तर : 2
रिक्त स्थान को भरने के लिए उपयुक्त शब्द का चयन करें।
आग…….. रूप धारण कर चुकी थी।
- हँसमुख
- नफरत
- प्रेम
- भीषण
उत्तर : 4
दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है।
प्रश्न. इस साल गर्मी के मौसम में आर्कटिक क्षेत्र में बर्फ सबसे कम पाई गया।
- इस साल
- गर्मी के मौसम में
- आर्कटिक क्षेत्र में
- बर्फ सबसे कम पाई गया।
उत्तर : 4
दिए गए वाक्य में उपयुक्त विकल्प का चयन करें।
प्रश्न. कक्षा में चालीस छात्र हैं, लेकिन कार्तिक सबने बुद्धिमान है।
- कार्तिक सबको बुद्धिमान है।
- कार्तिक सबसे बुद्धिमान है।
- कार्तिक सबका बुद्धिमान है।
- कार्तिक सब पर बुद्धिमान है।
उत्तर : 2
रिक्त स्थान को भरने के लिए उपयुक्त शब्द का चयन करें।
प्रश्न. अध्यापक के कक्षा ……….ही सभी बच्चे शरारतें करने लगे।
- से आते
- से जाते
- को आते
- को जाते
उत्तर : 2
दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है।
प्रश्न. समाचार पत्रों का उद्देश्य होनी चाहिए समाचारों को सकारात्मक दिशा देना।
- समाचार पत्रों का उद्देश्य
- सकारात्मक दिशा देना
- होनी चाहिए
- समाचारों को
उत्तर : 3
दिये गये वाक्यांश के लिए एक शब्द चुनिए।
प्रश्न. जिसमें शक्ति न हो
- सशक्ति
- अशक्त
- शक्तिशाली
- सशक्त
उत्तर : 2
दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है।
प्रश्न. आप ‘आधे-अधूरे’ नामक नाटक को देखने के लिए तुम्हारे मित्र को बुलाइयें।
- नाटक को देखने के लिए।
- को बुलाइयें।
- आप ‘आधु-अधूरे’ नामक
- तुम्हारे मित्र
उत्तर : 4
दिए गए वाक्य के लिए उपयुक्त विकल्प का चयन करें।
प्रश्न. जातिवाद की समस्या स्वस्थ राष्ट्रीय के पनपने में बहुत बड़ा बाधक तत्व है।
- स्वस्थता राष्ट्र के पनपने में
- स्वास्थ्य राष्ट्रीय के पनपने में
- स्वास्थ्य राष्ट्रीयता के पनपने में
- स्वस्थ राष्ट्रीयता के पनपने में
उत्तर : 4
प्रश्न. निम्नलिखित में से उस विकल्प का चयन करें जो ‘डींग मारना’ मुहावरे का अर्थ व्यक्त करता है।
- बहुत बातें करना
- बढ़चढ़कर बाते करना
- कम बातें करना
- मिल-जुल कर बात करना
उत्तर : 2
दिए गए शब्द के पर्यायवाची शब्द का चयन करें।
प्रश्न. आत्मज
- पुत्री
- पिता
- पुत्र
- पत्नी
उत्तर : ? (कृपया अभ्यर्थी इस प्रश्न का उत्तर कमेंट करें)