कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा भारत में एसएससी जीडी की परीक्षा का आयोजन शुरू कर दिया गया है तथा 10 जनवरी से 14 फरवरी 2023 तक अयोजित की जाएगी और सभी शिफ्टों में अनेक शब्दों के लिए एक शब्द पर आधारित प्रश्न बार-बार देखने को मिल रहे है इसलिए आज हम इस टॉपिक को कवर करेंगे तथा साथ ही विगत वर्षों के भी प्रश्नों को शामिल किया गया ताकि परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकें।
ऐसे में आज हम इस लेख के जरिये हम आपके समक्ष एसएससी के पिछले वर्षों के विभिन्न परीक्षाओं में पिछले वर्षो के पूछे गए अनेक शब्दों के लिए एक शब्द के विशेष प्रश्नों को चयनित करके लाए हैं, अतः इन्हें जरूर पढ़ें, जिससे आपकी तैयारी और भी मजबूत हो सके एवं परीक्षा में आप अच्छे अंक प्राप्त कर सकें।

SSC GD Exam 2023 One Word for Many Words : अनेक शब्दों के लिए एक शब्द
प्रश्न. जो दिखाई न दे-
- अप्रत्यक्ष
- परोक्ष
- दूरस्थ
- अदृश्य
उत्तर: 4
प्रश्न. जिसकी थाह न मिल सके-
- अगम
- अपार
- अथाह
- अभेद्य
उत्तर: 3
प्रश्न. जिस जमीन में पैदा करने की शक्ति न हो ‘ के लिए एक शब्द है-
- अनुवरी
- अनर्वरा
- अनुवर
- अनुर्वरा
उत्तर: 4
प्रश्न. जो धन दुरूपयोग करता हो ‘ के लिए एक शब्द है-
- अपव्ययी
- मितव्ययी
- अतृप
- अधित्यका
उत्तर: 1
प्रश्न. जिस बच्चे के माता पिता मर गए हो-
- अनाथ
- पितृहीन
- त्याज्य
- अस्पृश्य
उत्तर: 1
प्रश्न. जिसको भेदा न जा सके-
- अछेद्य
- अभेघ
- अकाट्य
- अमूल्य
उत्तर: 2
प्रश्न. जो सबके आगे रहता हो-
- नेता
- अग्रणी
- कप्तान
- नायक
उत्तर: 2
यह भी पढ़ें
प्रश्न. जिससे सब कुछ कहा जा सके-
- अभिन्न
- अन्तरंग
- घनिष्ठ
- सह्रदय
उत्तर: 2
प्रश्न. जो सुना न गया हो-
- असम्भव
- अकल्पित
- अश्रुत
- अवर्णित
उत्तर: 3
प्रश्न. जो बहुत लगनशील और परिश्रमी हो-
- अध्ययनशील
- कर्मठ
- अध्यवसायी
- परिश्रमी
उत्तर: 3
प्रश्न. जो स्वाभाविक न हो-
- कृत्रिम
- अकृत्रिम
- बनावटी
- अस्वाभाविक
उत्तर: 4
प्रश्न. जो सुना न गया हो-
- असम्भव
- अकल्पित
- अश्रुत
- अवर्णित
उत्तर: 3
प्रश्न. जिसकी पहले से आशा हो-
- अप्रत्याशित
- सम्भावित
- भावी
- प्रत्याशित
उत्तर: 4
प्रश्न. जिसकी पहले से आशा हो-
- अप्रत्याशित
- सम्भावित
- भावी
- प्रत्याशित
उत्तर: 4
प्रश्न. जो जीता न जा सके-
- अजेय
- अविजित
- विजयी
- दुर्जेय
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
1
1
1