SSC GD GK/GS प्रैक्टिस सेट 8 : SSC GD की परीक्षा में पूछे जा चुके हैं ये 25 प्रश्न, देखें

SSC GD GK/GS Questions : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आगामी भर्ती के लिए परीक्षा की घोषणा कर चुकी है, यह परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलने वाली है.

ऐसे में जो उम्मीदवार SSC आयोजित भर्ती में भाग लेने वाले है तथा अपना चयन सुनिश्चित करना चाहते हैं, वे हमारे द्वारा लिखित पिछले साल के प्रश्न पत्रों से चयनित कुछ मुख्य प्रश्न का अभ्यास करें और अपनी एसएससी जीडी की तैयारी को एक नया आयाम दें।

SSC GD GK/GS Questions
SSC GD GK/GS Questions

SSC GD GK/GS प्रैक्टिस सेट 8

प्रश्न 1. शैवाल मानव जाति के लिए उपयोगी है क्योंकि ये :

  • ऑक्सीजन के निर्माण में सहायक होते हैं।
  • गंदे स्थानों को साफ करने में मददगार होते हैं।
  • ओजोन परत बनाने में सहायक होते हैं।
  • कार्बन डाइऑक्साइड के निर्माण में सहायक होते हैं।

उत्तर – 1

प्रश्न 2. कुंभ मेला 2019 का आयोजन गंगा, यमुना और _ नदी के संगम स्थल पर किया गया।

  • कावेरी
  • गोदावरी
  • सरस्वती
  • ब्रह्मपुत्र

उत्तर – 3

प्रश्न 3. पर्यावरण की रक्षा के लिए तीन R हैं?

  • रिपेयर, रिसाइकिल, रियूज
  • रिड्यूस, रिसाइकिल, रिपेयर
  • रिड्यूस, रिपेयर, रियूज,
  • रिड्यूस, रिसाइकिल, रियूज

उत्तर – 4

प्रश्न 4. स्वतंत्रता के अधिकार की गारंटी किस अनुच्छेद में दी गई है?

  • 19
  • 21
  • 11
  • 15

उत्तर – 1

प्रश्न 5. राजकोषीय नीति और फेडरल रिजर्व कैसे समान है?

  • पारित करने से पहले उन्हें हमेशा कांग्रेस की मंजूरी चाहिए।
  • वे दोनों आर्थिक समस्याओं को ठीक करने के लिए एक ही साधन का उपयोग करते हैं।
  • इन दोनों के पास बोर्ड ऑफ गवर्नर है।
  • वे दोनों आर्थिक स्थिरता को बढ़ावा देने की कोशिश करते हैं।

उत्तर – 4

प्रश्न 6. अम्लीय एवं क्षारीय तत्वों के निर्धारण के लिए हम लिटमस पत्र अथवा _ का प्रयोग कर सकते हैं।

  • लवण
  • शर्करा
  • सोडा एश
  • हल्दी

उत्तर – 4

प्रश्न 7. हाल ही में चेन्नई के डीएमके नेता _ की प्रतिमा का अनावरण किया गया।

  • एम.जी. रामचंद्रन
  • जे. जयललिता
  • एम.के. स्टालिन
  • एम. करुणानिधि

उत्तर – 4

प्रश्न 8. भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति का मुख्य उद्देश्य _ को बनाए रखना होता है।

  • विनिमय दर
  • विकास
  • संपत्ति
  • मूल्य स्थिरता

उत्तर – 4

प्रश्न 9. भारतीय संविधान में धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार का उद्देश्य क्या है?

  • पूंजीवाद के सिद्धांत को बनाए रखना
  • धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत को बनाए रखना
  • मितव्ययिता के सिद्धांत को बनाए
  • संघवाद के सिद्धांत को बनाए रखना

उत्तर – 2

प्रश्न 10. प्रजनन में अंतर्निहित भिन्नता लैंगिक प्रजनन और _ की विफलता के कारण होती है।

  • DNA के कॉपी होने
  • DNA गुणन
  • DNA मिलान
  • DNA विभाजन

उत्तर – 1

प्रश्न 11. सत्याग्रह की शक्ति ने किस शक्ति पर जोर दिया?

  • गरीबी
  • सत्य
  • दुर्बलता
  • क्षमता

उत्तर – 2

प्रश्न 12. ओलंपिक काउंसिल आफ एशिया (OCA) किस जापानी महिला तैराक को 2018 जकार्ता और पालेमबाग एशियाई खेलों में सर्वाधिक मूल्यवान खिलाड़ी (MVP) ट्रॉफी अवार्ड विजेता के रूप में किसे चुना है?

  • कटसूमी नाकामुरा
  • रिकाको आईकी
  • झांग लिन
  • रयोसुके आईअर

उत्तर – 2

प्रश्न 13. हाल ही में घोषित बैंक विलय में विजया बैंक, देना बैंक और _ शामिल है।

  • इंडियन ओवरसीज बैंक
  • बैंक ऑफ बड़ौदा
  • भारतीय स्टेट बैंक
  • स्टेट बैंक ऑफ मैसूर

उत्तर – 2

प्रश्न 14. ICC विश्व कप 2019 का भारतीय टीम के नए मुख्य कोच कौन थे?

  • कपिल देव
  • सुनील गावस्कर
  • रवि शास्त्री
  • अनिल कुंबले

उत्तर – 3

प्रश्न 15. जलियांवाला बाग हत्याकांड कहां हुआ था?

  • कश्मीर
  • दिल्ली
  • केरल
  • पंजाब

उत्तर – 4

प्रश्न 16. भारतीय संविधान के अनुसार इंडिया को _ के रूप में भी जाना जाता है।

  • दक्षिण एशिया
  • आर्यावर्त
  • भारत
  • हिंदुस्तान

उत्तर – 3

प्रश्न 17. परिवहन का सबसे सस्ता साधन क्या है?

  • जल मार्ग
  • सड़क मार्ग
  • वायु मार्ग
  • रेल मार्ग

उत्तर – 1

प्रश्न 18. स्थलीय पारिस्थितिकी मैं हरे पेड़ पौधे सूर्य के प्रकाश की उर्जा का लगभग _ ग्रहण करते हैं।

  • 4%
  • 2%
  • 3%
  • 1%

उत्तर – 1%

प्रश्न 19. 2017 के लिए अंग्रेजी के साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता कौन थे?

  • राणा अयूब
  • शशि थरूर
  • चेतन भगत
  • ममांग दई

उत्तर – 4

प्रश्न 20. निर्जन 1 प्रांतों उगने वाले ‘बिच्छू-बूटी’ के पौधे अपनी सुरक्षा के लिए _ का उपयोग करते हैं।

  • कांटे
  • स्प्रे
  • गंध
  • रोएं

उत्तर – 4

प्रश्न 21. ‘ओट्टामथुल्लाल’ नृत्य शैली किस राज्य से संबंधित है?

  • आंध्र प्रदेश
  • मणिपुर
  • तमिलनाडु
  • केरल

उत्तर – 4

प्रश्न 22. ________को ब्रिटिश शासन से पहले भूमि की माप की एक इकाई के रूप में जाना जाता था| बंगाल में भूमि का आकार विविध था, अंग्रेजों ने इसे एकड़ के लगभग एक तिहाई के रूप में का मानकीकृत किया|

  • फैथम
  • पेस
  • लीक
  • बिघा

उत्तर – 4

प्रश्न 23. लोकप्रिय गायक केदारनाथ भट्टाचार्य किस नाम से अधिक विख्यात हैं?

  • किशोर कुमार
  • बप्पी लहरी
  • अरिजीत सिंह
  • कुमार सानू

उत्तर – 4

प्रश्न 24. हम विद्युत चालक में विद्युत धारा की तुलना से कर सकते हैं?

  • इंटरसिटी रेलयात्रा
  • नदी में जल धाराओं
  • एक शहर में बस यात्रा
  • सड़क पर चल रहे लोगों

उत्तर – 2

प्रश्न 25. हाल ही में आई एक पुस्तक और फिल्म ‘एक्सीडेंट प्राइम मिनिस्टर’ में मुख्य किरदार कौन है?

  • मनमोहन सिंह
  • इंदिरा गांधी
  • राहुल गांधी
  • नरेंद्र मोदी

उत्तर – 1

आशा है आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई होगी, एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स हेतु सरकारी अलर्ट को बुकमार्क करें।