SSC GD Exam 2023 Preparation Tips in Hindi : सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए अच्छी पढ़ाई के साथ-साथ अच्छी रणनीति और टिप्स का भी होना जरूर है। बहुत से उम्मीदवार सिलेबस को अच्छे से कवर कर लेते हैं लेकिन एग्जाम हॉल में कुछ छोटी-छोटी गलतियों के कारण समय प्रबंधन या कोई अन्य गलती कर देते हैं जिससे उनका सिलेक्शन रुक जाता हैं और वो इस एसएससी जीडी परीक्षा में सफल नहीं हो पाते हैं।
आपको बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जनरल ड्यूटी हेतु कांस्टेबल के 45284 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन फॉर्म अक्टूबर 2022 में जारी किया था तथा आयोग इस भर्ती हेतु परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी से 14 फरवरी 2023 को करने जा रहा है। आज हम इस करियर न्यूज़ के माध्यम से एसएससी जीडी परीक्षा में शामिल होने जा रहें परीक्षार्थियों के लिए SSC GD Preparation Tips in Hindi में लेकर आ चुके हैं, उम्मीदवार परीक्षा में सफल होने के लिए इन टिप्स को जरूर पढ़ें।

SSC GD Exam 2023 – संक्षिप्त विवरण
भर्ती का नाम | एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2022 |
भर्ती बोर्ड का नाम | कर्मचारी चयन आयोग (SSC) |
पद का नाम | कांस्टेबल |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
पदों की संख्या | 45284 पद |
वेतनमान | 18,000 – से 69,100/- रुपये |
चयन-प्रकिया | लिखित परीक्षा, शारीरिक मापदंड, शारीरिक दक्षता, मेडिकल टेस्ट |
परीक्षा तिथि | 10 जनवरी से 14 फरवरी 2023 |
परीक्षा का माध्यम | ऑनलाइन |
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 27/10/2022 |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 30/11/2022 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://ssc.nic.in |
एसएससी जीडी परीक्षा की कैसे करें तैयारी?
जो उम्मीदवार एसएससी जीडी परीक्षा भर्ती परीक्षा 2023 में शामिल होने जा रहे हैं उनको अब अपने सिलेबस का रिवीजन करना चाहिए क्योंकि अब परीक्षा में बहुत कम समय शेष बचा है इसलिए आज हम कुछ ऐसी स्ट्रेटजी शेयर करने जा रहे हैं, जिसको फॉलो कर परीक्षार्थी कम शेष समय में अच्छी तैयारी कर सकते हैं, जो निम्नलिखित है-
सिलेबस
परीक्षार्थियों को सबसे पहले एसएससी जीडी परीक्षा के सिलेबस का ज्ञान होना आवश्यक है, क्योंकि बिना सिलेबस की जानकारी के परीक्षार्थी को क्या पढ़ना चाहिए तथा क्या नहीं पढ़ना चाहिए, इसकी जानकारी नहीं हो पाती है। इसलिए उम्मीदवार को सिलेबस की पूरी जानकारी होनी चाहिए।
पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को देखें
सिलेबस के बाद अभ्यर्थियों को एसएससी जीसी परीक्षा के पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अध्ययन करना चाहिए, जिससे उनको यह ज्ञात हो सके कि परीक्षा में कहाँ-कहाँ से प्रश्न पूछे जा रहें हैं तथा किस चेप्टर या टॉपिक पर हमें ज्यादा ध्यान देना चाहिए। ऐसे कर उम्मीदवार परीक्षा में आने वाले प्रश्नों के प्रकार के बारे में पता चलेगा।
रिवीजन
सिलेबस तथा पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अध्ययन करने के बाद अभ्यर्थी अपने समय के अनुसार केवल उन्हीं टॉपिक या चेप्टर को ज्यादा रिवीजन करें जहां से ज्यादा प्रश्न पूछे जाने की सम्भवना है। पिछले वर्षों का प्रश्नपत्रों को देखने के बाद अभ्यर्थियों को कहाँ प्रश्न ज्यादा पूछे जा रहे हैं, इसका आईडिया लगा जाता है। इसके साथ ही सिलेबस के अनुसार एक बार अपने पूरे नोट्स का रिवीजन जरूर कर लें।
प्रैक्टिस सेट
आगे दिए गये सभी चरणों को फॉलो करने के बाद अपनी तैयारी को जांचने के लिए परीक्षार्थी प्रैक्टिस सेट को जरूर हल करें, ऐसे करने से उम्मीदवारों को परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न के प्रकार की जानकारी मिलेगी तथा उम्मीदवार अपना समय प्रबंधन अच्छे से कर सेकेंगे और इसके साथ उम्मीदवारों को उनकी कमियों के पता चलेगा। प्रैक्टिस सेट हल करने से अभ्यर्थियों को कॉन्फिडेंस भी मिलेगा।
एसएससी जीडी परीक्षा पैटर्न
उम्मीदवार को परीक्षा के पैटर्न के बारे में जानकारी होने बेहद जरूर हैं क्योंकि परीक्षा पैटर्न की जानकारी से उम्मीदवार विषय के अनुसार प्रश्नों के संख्या के साथ समय का भी पता चलता है। एसएससी जीसी परीक्षा पैटर्न निम्नलिखित है-
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक | समय |
सामान्य बुद्धिमत्ता – रीजनिंग | 20 | 40 | “ |
जनरल नॉलेज – सामान्य अध्ययन | 20 | 40 | “ |
प्रारंभिक गणित | 20 | 40 | “ |
अंग्रेजी/हिंदी | 20 | 40 | “ |
कुल | 80 | 160 | 60 मिनट यानी 1 घंटा |
एसएससी जीडी परीक्षा से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी
- उम्मीदवार परीक्षा केन्द्र पर अपनी फोटो और आधार कार्ड जरूर साथ लेकर जाएं।
- परीक्षा से पहले उम्मीदवार एडमिट कार्ड की फ़ोटो दो फ़ोटोकॉपी अपने पास रखें।
- परीक्षा पर जानें से पूर्व एडमिट कार्ड में ट्रेस से सम्बंधित नियमों को जरूर फॉलो करें।
- यह परीक्षा कुल 1 घंटे यानी 60 मिनट की होगी।
- यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
- इस परीक्षा में 0.5 की नेगेटिव मार्किंग होगी।
- परीक्षा में प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी दो भाषाओं में पूछे जाएंगे, उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार एक भाषा का चुनाव कर सकते हैं।
Good