कर्मचारी चयन आयोग द्वारा एसएससी जीडी की परीक्षा 10 जनवरी से लेकर 14 फरवरी तक कराने का निर्णय लिया गया है तथा एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है। ऐसे में जितने भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, उनके लिए आज हम सामान्य हिंदी के महत्वपूर्ण प्रश्नों को लेकर आये हैं। परीक्षार्थी इन महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का अध्य्यन जरूर करें, ऐसा कर अभ्यर्थी अपनी तैयारी का आंकलन भी कर सकते हैं और साथ ही ये सामान्य हिंदी के महत्वपूर्ण प्रश्न एसएससी जीडी में पूछे भी जा सकते हैं।
सामान्य हिंदी के इस प्रैक्टिस सेट में 25 महत्वपूर्ण प्रश्नों का चयन किया गया है, जो इस साल एसएससी जीडी की परीक्षा में पूछे जा सकते हैं। इसलिए आप एसएससी जीडी सामान्य हिंदी का प्रैक्टिस सेट एक बार अच्छे से जरूर अध्ययन करें।

SSC GD Exam 2023 Hindi MCQ भाग- 12 : सामान्य हिंदी के 25 वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द ‘चन्द्रमा’ का पर्यायवाची नहीं है?
- सुधांशु
- सुधाधर
- सुधाकर
- सलिल
उत्तर: 4
प्रश्न. ‘दर्शन’ शब्द का उचित बहुवचन चुनिए
- दर्शनों
- दर्शनगण
- दर्शन
- दर्शनाएँ
उत्तर: 3
प्रश्न. ‘शिकारी ने शेर को बन्दूक से मारा’ वाक्य में प्रयुक्त कारक चिह्न है-
- कर्ता कारक
- कर्म कारक
- करण कारक
- सम्प्रदान कारक
उत्तर: 3
प्रश्न. निम्नांकित शब्दों में से एक शब्द ‘माता’ का पर्यायवाची नहीं है, वह है
- अम्ब
- अम्बा
- अम्बु
- जननी
उत्तर: 3
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द विशेषण है?
- आग
- अगिन
- आग्नेय
- उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर: 3
प्रश्न.‘आकाश’ का पर्यायवाची शब्द है-
- सहकार
- शून्य
- प्रभा
- मंडली
उत्तर: 2
प्रश्न. ‘सोना’ का पर्यायवाची शब्द है-
- अर्क
- माणिक्य
- वर्क
- कनक
उत्तर: 4
प्रश्न. गँवारू में किस प्रत्यय का प्रयोग हुआ है?
- आ
- ऊ
- आन
- आप
उत्तर: 2
प्रश्न. ‘बोली’ में कौन-सा प्रत्यय है?
- ई
- एरा
- आई
- अन
उत्तर: 1
प्रश्न. ‘अत्यन्त’ का सन्धि विच्छेद है-
- अति + आन्त
- अति + अन्त
- अतं + अन्त
- अतः + अन्त
उत्तर: 2
प्रश्न. ‘जगदीश’ में कौन-सी सन्धि है?
- स्वर सन्धि
- व्यंजन सन्धि
- इनमें से कोई नहीं
- विसर्ग सन्धि
उत्तर: 2
यह भी पढें
प्रश्न. ‘मनोज’ किसका पर्यायवाची शब्द है?
- कमल
- कामदेव
- विष्णु
- बादल
उत्तर: 2
प्रश्न. ‘हँसाना’ क्रिया क्या है?
- सकर्मक
- अकर्मक
- प्रेरणार्थक
- संयुक्त क्रिया
उत्तर: 3
प्रश्न. ‘प्रेमसागर’ किस प्रकार के समास का उदाहरण है?
- बहुब्रीहि
- तत्पुरुष
- कर्मधारय
- द्विगु
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्नलिखित तत्सम तद्भव शब्दों का संगत युग्त है
- खर्पट – खोपड़ी
- पर्यक – पलंग
- सक्तु – सत्य
- घोटक – घड़ा
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन- -सा विशेषण संज्ञा बना है?
- श्रीमान
- दानी
- सुन्दर
- चमकीला
उत्तर: 3
प्रश्न. निम्नलिखित में से किस वाक्य में उत्तमावस्था गुणवाचक विशेषण- विशेष्य का प्रयोग किया गया है?
- परमानन्द कक्षा में सबसे होशियार छात्र है।
- मनमोहन ने इस दुकान से एक किलो टमाटर खरीदा है।
- इस पौधे में इतना पानी मत डालो।
- विजय पहलवान एक दिन में चार लीटर दूध पीता है।
उत्तर: 1
प्रश्न. “सौर” किस मूल शब्द से बना विशेषण है?
- सूर
- सुर
- सूर्य
- उपर्युक्त में से किसी से नहीं
उत्तर: 3
प्रश्न. ‘उसके प्राण पखेरू उड़ गये।’ इस वाक्य में ‘पखेरू’ शब्द किसका पर्यायवाची है?
- पक्षी
- पखवाड़ा
- जल्दी
- पखारना
उत्तर: 1
प्रश्न. मक्खीचूस में कौन-सा समास है?
- बहुब्रीही
- द्वन्द्व
- द्विगु
- तत्पुरुष
उत्तर: 1
प्रश्न. अद्यत शब्द का विपरीतार्थक शब्द क्या होगा?
- अनुद्यत
- रोध
- अवरोधहीन
- अनावरोध
उत्तर: 1
प्रश्न. ‘जो स्त्री सूर्य भी नहीं देख पाती’ के लिए एक शब्द क्या है?
- रजनीचर
- निशाचर
- खच्चर
- असूर्यपश्या
उत्तर: 4
प्रश्न. निम्न में से किस शब्द में ‘अयादि सन्धि’ है?
- यद्यपि
- नायक
- अन्वेषण
- सदैव
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्नलिखित वाक्य के नीचे चार विकल्प दिए गए हैं, उनमें कोई एक विकल्प उक्त वाक्य का शुद्ध रूप है, उसका चयन कीजिए। इसके बाद वे वापस लौट आए-
- इसके बाद वे लौट आए
- इसके बाद वह वापस लौट आए
- इसके बाद वह लौट वापस आया
- वह इसके बाद वापस लौटा
उत्तर: 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से किनके नाम प्रायः स्त्रीलिंग होते हैं?
- बोलियों के नाम
- पेड़ों के नाम
- फलों के नाम
- सागरों के नाम
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
1. बोलियों के नाम
SSC GD Exam kaise de aur kahan per dena hain
1
1
a
बोलियों के नाम
1
1
1
good
1
sachin
sachin danu
𝗕𝗼𝗹𝗶𝗲𝘆𝗼 𝗸𝗲
1 boli
1
1
1 Boliyo ke naam
1.Boliya
1
1
1
Boliyo ke naam
Bolieo ka name
बोलियों के नाम