कर्मचारी चयन आयोग द्वारा एसएससी जीडी की परीक्षा 10 जनवरी से लेकर 14 फरवरी तक कराने का निर्णय लिया गया है तथा एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है, ऐसे में जितने भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, उनके लिए आज हम सामान्य हिंदी के महत्वपूर्ण प्रश्नों को लेकर आये हैं। परीक्षार्थी इन महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का अध्य्यन जरूर करें, ऐसा कर अभ्यर्थी अपनी तैयारी का आंकलन भी कर सकते हैं, साथ ही ये सामान्य हिंदी के महत्वपूर्ण प्रश्न एसएससी जीडी में पूछे भी जा सकते हैं।
सामान्य हिंदी के इस प्रैक्टिस सेट में 25 महत्वपूर्ण प्रश्नों का चयन किया गया है, जो इस साल एसएससी जीडी की परीक्षा में पूछे जा सकते हैं। इसलिए आप एसएससी जीडी सामान्य हिंदी का प्रैक्टिस सेट एक बार अच्छे से जरूर अध्ययन करें ताकि परीक्षा में ज्यादा अंक स्कोर कर पाएं।

SSC GD Exam 2023 Hindi MCQ भाग- 05 : सामान्य हिंदी के 25 वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न. निम्नलिखित में से उस विकल्प का चयन करें जो ‘जमीन आसमान एक करना’ मुहावरे का अर्थ व्यक्त करता है-
- बहुत अधिक परिश्रम करना
- जमीन को आसमान तक ले जाना
- कम परिश्रम करना
- जमीन और आसमान को मिलाना
उत्तर: 1
प्रश्न. सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें-
- तटस्थ
- तरष्ठ
- टतस्थ
- ततष्ठ
उत्तर: 1
दिए गए वाक्य में उपयुक्त विकल्प का चयन करें।
प्रश्न. दादाजी मोटियाँ रोटियाँ नहीं खाते-
- रोटियाँ मोटियाँ
- मोटे रोटियाँ
- मोटी रोटियाँ
- मोटा रोटी
उत्तर: 3
दिए गए वाक्य में उपयुक्त विकल्प का चयन करें।
प्रश्न. व्यक्ति को अपना जीवन सफल बनाने के लिए आशा पर सहारा लेना चाहिए-
- आशाओं ने सहारा
- आशा का सहारा
- आशा के सहारा
- आशा की सहारा
उत्तर: 2
दिए गए शब्द का विलोम चुनें।
प्रश्न. स्थूल-
- अस्थिर
- अग्रज
- स्थिर
- सूक्ष्म
उत्तर: 4
दिए गए शब्द का विलोम चुनें।
प्रश्न. स्थावर-
- नग्न
- संगम
- जंगल
- जंगम
उत्तर: 4
दिए गए शब्द के पर्यायवाची शब्द का चयन करें।
प्रश्न. पथ-
- भानु
- पंछी
- पथिक
- राह
उत्तर: 4
दिये गये वाक्शंश के लिए एक शब्द चुनिए।
प्रश्न. जो बात पहले कभी न हुई हो-
- सुलभ
- अभूतपूर्व
- अविश्वसनीय
- दुर्लभ
उत्तर: 2
यह भी पढें
- SSC GD परीक्षा 2023 सामान्य हिंदी भाग – 01
- SSC GD परीक्षा 2023 सामान्य हिंदी भाग – 02
- SSC GD परीक्षा 2023 सामन्य हिंदी भाग – 03
दिए गए वाक्यांश के लिए एक शब्द दीजिये।
प्रश्न. जो कुछ न जानता हो-
- मर्मज्ञ
- सर्वज्ञ
- अल्पज्ञ
- अज्ञ
उत्तर: 4
रिक्त स्थान को भरने के लिए उपयुक्त शब्द का चयन करें।
प्रश्न. चारों ओर रंग ही रंग…….गए।
- बौखला
- बिखर
- मुरझा
- भाग
उत्तर: 2
रिक्त स्थान को भरने के लिए उपयुक्त शब्द का चयन करें।
प्रश्न. किसान हल……….खेत की ओर जा रहा है।
- तोड़कर
- मारकर
- लेकर
- धक्का देकर
उत्तर: 3
प्रश्न. निम्नलिखित में से उस विकल्प का चयन करें-
जो ‘छाती पर मूँग दलना’ मुहावरे का अर्थ व्यक्त करता है-
- छाती से मूँग पीसना
- दली हुई मूँग को छाती पर रखना
- दुःख देना
- सुख देना
उत्तर: 3
दिए गए वाक्य के लिए उपयुक्त विकल्प का चयन करें।
प्रश्न. आदर्श बालक सुबह उठकर माता-पिता को प्रणाम करते हैं-
- अपने माता-पिता को
- अपना माता-पिता को
- उसके माता-पिता को
- हमारे माता-पिता को
उत्तर: 1
दिए गए शब्द के पर्यायवाची शब्द का चयन करें।
प्रश्न. गंगा-
- भागीरथी
- तटिनी
- नदी
- यमुना
उत्तर: 1
दिए गए शब्द के पर्यायवाची शब्द का चयन करें।
प्रश्न. बादल-
- पर्वत
- पानी
- पयोधर
- पवन
उत्तर: 3
दिये गये वाक्यांश के लिए एक शब्द दीजिये।
प्रश्न. जो मास में एक बार होता हो-
- वार्षिक
- मासिक
- पाक्षिक
- साप्ताहिक
उत्तर: 2
प्रश्न. सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें-
- प्रियदरसी
- प्रियदर्शि
- प्रियदर्शी
- प्रियदषी
उत्तर: 3
निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश के रिक्त स्थानों की पूर्ति गद्यांश के नीचे दिए गए प्रश्नों के अनुसार कीजिए-
संसार के महान व्यक्ति अथक……… (1) करके ही उन्नति के………(2) पर पहुंचे हैं। उन्होंने छोटे से छोटा समझे जानेवाले कार्य को पूरी ………(3) से किया। बोझा ढोनेवाले कुली तेनजिंग ने एवरेस्ट पर ……. (4) की पताका फहरा दिया। संस्कृत में एक………. (5) है उद्यम से ही कार्य सिद्धहोते हैं, सिर्फ इच्छा करने से नहीं।
प्रश्न. गद्यांश में संकेतिक रिक्त स्थान (1) के लिए उपयुक्त शब्द होगा-
- पढ़ाई
- परिश्रम
- सेवा
- घुमक्कड़ी
उत्तर: 2
प्रश्न. गद्यांश में संकेतिक रिक्त स्थान (2) के लिए उपयुक्त शब्द होगा-
- तल
- शिखर
- गर्त
- सिंधु
उत्तर: 2
प्रश्न. गद्यांश में संकेतिक रिक्त स्थान (3) के लिए उपयुक्त शब्द होगा-
- निष्क्रियता
- उपेक्षा
- लगन
- बेमन
उत्तर: 3
प्रश्न. गद्यांश में संकेतिक रिक्त स्थान (4) के लिए उपयुक्त शब्द होगा-
- विजय
- मानव
- दर्प
- धर्म
उत्तर: 1
प्रश्न. गद्यांश में संकेतिक रिक्त स्थान (5) के लिए उपयुक्त शब्द होगा-
- उक्ति
- भुक्ति
- उक्ति
- युक्ति
उत्तर: 1
दिए गए शब्द का विलोम चुनें-
प्रश्न. ह्रस्व
- दीर्घ
- रोना
- अहिंसा
- लघु
उत्तर: 1
प्रश्न. सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें-
- ललिमा
- ललईमा
- लालीभा
- लालिमा
उत्तर: 4
रिक्त स्थान को भरने के लिए उपयुक्त शब्द का चयन करें।
आग…….. रूप धारण कर चुकी थी।
- हँसमुख
- नफरत
- प्रेम
- भीषण
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
4. भीषण
4
Right 👍👍
4
बिल्कुल सही जवाब👍👍
Bhishan
सही जवाब👍👍
4