कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के द्वारा जीडी भर्ती परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी 2023 से शुरू हो होने जा रहा है, ऐसे में परीक्षा की प्रभावशाली तैयारी के लिए आज मैं इतिहास, भूगोल और विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्नों तथा उनके उत्तर प्रस्ततु कर रहा हूँ। परीक्षार्थी इन महत्वपूर्ण प्रश्नों को रिवीजन के तौर पर जरूर पढ़ें।
ऐसे में आज हम इस सेट के जरिए SSC की पिछली परीक्षाओं में पूछे गए सामान्य ज्ञान के 25 विशेष प्रश्न को लेकर आएं हैं, जिनका अध्ययन करके आप अपनी तैयारी को और मजबूत बना सकते हैं और परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

SSC GD Exam 2023 General Knowledge (GK) MCQ भाग- 03 : सामान्य ज्ञान के 25 वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न. निम्नलिखित भवनों में से कौन-सा फतेहपुर सीकरी में नहीं है?
- बुलंद दरवाजा
- नगीना मस्जिद
- जामा मस्जिद
- पंचमहल
उत्तर: 2
प्रश्न. जब ईट को पानी में डालते हैं, तो बुलबुले उठते हैं, क्योंकि-
- ईंट के सूक्ष्म छिद्रों में हवा होती है
- पानी में हवा होती है
- पानी में उपस्थित हाइड्रोजन बाहर निकलने लगती है
- ईंट में उपस्थित पानी के कण बाहर निकलने लगते हैं।
उत्तर: 1
प्रश्न. न्यूट्रॉन बम गिराने का क्या दुष्प्रभाव होता है?
- मकानों को नष्ट करता है, जीवों को नहीं
- मकानों व पेड़-पौधों को नष्ट करता है।
- जीव-जन्तुओं को नष्ट करता है
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर: 3
प्रश्न. भारत में सर्वाधिक सोना किस राज्य में पाया जाता है ?
- झारखण्ड
- केरल
- कर्नाटक
- तमिलनाडु
उत्तर: 3
प्रश्न. मध्य-पूर्व रेलवे का मुख्यालय कहाँ है ?
- कोलकाता
- इलाहाबाद
- गुवाहाटी
- हाजीपुर
उत्तर: 4
प्रश्न. जयपुर के राजा सवाई जयसिंह ने जंतर-मंतर कहां नहीं बनवाया था?
- दिल्ली
- कोलकाता
- उज्जैन
- जयपुर
उत्तर: 2
प्रश्न. रिक्टर पैमाने (Richter scale) का उपयोग किस राशि को मापने में किया जाता है?
- द्रव का घनत्व
- भूकम्प की तीव्रता
- वायु का वेग
- वायु की आर्द्रता
उत्तर: 2
प्रश्न. पनडुब्बी के अन्दर से समुद्र की सतह या भूमि के दृश्य देखने के लिए किस यन्त्र का प्रयोग किया जाता है?
- पेरिस्कोप
- टेलीस्कोप
- सेक्सटेण्ट
- स्टियरोस्कोप
उत्तर: 1
यह भी पढें
- SSC GD परीक्षा 2023 मॉडल प्रश्न
- SSC GD परीक्षा 2023 सामान्य ज्ञान भाग – 01
- SSC GD परीक्षा 2023 सामान्य ज्ञान भाग – 02
प्रश्न. यदि सामान्य पानी में कोई अण्डा डाला जाए तो वह डूब जाता है पर यदि पानी में काफी मात्रा में नमक मिला हुआ हो और उसमें अण्डा डाला जाए तो?
- अण्डा पूरी तरह से डूब जाएगा
- अण्डा पानी के बर्तन के बीच में रहेगा
- अण्डा कभी डूब जाएगा और कभी तैरता रहेगा
- अण्डा पानी पर तैरता रहेगा
उत्तर: 4
प्रश्न. चीनी यात्री ‘सुंग यून’ भारत कब आया था?
- 510 ई.
- 525 ई.
- 518 ई.
- 558 ई.
उत्तर: 3
प्रश्न. अलवार संतों का आविर्भाव निम्नलिखित में से किस आधुनिक राज्य से हुआ ?
- तमिलनाडु
- केरल
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
उत्तर: 1
प्रश्न. गुणसूत्रों में होते हैं?
- DNA और लिपिड
- RNA और एमिनो एसिड
- DNA और प्रोटी
- RNA और शुगर
उत्तर: 3
प्रश्न. हर्षवर्धन का समकालीन दक्षिण भारतीय शासक कौन था ?
- कृष्णदेवराय
- पुलकेशिन II
- मयूरवर्मा
- चिक्कादेवराज वोडेयार
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से क्या राष्ट्रकूटों का सर्वाधिक चिरस्थायी योगदान है ?
- कैलाश मंदिर
- कन्नड़ काव्य के तीन कवि पंपा, पोन्ना और रान्ना तथा कैलाश मंदिर
- जैनवाद का संरक्षण
- विजय
उत्तर: 2
प्रश्न. रविकीर्ति, जो एक जैन थे और जिन्होंने एहोल प्रशस्ति की रचना की थी, को किसका संरक्षण प्राप्त था ?
- पुलकेशिन I
- हर्ष
- पुलकेशिन II
- खारवेल
उत्तर: 3
प्रश्न. सम्राट अकबर द्वारा किसको ‘सीरी कलम’ की उपाधि प्रदान की गई थी?
- मोहम्मद हुसैन
- अबदुस्समद
- मुकम्मत खो
- मीर सैयद अली
उत्तर: 2
प्रश्न. किस मुगल शासक ने अपने शायरी में फूल-पत्ती एवं बगीचा का वर्णन किया?
- बाबर
- हुमायूँ
- जहाँगीर
- औरंगजेब
उत्तर: 1
प्रश्न. सबसे लंबे समय तक शासन किसने किया था?
- अकबर
- जहांगीर
- शाहजहां
- बाबर
उत्तर: 1
प्रश्न. समस्थानिक (Isotopes) होते हैं किसी एक ही तत्व के परमाणु जिनका-
- परमाणु भार (Atomic Weight) समान, किन्तु परमाणु क्रमांक (Atomic Number) भिन्न होता है
- परमाणु भार भिन्न, किन्तु परमाणु क्रमांक समान होता है
- परमाणु भार तथा परमाणु क्रमांक दोनों ही समान होते हैं।
- उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर: 2
प्रश्न. डायनमो एक मशीन है, जिसका काम है-
- उच्च वोल्टेज को निम्न वोल्टेज में बदलना
- निम्न वोल्टेज को उच्च वोल्टेज में बदलना
- यान्त्रिक ऊर्जा को विद्युत् ऊर्जा में बदलना
- विद्युत् ऊर्जा को यान्त्रिक ऊर्जा में बदलना
उत्तर: 3
प्रश्न. राष्ट्रीय राजमार्ग 44 के बाद भारत का सबसे लंबा राजमार्ग कौन सा है?
- राष्ट्रीय राजमार्ग -45
- राष्ट्रीय राजमार्ग -27
- राष्ट्रीय राजमार्ग – 37
- राष्ट्रीय राजमार्ग – 18
उत्तर: 2
प्रश्न. स्वेज नहर निम्न में से किसे जोड़ती है ?
- हिन्द महासागर एवं अरब सागर
- अटलांटिक महासागर एवं प्रशांत महासागर
- भूमध्यसागर एवं लाल सागर
- हिन्दी महासागर एवं प्रशांत महासागर
उत्तर: 3
प्रश्न. विश्व व्यापार संघटन (WTO) का मुख्यालय कहाँ है ?
- न्यूयार्क
- वियना
- वाशिंगटन
- जेनेवा
उत्तर: 4
प्रश्न. भारत में केन्द्र शासित प्रदेशों की संख्या कितनी है ?
- 6
- 8
- 28
- 9
उत्तर: 2
प्रश्न. भारत की सबसे लम्बी नदी कौन है?
- गंगा
- महानदी
- नर्मदा
- ब्रह्मपुत्र
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
ganga river he
Ans 1
Ganga
1. Ganga
1
Ganga nadi
Barhmanputr Nadi hai