SSC GD Hindi Practice Set : भारत में चयन आयोग (SSC) के द्वारा हर साल लाखों नौकरियों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की जाती है, ऐसे ही इस बार जनरल ड्यूटी (GD) भर्ती हेतु परीक्षा जारी है। इस परीक्षा में हिंदी विषय एक अहम भूमिका निभाती है, ऐसे में हम आपके लिए हिंदी विषय के विगत वर्षों के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आयें हैं जिनका अध्ययन करके अभ्यर्थी अपनी परीक्षा की तैयारी को और मजबूती प्रदान कर सकते हैं।
जो अभ्यर्थी एसएससी जीडी की परीक्षाओं में भाग लेने जा रहे हैं, वे इन प्रश्नों का अध्ययन जरूर करें और अंतिम प्रश्न का उत्तर हमें जरूर कमेंट करके बतायें।
SSC GD हिंदी प्रैक्टिस सेट -11 (25 विगत वर्षों के महत्वपूर्ण प्रश्न)
दिए गए शब्द का विलोम चुनें।
प्रश्न. जीवन
- सम्मोहन
- सचेत
- जरा
- मरण
उत्तर : 4
रिक्त स्थान को भरने के लिए सबसे उपयुक्त शब्द का चयन करें।
प्रश्न. आपके दर्शन…….. हैं।
- दुर्लभ
- पानी
- सामने
- कल
उत्तर : 1
प्रश्न. सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें।
- निरयात
- नियात
- नीर्यात
- निर्यात
उत्तर : 4
दिये गये वाक्यांश के लिए एक शब्द दीजिए।
प्रश्न. आकाश को छूने वाला
- खगोलीय
- गगनचुंबी
- आकाशीय
- गगन
उत्तर : 2
दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है।
प्रश्न.अपने से अधिक दूसरों का व्यथा से वे अधिक पीड़ित थे।
- पीड़ित थे
- वे अधिक
- दूसरों का व्यथा से
- आपमें से अधिक
उत्तर : 3
रिक्त स्थान को भरने के लिए सबसे उपयुक्त शब्द का चयन करें।
प्रश्न. अधिक जनसंख्या भारत के लिए…….. है।
- नियम
- त्रासदी
- अभिशाप
- मोक्ष
उत्तर : 2
दिए गए शब्द का विलोम चुनें।
प्रश्न. जागरण
- अनिद्रा
- सचेत
- जागना
- निद्रा
उत्तर : 4
दिए गए वाक्य के लिए उपयुक्त विकल्प का चयन करें।
प्रश्न. कल मैं दिल्ली से वापस जयपुर गई थी, यहाँ में आगरा गई थी।
- यहाँ पर आगरा गई थी।
- यहाँ आगरा पर गई।
- वहाँ से आगरा गई थी।
- वहाँ पर आगरा गई थी।
उत्तर : 3
दिए गए शब्द के पर्यायवाची शब्द का चयन करें।
प्रश्न.पाणि
- हाथ
- पत्र
- पानी
- पत्ता
उत्तर : 1
रिक्त स्थान को भरने के लिए सबसे उपयुक्त शब्द का चयन करें
प्रश्न. आज मौसम बहुत…….. है
- बीमार
- सुहाना
- सुगंध
- गन्दा
उत्तर : 2
दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है।
प्रश्न.हम जिस वस्तु की कामना करते हैं उसी से हमारे कर्म की उत्पत्ति होता है।
- कामना करते हैं।
- उत्पत्ति होता है।
- उसी से हमारे कर्म की
- हम जिस वस्तु की
उत्तर : 2
प्रश्न. सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें।
- वीद्यार्थी
- विद्यर्थी
- विद्यार्थि
- विद्यार्थी
उत्तर : 4
दिए गए वाक्य के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें।
प्रश्न. अध्यापिका को परीक्षा के लिए महत्त्वपूर्ण प्रश्न कराये।
- अध्यापिका का
- अध्यापिका के लिए
- अध्यापिका के
- अध्यापिका ने
उत्तर : 4
दिये गये वाक्यांश के लिए एक शब्द दीजिये।
प्रश्न. साथ काम करने वाला
- सहकर्म
- सहयोग
- सहधर्मी
- सहकर्मी
उत्तर : 4
दिए गए शब्द के पर्यायवाची शब्द का चयन करें।
प्रश्न.सर्प
- भूमि
- देवता
- भूधर
- भुजंग
उत्तर : 4
निम्नलिखित गद्यांश के रिक्त स्थानों की पूर्ति गद्यांश के नीचे दिए गए प्रश्नों के अनुसार कीजिए
कभी हमारा देश सांस्कृतिक……. के पद पर आसीन था। ‘विश्व गुरू’ होने के नाते इस इस देश ने समूचे……… (2) मानवता, नैतिकता और सदाचार की शिक्षा दी। अनेक ग्रन्थ इसके……..(3) हैं। लेकिन समय के साथ हम …….. (4) मूल्यों को भूलने लगे। आज भी समाज में नैतिक मूल्यों की……… (5) देखने को मिलती है।
प्रश्न.गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (1) के लिए उपयुक्त शब्द होगा।
- गुरु
- वक्ता
- अध्येता
- उपदेशक
उत्तर : 1
प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (2) के लिए उपयुक्त शब्द होगा।
- यूनान
- अमेरिका
- विश्व
- यूरोप
उत्तर : 3
प्रश्न.गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (3) के लिए उपयुक्त शब्द होगा।
- प्रभाव
- परिमाण
- प्रकाश
- साक्षी
उत्तर : 4
प्रश्न.गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (4) के लिए उपयुक्त शब्द होगा।
- नैतिक
- मानसिक
- भौतिक
- राजनीतिक
उत्तर : 1
प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (5) के लिए उपयुक्त शब्द होगा।
- कमी
- पूर्णता
- अधिकता
- उत्थान
उत्तर : 1
प्रश्न.निम्नलिखित में से उस विकल्प का चयन करें जो ‘घाव पर नमक छिड़कना’ मुहावरे का अर्थ व्यक्त करता है।
- कष्ट को और बढ़ाना
- घाव के ऊपर नमक छिड़क देना
- बीती बातें याद करना
- दुःखी व्यक्ति को दिलासा देना
उत्तर : 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से उस विकल्प का चयन करें जो ‘गागर में सागर भरना’ मुहावरे का अर्थ व्यक्त करता है।
- गागर से सागर को भरना
- अधिक शब्दों में अधिक विचार
- कम विचार आना
- थोड़े शब्दों में अधिक कहना
उत्तर : 4
रिक्त स्थान को भरने के लिए सबसे उपयुक्त शब्द का चयन करें।
प्रश्न. समय पर बिल का भुगतान करें……..बिजली काट दी जाएगी।
- अन्यथा
- लेकिन
- परंतु
- या
उत्तर : 1
दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है।
प्रश्न. समय यह धन है जिसका दुरुपयोग करने से वह व्यर्थ चली जाती है।
- जिसका दुरुपयोग
- समय वह धन है
- करने से वह
- व्यर्थ चली जाती है।
उत्तर : 4
दिए गए वाक्य में उपयुक्त विकल्प का चयन करें।
प्रश्न. मैं जिस भारतीय प्रजातंत्र की कल्पना करता हूँ, उसका अध्यक्षा किसान ही होगा ।
- उसकी अध्यक्ष कोई किसान होगी।
- उसकी अध्यक्ष कोई किसान होगा।
- उनका अध्यक्ष भी किसान होगा।
- उसका अध्यक्ष कोई किसान ही होगा।
उत्तर : 4
आशा है कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी, SSC GD से सम्बंधित सभी जानकारियों के लिए सरकारी अलर्ट को बुकमार्क करें।