SSC GD General Knowledge Previous Year Questions Practice Set 10 : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जीडी कांस्टेबल भर्ती हेतु अधिसूचना कर जारी कर दिया है तथा इस भर्ती हेतु लिखित परीक्षा 10 जनवरी से 14 फरवरी महीनें में प्रस्तावित हुई है। ऐसे में आज हम इस लेख के जरिए आपको सामान्य ज्ञान/अध्ययन विषय से जुड़े 25 महत्वपूर्ण प्रश्नों से अवगत कराएंगे जो आपकी परीक्षा के लिहाज से बेहद ही जरूरी हैं।
इसलिए आज हम इस लेख के जरिए SSC की पिछली परीक्षाओं में विगत वर्षो पूछें गए सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के 25 बेहद महत्वपूर्ण प्रश्न को आपके समक्ष लेकर आएं हैं, जिनका अध्ययन करके आप अपनी तैयारी को और मजबूत बना सकते हैं एवं अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।

SSC GD General Knowledge Previous Year Questions Practice Set 10
प्रश्न. नवंबर 2020 में, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ० हर्षवर्धन ने किस राज्य में ‘पोर्टेबल ट्रांजिट हॉस्पिटल स्ट्रक्चर’ का उद्घाटन किया?
- तमिलनाडु
- महाराष्ट्र
- कर्नाटक
- आंध्र प्रदेश
उत्तर: 1
प्रश्न. ‘द लास्ट क्वीन ऑफ कश्मीर’ नामक उपन्यास के लेखक कौन हैं?
- चित्रा बनर्जी दिवाकरुणी
- सुधा मूर्ति
- राकेश कौल
- चेतन भगत
उत्तर: 3
प्रश्न. निम्नलिखित में से किसे ग्रीनहाउस गैस के रूप में नहीं जाना जाता है?
- कार्बन डाइऑक्साइड
- मेथेन
- जल वाष्प
- ऑक्सीजन
उत्तर: 4
प्रश्न. “स्वतंत्रता मेरा जन्म अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा”, यह नारा किसने दिया था?
- बाल गंगाधर तिलक
- बिपिन चंद्र पाल
- लाला लाजपत राय
- महात्मा गाँधी
उत्तर: 1
प्रश्न. दशहरे के पर्व को के नाम से भी जाना जाता है।
- धनतेरस
- नवरात्रि
- दुर्गाष्टमी
- विजयदशमी
उत्तर: 4
प्रश्न. अक्टूबर 2020 में रेपो दर क्या थी?
- 4%
- 4.5%
- 5%
- 3.5%
उत्तर: 1
प्रश्न. बूरही दिहिंग (Burhi dihing) निम्नलिखित में से किस नदी की सहायक नदी है ?
- ब्रह्मपुत्र
- गोदावरी
- यमुना
- गंगा
उत्तर: 1
प्रश्न. जब किसी कार्य में आवश्यकता से अधिक लोग लगे होते हैं, तो इसे किस नाम से जाना जाता है?
- मौसमी बेरोजगारी (seasonal unemployment)
- संपूर्ण बेरोजगारी (total unemployment)
- प्रच्छन्न बेरोजगारी (disguised unemployment)
- आंशिक बेरोजगारी (partial unemployment)
उत्तर: 3
प्रश्न. ‘ग्रिडा’ नामक लोकनृत्य इनमें से किस राज्य से सम्बन्धित है?
- छत्तीसगढ़
- झारखंड
- मध्य प्रदेश
- पश्चिम बंगाल
उत्तर: 3
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सी पुस्तक मेगस्थनीज द्वारा लिखित है?
- नेचुरल हिस्ट्री
- इंडिका
- अर्थशास्त्र
- पेरिप्लस ऑफ द एरीथ्रियन सी
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से किसने कभी भी भारत के लिए पेशेवर क्रिकेट नहीं खेला है?
- विजेन्द्र सिंह
- सौरव गांगुली
- हरभजन सिंह
- वीरेंद्र सहवाग
उत्तर: 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से किस कार्य के मूल्य को, राष्ट्रीय आय की गणना में शामिल नहीं किया जाता है?
- एक फर्म में कार्य करना
- एक नए घर का निर्माण
- बाजार में मछली बेचना
- गृहिणी का कार्य
उत्तर: 4
यह भी पढ़
- SSC GD सामान्य ज्ञान प्रैक्टिस सेट – 07
- SSC GD सामान्य ज्ञान प्रैक्टिस सेट – 08
- SSC GD सामान्य ज्ञान प्रैक्टिस सेट – 06
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सी साहित्यिक कृति संध्याकर नंदी द्वारा रचित है?
- गीत गोविंद
- अर्थशास्त्र
- रामचरितम/ रामपालचरित
- बुद्धचरित
उत्तर: 3
प्रश्न. चावल की खेती की जाबो प्रणाली (Zabo system) भारत के इनमें से किस राज्य में प्रचलित जल संचयन की एक स्वदेशी विधि है?
- केरल
- कर्नाटक
- उत्तर प्रदेश
- नागालैंड
उत्तर: 4
प्रश्न. महेश भूपति और लिएंडर पेस ने किस वर्ष विम्बलडन पुरुष युगल (Wimbledon Men’s Doubles) खिताब जीता था?
- 1998
- 1999
- 1997
- 1995
उत्तर: 2
प्रश्न. मंदाकिनी नदी में अलकनंदा नदी में मिलती है।
- विष्णुप्रयाग
- रुद्रप्रयाग
- कर्णप्रयाग
- देवप्रयाग
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्न में से कौन-सी घटना 1905 में बंगाल विभाजन से पूर्व घटी थी?
- जलियाँवाला बाग नरसंहार
- काकोरी कांड
- चौरी-चौरा कांड
- चापेकर बंधुओं द्वारा प्लेग कमिश्नर की हत्या
उत्तर: 4
प्रश्न. नवंबर 2020 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार निम्नलिखित में से कौन दिल्ली जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष थे?
- राजीव जलोटा
- रोहन जेटली
- नीलेश शाह
- ए०के० सिंह
उत्तर: 2
प्रश्न. नीतीश कुमार, जिन्होंने 16 नवंबर, 2020 को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की, इनमें से किस दल से सम्बन्धित हैं?
- भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस
- भारतीय जनता पार्टी
- राष्ट्रीय जनता दल
- जनता दल यूनाइटेड
उत्तर: 4
प्रश्न. 1947 में स्वतंत्र भारत की प्रथम कैबिनेट में शिक्षा विभाग प्रभार किसके पास था ?
- डॉ० बी०आर० अम्बेडकर
- लियाकत अली खान
- डॉ० राजेंद्र प्रसाद
- मौलाना अबुल कलाम आजाद
उत्तर: 4
प्रश्न. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में उच्चतम न्यायालय को याचिकाएँ (writs) जारी करने की शक्ति प्रदान की गई है?
- अनुच्छेद 49
- अनुच्छेद 53
- अनुच्छेद 41
- अनुच्छेद 32
उत्तर: 4
प्रश्न. म्यूरिएटिक अम्ल (muriatic acid) का रासायनिक सूत्र क्या ‘है?
- HNO3
- AsH3
- H2SO4
- HCl
उत्तर: 4
प्रश्न. इनमें से किसके अनुसार, तापमान और अन्य भौतिक स्थितियाँ नियत रहने पर, किसी चालक के दो बिंदुओं के बीच प्रवाहित होने वाली धारा, दोनों बिंदुओं के बीच विभवांतर के अनुक्रमानुपाती होती है?
- हुक का नियम
- ओम का नियम
- न्यूटन का नियम
- पास्कल का नियम
उत्तर: 2
प्रश्न. सितंबर 2021 में, भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के शोधकर्ताओं की एक टीम ने ऐसा उपकरण विकसित किया, जो में सक्षम बना सकता है।
- अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में कपड़े धोने
- अंतरिक्ष यात्री यात्रियों को अंतरिक्ष में खाना गर्म करने
- वैज्ञानिकों को अंतरिक्ष से उपग्रह प्रक्षेपित करने
- वैज्ञानिकों को अंतरिक्ष में जैविक प्रयोग करने
उत्तर: 4
प्रश्न. तुलसीदास की रचना, रामचरितमानस,भाषा में लिखी गई है।
- असमिया
- अवधी
- उर्दू
- संस्कृत
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
अवधि
अवधी भाषा
संस्कृत भाषा
Avadhi
Avadhibhasha me
सही जवाब जी👍👍
Avadh bhasha me
2
राइट👍👍
Balram YADAV
Awadhi me
बिल्कुल सही जवाब👍👍