कर्मचारी चयन आयोग द्वारा एसएससी जीडी की परीक्षा 10 जनवरी से लेकर 14 फरवरी तक कराने का निर्णय लिया गया है तथा एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है, ऐसे में जितने भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, उनके लिए आज हम सामान्य हिंदी के महत्वपूर्ण प्रश्नों को लेकर आये हैं। परीक्षार्थी इन महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का अध्य्यन जरूर करें, ऐसा कर अभ्यर्थी अपनी तैयारी का आंकलन भी कर सकते हैं, साथ ही ये सामान्य हिंदी के महत्वपूर्ण प्रश्न एसएससी जीडी में पूछे भी जा सकते हैं।
सामान्य हिंदी के इस प्रैक्टिस सेट में 25 महत्वपूर्ण प्रश्नों का चयन किया गया है, जो इस साल एसएससी जीडी की परीक्षा में पूछे जा सकते हैं। इसलिए आप एसएससी जीडी सामान्य हिंदी का प्रैक्टिस सेट एक बार अच्छे से जरूर अध्ययन करें।

SSC GD Exam 2023 Hindi MCQ भाग- 07 : सामान्य हिंदी के 25 वस्तुनिष्ठ प्रश्न
दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है।
प्रश्न. विकास वाहक उपकरणों ने अनेक प्रकार का समस्याएँ उत्पन्न कर दी हैं-
- उत्पन्न कर दी हैं।
- अनेक प्रकार
- का समस्याएँ
- विकास वाहक उपकरणों ने
उत्तर: 3
प्रश्न. सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें-
- आकर्षक
- आक्रषक
- अकार्षक
- आकर्शक
उत्तर: 1
दिए गए वाक्य में कुछ त्रुटि हैं सही वाक्य का चुनाव करें
प्रश्न. डेढ सौ व्यक्तियों का मृत्यु हो गई।
- डेढ़ सौ व्यक्तियों की मृत्यु हो गई।
- डेढ़ सौ व्यक्तियों से मृत्यु हो गई।
- डेढ़ सौ व्यक्तियों को मृत्यु हो गई।
- डेढ़ सौ व्यक्तियों के मृत्यु हो गई।
उत्तर: 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से उस विकल्प का चयन करें जो आटे दाल मालूम होना’ मुहावरे का अर्थ व्यक्त करता है।
- आटे और दाल का भाव बताना
- महंगाई का बढ़ना का ज्ञान होना
- कठिनाई का ज्ञान होना
- परिस्थिति से भागना
उत्तर: 3
दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है।
प्रश्न. सामान्य जनता को जागृत करने के लिए पुस्तकें प्रकाशित किये जा रहे हैं-
- पुस्तकें प्रकाशित
- किये जा रहे हैं
- सामान्य जनता को
- जागृत करने के लिए
उत्तर: 2
दिये गये वाक्यांश के लिए एक शब्द दीजिये।
प्रश्न. जो भूमि उपजाऊ हो-
- उर्वर
- बंजर
- बेजान
- कटौली
उत्तर: 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से उस विकल्प का चयन करें जो ‘पाँचा उँगलियाँ घी में होना’ मुहावरे का अर्थ व्यक्त करता है-
- उँगलियाँ चाटना
- सब प्रकार से लाभ ही लाभ
- उँगलियाँ घी में डालकर बैठना
- हानि होना
उत्तर: 2
दिए गए शब्द का विलोम चुनें।
प्रश्न. शुध्द
- पवित्र
- विरुद्ध
- गलत
- अशुद्ध
उत्तर: 4
रिक्त स्थान को भरने के लिए सबसे उपयुक्त शब्द का चयन करें।
प्रश्न. तुम्हारा पत्र पढ़कर………. प्रसन्नता हुई ।
- अत्यंत
- भयानक
- अभिन्न
- उन्नत
उत्तर: 1
यह भी पढें
- SSC GD परीक्षा 2023 सामान्य हिंदी भाग – 03
- SSC GD परीक्षा 2023 सामान्य हिंदी भाग – 04
- SSC GD परीक्षा 2023 सामन्य हिंदी भाग – 05
दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है।
प्रश्न. अतीत की घटनाओं से ही व्यक्ति सीखना सकता है और प्रगति के पथ पर जा सकता है-
- जा सकता है।
- और प्रगति के पथ पर
- व्यक्ति सीखना सकता है
- अतीत की घटनाओं से ही
उत्तर: 3
रिक्त स्थान को भरने के लिए सबसे उपयुक्त शब्द का चयन करें।
प्रश्न. हमें पेड़-पौधों की ………..करनी चाहिए ।
- देखभाल
- पिटाई
- उपेक्षा
- कटाई
उत्तर: 1
दिए गए शब्द के पर्यायवाची शब्द का चयन करें।
प्रश्न. पर्वत
- शैल
- भुजंग
- पवन
- पावन
उत्तर: 1
दिए गए वाक्य में कुछ त्रुटि हैं उस स्थान के लिए उपयुक्त विकल्प का चयन करें।
प्रश्न. हम जैसे बीज बोते हैं ऐसे ही पेड और फल होते हैं।
- वैसे ही पेड़ और फल
- वैसा ही पेड़ और फल
- उतना ही पेड़ और फल
- जैसे ही पेड़ और फल
उत्तर: 1
दिये गये वाक्यांश के लिए एक शब्द चुनिए।
प्रश्न. बहुत तीव्र चलने वाला
- आगामी
- प्रतिगामी
- अल्पगामी
- द्रुतगामी
उत्तर: 4
दिए गए शब्द का विलोम चुनें।
प्रश्न. सर्वदा
- सरिता
- सदा
- यदा-कदा
- सब तरफ
उत्तर: 3
दिए गए वाक्य में रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिए उपयुक्त विकल्प का चयन करें।
प्रश्न. ऋतु परिवर्तन के कारण मनाए जाने वाले त्योहार हमें प्रकृति से निकट ले जाते हैं।
प्रकृति के निकट ले जाते हैं।
प्रकृति की निकट से जाते हैं।
प्रकृति के लिए निकट ले जाते हैं।
प्रकृति को निकट ले जाते हैं।
उत्तर: 1
दिये गये वाक्यांश के लिए एक शब्द दीजिये।
प्रश्न. कम खाने वाला
मांसाहारी
शाकाहारी
अल्पाहारी
सर्वाहारी
उत्तर: 3
प्रश्न. निम्नलिखित में से उस विकल्प का चयन करें जो ‘आग में घी डालना’ मुहावरे का अर्थव्यक्त करता है।
- आग जलाना
- आग में घी डालकर हवन करना
- क्रोध को और भड़काना
- बहुत अधिक क्रोध करना
उत्तर: 3
रिक्त स्थान को भरने के लिए सबसे उपयुक्त शब्द का चयन करें।
प्रश्न. मैं उसकी …………. को देखकर मुग्ध हो गया।
- सुन्दरता
- बेबसी
- क्रोष
- सफलता
उत्तर: 1
निम्नलिखित गद्यांश के रिक्त स्थानों की पूर्ति गद्यांश के नीचे दिए गए प्रश्नों के अनुसार कीजिए
आज के युवा कल के भविष्य हैं। देश की उन्नति का आधार युवा वर्ग को ही माना जाता है। युवाओं में इतना ………… (1) एवं शक्ति होती है कि वे किसी भी परेशानी का सामना कर सकते हैं। इनके जीने की अपनी एक अलग……..(2) होती है। युवा वर्ग में हर समय कुछ नया करने का……..(3) होता है। आज इन्हीं सब की देन है कि हमारी सेना दिन-प्रतिदिन…….. (4) होती जा रही है। परन्तु कई कारणों से युवाओं में पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव एवं आधुनिक रहन-सहन की धारणा उत्पन्न हो रही है, जिसके कारण वे अपने नैतिक……….. (5) की अवहेलना करने लगे हैं।
प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (1) के लिए उपयुक्त शब्द होगा-
- खुशी
- साहस
- शांति
- पानी
उत्तर: 2
प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (2) के लिए उपयुक्त शब्द होगा-
- शैली
- जिज्ञासा
- उत्साह
- तरीका
उत्तर: 1
प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (3) के लिए उपयुक्त शब्द होगा –
- डर
- प्रेम
- जुनून
- आदर
उत्तर: 3
प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (4) के लिए उपयुक्त शब्द होगा-
- कमजोर
- मजबूत
- दुर्बल
- मिलन
उत्तर: 2
प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (5) के लिए उपयुक्त शब्द होगा-
- गानों
- कीमतों
- मूल्यों
- फिल्मों
उत्तर: 3
रिक्त स्थान को भरने के लिए उपयुक्त शब्द का चयन करें।
प्रश्न. चिड़ियाँ पेड़ ……….बैठी है।
- पर
- मे
- भीतर
- अंदर
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
1. पर
per
1
Par