कर्मचारी चयन आयोग द्वारा एसएससी जीडी की परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी से लेकर 14 फरवरी तक किया जाना तय हुआ है तथा एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है। परीक्षा को लेकर अब परीक्षार्थियों के पास अब परीक्षा को लेकर बहुत कम समय शेष बचा है और इसे समय में रिवीजन और प्रैक्टिस सेट पर उम्मीदवारों को अपना ज्यादा समय देना चाहिए।
ऐसे में आज हम इस सेट के जरिए एसएससी जीडी की पिछली परीक्षाओं में पूछे गए सामान्य ज्ञान के 25 विशेष प्रश्न को लेकर आएं हैं, जिनका अध्ययन करके आप अपनी तैयारी को और मजबूत बना सकते हैं और अच्छे अंक स्कोर कर सकते हैं।

SSC GD Exam 2023 General Knowledge (GK) MCQ भाग- 07 : सामान्य ज्ञान के 25 वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न. निम्नलिखित में से कृष्णा नदी की एक सहायक नदी कौन-सी है ?
- प्रणीता
- पूर्णा
- घाटप्रभा
- मंजीरा
उत्तर: 3
प्रश्न. सेबी (SEBI) का मुख्यालय निम्नलिखित में से किस शहर में स्थित है?
- नई दिल्ली
- मुंबई
- गाँधीनगर
- चंडीगढ़
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म गलत है?
- अहोम राजवंश-असम
- शर्की राजवंश – पंजाब
- गजपति राजवंश – ओडिशा
- मेवाड़ राजवंश – राजस्थान
उत्तर: 2
प्रश्न. शिशुओं में जन्म के समय निम्नलिखित में से कौन-सी हड्डी नहीं होती ?
- जानुका
- गाल
- श्रोणि
- कॉलर
उत्तर: 1
प्रश्न. नेपाल के कवि, भानुभक्त आचार्य, नेपाली भाषा में अनुवाद करने के लिए प्रसिद्ध हैं-
- योग सूत्र
- महाभारत
- अनुस्मृति
- रामायण
उत्तर: 4
प्रश्न. ‘इंडिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट 2019’ के अनुसार, भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में सर्वाधिक वन आच्छादित क्षेत्र है?
- नागालैंड
- आंध्र प्रदेश
- असम
- मध्य प्रदेश
उत्तर: 4
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा फूल, रात में खिलता है?
- एंजेल्स ट्रम्पेट
- गजानिया डेजी
- वेनिस मैलो
- जमैकन फीवरप्लान्ट
उत्तर: 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन ‘सेविंग कैपिटलिज्म फ्रॉम द कैपिटलिस्ट’ पुस्तक के लेखक हैं?
- रघुराम राजन
- बिमल जालान
- शक्तिकांत दास
- उर्जित पटेल
उत्तर: 1
प्रश्न. नवंबर 2020 में, भारत . ऐसा देश बन गया, जिसके पास अपनी स्वतंत्र क्षेत्रीय नौवहन उपग्रह प्रणाली है। इसे अंतर्राष्ट्रीय सामुद्रिक संगठन (IMO) द्वारा ‘विश्वव्यापी रेडियो नेविगेशन प्रणाली’ (WWRNS) के एक भाग के रूप में मान्यता प्राप्त है-
- चौथा
- छठा
- तीसरा
- पाँचवाँ
उत्तर: 1
प्रश्न. हड़प्पा स्थलों पर निम्नलिखित में से मिली वस्तुओं में से कौन-सी वस्तुओं को, इंजीनियर आज के पाकिस्तान के पंजाब में पहली रेलवे लाइनों का निर्माण करने के लिए ले गए थे?
- ईंटें
- दरवाजें
- लोहे की पटरियाँ
- काँसे के धरण
उत्तर: 1
यह भी पढें
- SSC GD परीक्षा 2023 सामान्य ज्ञान भाग – 03
- SSC GD परीक्षा 2023 सामान्य ज्ञान भाग – 04
- SSC GD परीक्षा 2023 सामान्य ज्ञान भाग – 05
प्रश्न. ‘ऑपरेशन थंडर 2020 निम्न में सम्बन्धित है-
- COVID-19 (कोरोना) के लिए वैक्सीन
- आतंकवाद के खिलाफ सैन्य कार्रवाई
- चक्रवाती तूफान से राहत और बचाव अभियान
- पर्यावरणीय अपराधों के खिलाफ कार्रवाई
उत्तर: 4
प्रश्न. उन जीवों को क्या कहा जाता है, जो शिशु संततियों को जन्म देते हैं?
- जरायुज (विविपरस)
- विखण्डनशील (फिसपरस)
- अंडज (ओविपरस)
- अंडजराज (ओविधिपरस)
उत्तर: 1
प्रश्न. वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर अवार्ड 2019 का / की विजेता कौन है?
- जसप्रीत कौर
- रानी रामपाल
- सविता पूनिया
- रितु रानी
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा ग्रामीण परिवारों को प्रत्यक्ष ऋण सहायता प्रदान नहीं करता है?
- वित्त मंत्रालय
- क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
- सहकारी ऋण समितियाँ
- कृषि व्यापारी
उत्तर: 1
प्रश्न. माउंट गॉडविन ऑस्टिन को K2 पर्वत के नाम से भी जाना जाता है और इसकी ऊँचाई कितनी है?
- 8481m/मी.
- 8511m/मी.
- 8091m/मी.
- 8611m/मी.
उत्तर: 4
प्रश्न. लद्दाख …… के बीच स्थित है?
- शिवालिक और जास्कर पर्वत
- काराकोरम श्रृंखला और जास्कर पर्वत
- मध्य हिमालय और शिवालिक
- वृहत हिमालय और शिवालिक
उत्तर: 2
प्रश्न. माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने के लिए, पर्वतारोहियों को ……… जाने की आवश्यकता होती है।
- अफगानिस्तान
- भूटान
- नेपाल
- म्यांमार
उत्तर: 3
प्रश्न. नर्मदा और ताप्ती नदियों के बीच कौन सी पर्वत श्रेणी स्थित है?
- शिवालिक पर्वत श्रेणी
- अजंता पर्वत श्रेणी
- सतपुड़ा पर्वत श्रेणी
- विन्ध्याचल पर्वत श्रेणी
उत्तर: 3
प्रश्न. आंशिक परिसीमित तटीय जल निकाय होता है जहाँ नदियों और जलधाराओं के मीठे पानी में महासागरों के खारे पानी का मिश्रण होता है-
- लैगून
- डेल्टा
- मरूद्यान
- मुहाना ( एश्चुअरी)
उत्तर: 4
प्रश्न. निम्नलिखित में से किस भारतीय सितारवादक और प्रमुख संगीतज्ञ ने 20वीं शताब्दी की शुरुआत में, एक संकेतन प्रणाली विकसित की और भारतीय उपमहाद्वीप की संगीत प्रथाओं को वर्गीकृत किया जो कि पहले मौखिक परंपरा से आगे बढ़ती रही थीं?
- विष्णु नारायण भातखंडे
- मानिकाचंद दुबे
- हाजी विलायत अली खान
- सिद्धार खान
उत्तर: 1
प्रश्न. जैसा कि केंद्रीय बजट 2020 में घोषित किया गया है, इलेक्टिक वाहनों की खरीद हेतु लिए गए ऋण पर दिए गए ब्याज पर कटौती के रूप में ₹ तक की राशि का दावा किया जा सकता है।
- 2 लाख
- 5 लाख
- 2.5 लाख
- 1.5 लाख
उत्तर: 4
प्रश्न. हंटर समिति नियुक्त कब की गई थी?
- द्वैध शासन प्रणाली के क्रियान्वयन की जांच करने
- खिलाफत के प्रश्न पर विचार करने
- जलियांवाला हत्याकांड की जांच करने
- बंग-भंग को रद्द करने
उत्तर: 3
प्रश्न. 1857 के विद्रोह के नायक कुंवरसिंह किससे सम्बद्ध थे?
- बिहार
- मध्य प्रदेश
- राजस्थान
- उत्तर प्रदेश
उत्तर: 1
प्रश्न. भारत के संविधान के निम्नलिखित प्रावधानों में से कौन-सा प्रावधान संसद के साधारण बहुमत द्वारा संशोधित किया जा सकता है?
- संसद में गणपूर्ति (कोरम)
- मौलिक अधिकार
- राष्ट्रपति का निर्वाचन और उसकी प्रक्रिया
- सातवीं अनुसूची की कोई भी सूची
उत्तर: 1
प्रश्न. 2020 में पुरस्कार के लिए पुरस्कार राशि ₹ 7.5 लाख की राशि से बढ़ाकर ₹ 25 लाख कर दी गई-
- द्रोणाचार्य (लाइफटाइम)
- द्रोणाचार्य (नियमित)
- राजीव गाँधी खेल रत्न
- अर्जुन
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
Rajiv Gandhi khel Ratna