कर्मचारी चयन आयोग द्वारा एसएससी जीडी की परीक्षा 10 जनवरी से लेकर 14 फरवरी तक कराने का निर्णय लिया गया है तथा एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है, ऐसे में जितने भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, उनके लिए आज हम सामान्य हिंदी के महत्वपूर्ण प्रश्नों को लेकर आये हैं। परीक्षार्थी इन महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का अध्य्यन जरूर करें, ऐसा कर अभ्यर्थी अपनी तैयारी का आंकलन भी कर सकते हैं, साथ ही ये सामान्य हिंदी के महत्वपूर्ण प्रश्न एसएससी जीडी में पूछे भी जा सकते हैं।
सामान्य हिंदी के इस प्रैक्टिस सेट में 25 महत्वपूर्ण प्रश्नों का चयन किया गया है, जो इस साल एसएससी जीडी की परीक्षा में पूछे जा सकते हैं। इसलिए आप एसएससी जीडी सामान्य हिंदी का प्रैक्टिस सेट एक बार अच्छे से जरूर अध्ययन करें ताकि परीक्षा में ज्यादा अंक स्कोर कर पाएं।

SSC GD Exam 2023 Hindi MCQ भाग- 04 : सामान्य हिंदी के 25 वस्तुनिष्ठ प्रश्न
दिये गये वाक्यांश के लिए एक शब्द चुनिए।
प्रश्न. जिसका वर्णन न हो सके-
शोभनीय
माणिक्य
हिरण्य
अवर्णनीय
उत्तर: 4
प्रश्न. निम्नलिखित में से उस विकल्प का चयन करें जो ‘तिल का ताड़ बनाना’ मुहावरे का अर्थ व्यक्त करता है-
- छोटी सी बात को बढ़ा-चढ़ाकर कहना
- तिल को ताड़ में बदलना
- किसी बात को अधिक महत्व न देना
- पेड़ पर तिल का आना
उत्तर: 1
दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है-
प्रश्न. विज्ञापन प्रभावकारी होते हैं इसलिए उनका समाजिक दायित्व बड़ा होती है-
- इसलिए उनका
- बड़ा होती है
- विज्ञापन प्रभावकारी होते हैं
- समाजिक दायित्व
उत्तर: 2
रिक्त स्थान को भरने के लिए उपयुक्त शब्द का चयन करें-
प्रश्न. गुंडों के हाथों में लाठियाँ देखकर उसके……फूल गये ।
- फेफड़े
- हाथ-पैर
- मुँह
- गाल
उत्तर: 2
दिये गये वाक्यांश के लिए एक शब्द चुनिए।
प्रश्न. जहाँ जाया न जा सके-
- सुगम्य
- सगम्य
- कुगम्य
- अगम्य
उत्तर: 4
रिक्त स्थान को भरने के लिए उपयुक्त शब्द का चयन करें।
प्रश्न. मुझे समुद्र के…….बैठना अच्छा लगता है।
- किनारे
- अंदर
- ऊपर
- नीचे
उत्तर: 1
प्रश्न. सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें-
- चिड़ीयाघर
- चीड़ियाघर
- चिड़ियघर
- चिड़ियाघर
उत्तर: 4
रिक्त स्थान को भरने के लिए उपयुक्त शब्द का चयन करें।
प्रश्न. दादा जी ने……. को बुलाया और पौधे लगवाए ।
दुकानदार
माली
कुम्भकार
दर्जी
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से उस विकल्प का चयन करें जो ‘तीसमार मुहावरे का अर्थ व्यक्त करता है-
- अपने को शूरवीर समझना
- तीस लोगों को मारना
- अपने को अभिनेता समझना
- अपने को बुद्धिमान समझना
उत्तर: 1
दिए गए वाक्य के लिए उपयुक्त विकल्प का चयन करें-
प्रश्न. उसे पक्का विश्वास थी कि बूढ़े व्यक्ति ने कोई अपराध किया है-
- पक्का विश्वास थे
- पक्के विश्वास था
- पक्का विश्वास था
- पक्की विश्वास था
उत्तर: 3
यह भी पढें
- SSC GD परीक्षा 2023 सामान्य हिंदी भाग – 01
- SSC GD परीक्षा 2023 सामान्य हिंदी भाग – 02
- SSC GD परीक्षा 2023 सामन्य हिंदी भाग – 03
दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है-
प्रश्न. संवेदना के बिना कोई भाषा जीवंत नहीं हो सकता-
- कोई भाषा
- संवेदना के बिना
- हो सकता
- जीवंत नहीं
उत्तर: 3
दिये गये वाक्यांश के लिए एक शब्द दीजिये-
प्रश्न. जो आँखों के सामने न हो-
- परोक्ष
- प्रत्यक्ष
- अपरोक्ष
- समक्ष
उत्तर: 1
रिक्त स्थान को भरने के लिए उपयुक्त शब्द का चयन करें।
बिजली……. पर बारिश नहीं हुई।
- जागी
- नाची
- भड़की
- कड़की
उत्तर: 4
दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है-
प्रश्न. फल और सब्जियाँ इतने महँगा हो गए कि भाव पूछने में डर लगता है-
- इतने महँगा
- फल और सब्जियाँ
- भाव पूछने में डर लगता है
- हो गए कि
उत्तर: 1
निर्देश-दिए गए शब्दों का उपयुक्त विलोम बताने के लिए चार-चार विकल्प प्रस्तावित हैं। उचित विकल्प का चयन कीजिए-
प्रश्न. आकर्षण
- विरक्त
- अनुकर्षण
- प्रतिकर्षण
- विकर्षण
उत्तर: 4
प्रश्न. असुर
- देवता
- यक्ष
- सुर
- मानव
उत्तर: 3
दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है-
प्रश्न. मनुष्य जब किसी के कष्ट को दूर करने का संकल्प करता है तब वह विशेष सुख पर अनुभव करता है-
- मनुष्य जब
- किसी के कष्ट को
- तक वह विशेष सुख पर अनुभव करता है
- दूर करने का संकल्प करता है
उत्तर: 3
दिए गए वाक्य के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें।
प्रश्न. छुट्टी का घंटा बजते ही, बच्चों के चेहरों से खिलखिलाहट आ जाती है-
- बच्चों के चेहरे ने
- बच्चों के चेहरो को
- बच्चों के चेहरे को
- बच्चों के चेहरों पर
उत्तर: 4
प्रश्न. सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें-
- स्थावर
- स्थाबर
- स्थावार
- सथावर
उत्तर: 1
निम्नलिखित गद्यांश के रिक्त स्थानों की पूर्ति गद्यांश के नीचे दिए गए प्रश्नों के अनुसार कीजिए.
जननी और जन्मभूमि…….(1) हैं।………. (2) हमें जन्म देती है और मातृभूमि अपने अन्न-जल से हमारा पालन-पोषण करती है। इसीलिए माँ के ऋण से……(3) होना संभव नहीं है। धरती की……. में लोट -पोट कर हम बड़े होते हैं। तभी तो कहा गया है, जननी और जन्मभूमि…….. (5)से भी श्रेष्ठ है।
प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (1) के लिए उपयुक्त शब्द होगा–
- हीन
- महान
- तुच्छ
- उत्तम
उत्तर: 2
प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (2) के लिए उपयुक्त शब्द होगा-
- धरती
- नदी
- माता
- स्त्री
उत्तर: 3
प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (3) के लिए उपयुक्त शब्द होगा-
- कर्जदार
- उत्तीर्ण
- उऋण
- ऋणी
उत्तर: 3
प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (4) के लिए उपयुक्त शब्द होगा-
- मकरंद
- रजत
- पराग
- रज
उत्तर: 4
प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (5) के लिए उपयुक्त शब्द होगा-
- पृथ्वी
- आकाश
- स्वर्ग
- सूर्य
उत्तर: 3
रिक्त स्थान को भरने के लिए उपयुक्त शब्द का चयन करें।
प्रश्न. मुझे समुद्र के…….बैठना अच्छा लगता है।
- किनारे
- अंदर
- ऊपर
- नीचे
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
Kinare.
1st of the right answer
किनारे
Kinare
किनारे
Kinare
किनारे
Plese and question
Sahi vartani wale shabd
किनारे
किनारे
Kinare
बिल्कुल सही जवाब👍👍
किनारे
Thanks sir
Kinare
Kinare
Kinare
बिल्कुल सही जवाब👍👍
किनारे
Right answer a hoga
Right answer a hoga ji or
ops.1 is the right answer
1
किनारा
1kinaare
Very nice
1
1
Kinare
1
Kinare
Right 👍👍