कर्मचारी चयन आयोग द्वारा एसएससी जीडी की परीक्षा 10 जनवरी से लेकर 14 फरवरी तक कराने का निर्णय लिया गया है तथा एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है, ऐसे में जितने भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, उनके लिए आज हम सामान्य हिंदी के महत्वपूर्ण प्रश्नों को लेकर आये हैं। परीक्षार्थी इन महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का अध्य्यन जरूर करें, ऐसा कर अभ्यर्थी अपनी तैयारी का आंकलन भी कर सकते हैं, साथ ही ये सामान्य हिंदी के महत्वपूर्ण प्रश्न एसएससी जीडी में पूछे भी जा सकते हैं।
सामान्य हिंदी के इस प्रैक्टिस सेट में 25 महत्वपूर्ण प्रश्नों का चयन किया गया है, जो इस साल एसएससी जीडी की परीक्षा में पूछे जा सकते हैं। इसलिए आप एसएससी जीडी सामान्य हिंदी का प्रैक्टिस सेट एक बार अच्छे से जरूर अध्ययन करें।

SSC GD Exam 2023 Hindi MCQ भाग- 08 : सामान्य हिंदी के 25 वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न. दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है। यदि कोई त्रुटि नहीं है ‘कोई त्रुटि नहीं है’ विकल्प को चुनें। शिकारी ने शेर पर गोली चलाया।
- शेर पर
- कोई त्रुटि नहीं है
- गोली चलाया
- शिकारी ने
उत्तर: 3
प्रश्न. दिए गए वाक्यांश के लिए एक शब्द चुनिए
गोद लिया पुत्र
- दत्तक
- दत्तचित्त
- दन्तक
- बालक
उत्तर: 1
प्रश्न. नीचे दिए वाक्यांश के लिए एक शब्द दिए गए विकल्पों में से चुनिए-
जो निगाह से परे हो
- प्रत्यक्ष
- निगाहहीन
- निगेबान
- परोक्ष
उत्तर: 4
प्रश्न. रिक्त स्थान को भरने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें। मुझे ……. है कि आपकी दावत में सम्मिलित नहीं हो सकूँगा।
- ग्लानि
- खेद
- शोक
- हर्ष
उत्तर: 2
प्रश्न. सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें-
- पर्दाथ
- पदारथ
- पदार्थ
- पदाथ
उत्तर: 3
प्रश्न. दिए गए शब्द के समानार्थी का चयन करें-
हिमालय
- स्थिर
- जगत
- नगराज
- सुरभि
उत्तर: 3
प्रश्न. रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए सबसे उपयुक्त शब्द का चयन करें-
राम खूब कसरत करता है …… वह पहलवान बन जाए।
- क्योंकि
- इसलिए
- ताकि
- इससे
उत्तर: 3
प्रश्न. दिए गए शब्द का विलोम चुनें-
छली
- निष्फल
- निश्छल
- कपटी
- धूर्त
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्नलिखित प्रश्न में दिए गए चार विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें जो मुहावरे का अर्थ व्यक्त करता है-
दाहिना हाथ होना
- धोखा देना
- दुश्मन होना
- बहुत सहायक होना
- चापलूसी करना
उत्तर: 3
प्रश्न. दिए गए वाक्य में काले खंड को प्रतिस्थापित करने के लिए, सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें। यदि इसे प्रतिस्थापित करने की आवश्यकता नहीं है, तो विकल्प ‘किसी बदलाव की आवश्यकता नहीं है’ का चयन करें।
तुम इस मूल्य से यह खरीद सकते हो।
- इस मूल्य पर
- इस मूल्य को
- इस मूल्य में
- किसी बदलाव की आवश्यकता नहीं है।
उत्तर: 1
यह भी पढें
प्रश्न. दिए गए शब्द के विलोम शब्द का चयन करें-
उदार
- विनीत
- अनुदात्त
- आसक्त
- कृपण
उत्तर: 4
प्रश्न. दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें, जिसमें कोई त्रुटि है। यदि कोई त्रुटि नहीं है, तो ‘कोई त्रुटि नहीं है’ चुनें। तुम्हारे से(1)/ कोई काम(2)/ नहीं हो सकता।(3)/ कोई त्रुटि नहीं है। (4)
- 1
- 2
- 3
- 4
उत्तर: 1
प्रश्न. सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें-
- उत्कृष्ट
- उतकृष्ठ
- उतकृष्ट
- उत्कृष्ठ
उत्तर: 1
प्रश्न. ‘किसी के पीछे-पीछे चलने वाला’ वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा-
- आगामी
- प्रतिगामी
- अनुरागी
- अनुगामी
उत्तर: 4
प्रश्न. ‘अनन्त’ किसका पर्यायवाची है?
- आकाश
- समुद्र
- देव
- पर्वत
उत्तर: 1
प्रश्न. दिए गए वाक्य में काले खंड को प्रतिस्थापित करने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें। यदि इसे प्रतिस्थापति करने की आवश्यकता नहीं है, तो विकल्प ‘किसी बदलाव की आवश्यकता नहीं है’ का चयन करें।
सरोजिनी नायडू भारत की कोकिला कहा जाता थीं।
- भारत की कोकिला कही जाती थीं।
- किसी बदलाव की आवश्यकता नहीं है।
- भारत के कोकिला कही जाती थीं।
- भारत की कोकिला कही जाता थीं।
उत्तर: 1
प्रश्न. ……..भविष्य की ओर बढ़ना चाहिए।
रिक्त स्थान की पूर्ति उचित शब्द से कीजिए।
- उजला
- कलंकीय
- अंधेरे
- उज्जवल
उत्तर: 4
प्रश्न. दिए गए वाक्य के किस भाग में त्रुटि है?
ऐसी स्थिति में कुछ काम नहीं हो सकता।
- में कुछ
- ऐसी स्थिति
- हो सकता
- काम नहीं
उत्तर: 2
प्रश्न. दिए गए वाक्य में काले खंड को प्रतिस्थापित करने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें। यदि इसे प्रतिस्थापित करने की आवश्यकता नहीं है, तो विकल्प “किसी बदलाव की आवश्यकता नहीं है” का चयन करें।
शनैः-शनैः उसकी दिशा बिगड़ती गई।
- किसी की आवश्यकता नहीं है।
- दशा
- दीशा
- दिसा
उत्तर: 2
प्रश्न. दिए गए गद्यांश में से कुछ शब्द हटा दिए गए । नीचे दिए गए विकल्पों की सहायता से प्रत्येक संख्या के लिए सबसे पयुक्त विकल्प का चयन करें।
हमें विचार नहीं चाहिए। (1) हमारे पास बहुत हैं। हमें चारों को (2)… . करने वालें लोगों की आवश्यकता है। इंजीनियरों,
स्त्रियों, कलाकारों, कारीगरों की, जो देश का (3)…. बनाने वालों, सड़कें बनाने वालों, इमारत खड़ी करने वालों, कारखाने लने वालों की जरूरत है। हमें (4)…… की जरूरत है। कर सकें। हमें की जरूरत है। (5)…… उद्योग की जरूरत है।
प्रश्न. गद्यांश के रिक्त स्थान (1) के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द होगा-
- विचार
- सोच
- अचार
- आचार
उत्तर: 1
प्रश्न. गद्यांश के रिक्त स्थान (2) के लिए सर्वाधिक शब्द होगा—
- कार्यानित
- कार्यान्वित
- क्रियानित
- कार्यावित
उत्तर: 2
प्रश्न. गद्यांश के रिक्त स्थान (3) के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द होगा-
- निर्माण
- कल्याण
- रक्षण
- पालन
उत्तर: 1
प्रश्न. गद्यांश के रिक्त स्थान (4) के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द होगा-
- परिश्रमियों
- मेहनतियाँ
- उद्यमियों
- कसरतियों
उत्तर: 3
प्रश्न. गद्यांश के रिक्त स्थान (5) के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द होगा-
- फैक्ट्रियों
- कार्यों
- मिलों
- धंधों
उत्तर: 4
प्रश्न. निम्न चार विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें, जो दिए गए मुहावरे का अर्थ व्यक्त करता है-
रंग लाना
- परिवर्तन होना
- प्रभाव उत्पन्न करना
- धाक जमना
- प्रोत्साहिता होना
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
1