कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के द्वारा जीडी के पदों पर लिखित परीक्षा का आयोजन शुरू हो चुका है और यह परीक्षा 14 फरवरी 2023 तक जारी रहने वाली है। ऐसे में जो उम्मीदवार एसएससी जीडी के आगामी भर्ती परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं, वे तैयारी के अंतिम दिनों में प्रैक्टिस का अध्ययन जरूर करें। परीक्षा के दिनों में प्रैक्टिस सेट का अध्ययन करने से अभ्यर्थियों को परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न का अनुभव होता है तथा परीक्षार्थियों को परीक्षा में प्रश्नों को हल करने में आसानी होती हैं।
आज हम एसएससी जीडी परीक्षा में पूछे जाने वाले हिंदी समास से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों तथा उनके उत्तर दे रहे हैं। उम्मीदवार को प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प दिए जा रहे हैं तथा प्रश्न का उत्तर विकल्पों के नीचे दिया जा रहा है। उम्मीदवार इन प्रश्नों को अच्छे से जरूर पढ़ें तथा जो प्रश्न महत्वपूर्ण लगे उसे जरूर नोट कर लें और एसएससी जीडी परीक्षा में जानें से पहले इन प्रश्नों और उत्तर का जरूर रिवीजन करें।

SSC GD Exam 2023 Samas Related Questions : समास से जुड़ें 15 वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न. निम्नांकित में कौन – सा पद अव्ययीभाव समास है?
- कुमारी
- आचारकुशल
- प्रतिदिन
- गृहागत
उत्तर: 3
प्रश्न. निम्नलिखित में ‘यथाविधि’ का सही समास कौनसा है?
अव्ययीभाव
तत्पुरुष
कर्मधारय
बहुव्रीहि
उत्तर: 1
प्रश्न. ‘पर्णकुटी’ शब्द में समास है?
- तत्पुरुष
- द्वन्द्व
- कर्मधारय
- बहुव्रीहि
उत्तर: 1
प्रश्न. विद्यार्थी में कौन सा समास है-
- तत्पुरुष
- कर्मधारय
- बहूव्रीहि
- द्विगु
उत्तर: 1
प्रश्न. कन्यादान में कौन सा समास है-
- बहूव्रीहि
- तत्पुरुष
- द्विगु
- कर्मधारय
उत्तर: 2
प्रश्न. साग-पात में कौन सा समास है-
- अव्ययीभाव
- द्विगु
- कर्मधारय
- द्वंद्व
उत्तर: 4
प्रश्न. स्वर्णघट’ का समास – विग्रह है?
- स्वर्ण में घट
- घट में स्वर्ण
- स्वर्ण का घट
- घट के लिए स्वर्ण
उत्तर: 3
यह भी पढ़ें
प्रश्न. निम्न में से कर्मधारय समास किसमें है?
- चक्रपाणी
- चतुर्युगम
- नीलोत्पलम
- माता – पिता
उत्तर: 3
प्रश्न. निम्न में से किस शब्द में समास व संधि दोनों है?
- यज्ञशाला
- स्वधर्म
- जलोष्मा
- पंकज
उत्तर: 3
प्रश्न. ‘शाखामृग’ शब्द में समास है?
- कर्मधारय
- तत्पुरुष
- बहुव्रीहि
- द्वंद्व
उत्तर: 3
प्रश्न. ‘रेलगाड़ी’ शब्द का सही समास – विग्रह है?
- रेल और गाड़ी
- पटरी पर चलने वाली रेलगाड़ी
- रेल से चलने वाली गाड़ी
- रेल पर चलने वाली गाड़ी
उत्तर: 4
प्रश्न. ‘ चक्रपाणि ’ में कौन-सा समास है?
- तत्पुरुष
- अव्ययीभाव
- बहुव्रीहि
- कर्मधारय
उत्तर: 3
प्रश्न. तन – मन – धन ’ में कौन – सा समास है?
- द्वन्द्व
- अव्ययीभाव
- द्विगु
- कर्मधारय
उत्तर: 1
प्रश्न. युद्धिष्ठिर ’ में कौन – सा समास है?
- तत्पुरुष
- अलुक्
- बहुव्रीहि
- कर्मधारय
उत्तर: 3
प्रश्न. नीलकमल में कौन सा समास है-
- बहूव्रीहि
- तत्पुरुष
- कर्मधारय
- द्विगु
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
Karmdharay samas
४४४४४४
3
नीलकमल कर्मधारय समास है
Karamdharya smas
तत्पुरुष
कर्मधार्य समास हैं
Karmdhary samaas
Hai jo ke samaan aadi shabd aate he