कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जनरल ड्यूटी (जीडी) पदों में भर्ती के लिए परीक्षाएं आरम्भ कर दी है तथा एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है। अब ऐसे समय में परीक्षार्थियों के पास परीक्षा को लेकर बहुत ही कम समय शेष बचा है इसलिए हमने विगत वर्षों के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों का चयन किया है जिनका रिवीजन करके परीक्षार्थी अपनी तैयारी को अंतिम रूप जरूर दे ताकि आगामी परीक्षा ज्यादा से ज्यादा अंक ला सकें।
ऐसे में जो अभ्यर्थी एसएससी जीडी की भर्ती हेतु परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए हम पिछले वर्ष के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आयें है जिनका अध्ययन करने से अभ्यर्थी अपने परीक्षा की तैयारी को और मजबूत कर सकते हैं तथा अपनी तैयारी का आकलन तथा एक नया आयाम देकर अपनी सफलता को सुनिश्चित कर सकते हैं।

SSC GD Exam 2023 General Knowledge (GK) MCQ भाग- 11 : सामान्य ज्ञान के 25 वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न. नटराज की कांस्य प्रतिमा किसके शासनकाल के दौरान निर्मित की गई थी?
- चोल
- पल्लव
- पंड्या
- चेरा
उत्तर: 1
प्रश्न. तृतीयक क्षेत्र का दूसरा नाम क्या है?
- उत्पादक क्षेत्र
- सेवा क्षेत्र
- सार्वजनिक क्षेत्र
- प्राथमिक क्षेत्र
उत्तर: 2
प्रश्न. कुछ दिनों के बाद, पीतल और कांस्य की मूर्तियाँ हरी हो जाती है उसका कारण क्या है?
- संक्षारण
- ऑक्सीकरण
- अपघटन (सड़न)
- अपक्षरण
उत्तर: 1
प्रश्न. कौन-सी गुफाएँ बौद्ध धर्म, हिन्दू धर्म और जैन धर्म के धार्मिक कला की सांस्कृतिक मिश्रण है?
- अजंता
- एलोरा
- एलीफेंटा
- बादामी
उत्तर: 2
प्रश्न. जामा मस्जिद का निर्माण किसने कराया था?
- गुरु रामदास
- शाहजहाँ
- राव जोधाजी
- महात्मा गाँधी
उत्तर: 2
प्रश्न. हवा महल किसने बनवाया था?
- गुरु रामदास
- महाराजा सवाई प्रताप सिंह
- रवीन्द्रनाथ टैगोर
- ब्रिटिश सरकार
उत्तर: 2
प्रश्न. ओडिशा की उस 70 वर्षीय महिला का क्या नाम है जिसे जीवन भर सैकड़ों प्रकार के धान के बीजों के संरक्षण के कार्यों के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
- एस. थिमक्का
- कमला पुजारी
- हरिका द्रोणावल्ली
- मुक्ताबेन पंकजकुमार दागली
उत्तर: 2
प्रश्न. भारत में बजट व्यवस्था का आरम्भ किस वॉयसराय के काल में हुआ?
- कैनिंग
- रिपन
- डलहौजी
- एल्गिन
उत्तर: 1
प्रश्न. बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?
- तमिलनाडु
- छत्तीसगढ़
- कर्नाटक
- ओडिशा
उत्तर: 3
प्रश्न. महानदी के तट पर कौन सा शहर स्थित है?
- बंगलौर
- बद्रीनाथ
- कटक
- कोटा
उत्तर: 3
प्रश्न. पारसेक किसकी मापन इकाई है?
- तारों की सघनता
- खगोलीय दूरी
- खगोलीय पिंडो की चमक
- विशालकाय तारों का कक्षकीय वेग
उत्तर: 2
प्रश्न. बल आघूर्ण की दिशा क्या होती है?
- प्रयुक्त बल की दिशा के लंबवत
- प्रयुक्त बल की दिशा के समान
- प्रयुक्त बल की दिशा के विपरीत
- त्रिज्या के समानांतर
उत्तर: 1
यह भी पढें
- SSC GD परीक्षा 2023 सामान्य ज्ञान भाग – 07
- SSC GD परीक्षा 2023 सामान्य ज्ञान भाग – 08
- SSC GD परीक्षा 2023 सामान्य ज्ञान भाग – 09
प्रश्न. भूकंप को मापने के लिये किस उपकरण का उपयोग किया जाता है?
- एंडोस्कोप
- सोनोग्राफ
- थर्मामीटर
- सिस्मोग्राफ
उत्तर: 4
प्रश्न. धोने का सोडा क्या है?
- एल्युमिनियम बाइकार्बोनेट
- सोडियम बाइकार्बोनेट
- एल्युमिनियम सल्फेट
- सोडियम कार्बोनेट
उत्तर: 4
प्रश्न.कॉर्डेटा (रज्जुकी) के संदर्भ में निम्नलिखित में से क्या सत्य है?
- क्लोम छिद्र अनुपस्थित होते हैं
- पृष्ठ रज्जु अनुपस्थित होता है
- गुदा-पश्चपुच्छ अनुपस्थित होती है
- हृदय अधर भाग में होता है
उत्तर: 4
प्रश्न. माइक्रो अर्थशास्त्र का संबंध इससे है?
- आय का वृत्ताकार प्रवाह
- मांग की तरह एक ही आर्थिक चर का निर्णय लेना
- बेरोजगारी को समझना
- आर्थिक विकास
उत्तर: 2
प्रश्न. रैय्यतवाड़ी व्यवस्था निम्नांकित में से किसके द्वारा शुरू की गई थी ?
- लॉर्ड रिपन
- थॉमस मुनरो
- लॉर्ड कार्नवालिस
- वारेन हेस्टिंग्स
उत्तर: 2
प्रश्न. बाली का सफर ‘बाली यात्रा’, भारत निम्नलिखित में से किस राज्य में मनाया जाता है?
- तमिलनाडु
- ओडिशा
- राजस्थान
- केरल
उत्तर: 2
प्रश्न. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का लाहौर सत्र किस कारण महत्वपूर्ण है?
- इसने भारत में नागरिक सेवा परीक्षा आयोजित करने का प्रस्ताव पारित किया।
- इसने प्रांतीय चुनावी के बहिष्कार का प्रस्ताव पारित किया।
- इसने रोलट सत्याग्रह शुरू करने का प्रस्ताव पारित किया।
- इसने पूर्ण स्वराज़ की मांग का प्रस्ताव को पारित किया।
उत्तर: 4
प्रश्न. भारत के संविधान की सातवीं अनुसूची किससे संबंधित है?
- राज्यपाल की शक्तियों
- संघ और राज्यों के बीच शक्ति का वितरण
- राज्य परिषद में सीटों का आवंटन
- नगर पालिकाओं की शक्ति और प्राधिकार
उत्तर: 2
प्रश्न. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 41 “कुछ मामलों में काम, शिक्षा और सार्वजनिक सहायता प्राप्त करने का अधिकार” किससे सम्बन्धित है?
- केन्द्र सरकार
- राज्य के नीति निदेशक सिद्धान्त
- राज्य सरकार
- भारतीय नागरिक के मौलिक अधिकार
उत्तर: 2
प्रश्न. राज्यसभा के सदस्यों का निर्वाचन कौन करता है?
- विधान परिषद के निर्वाचित सदस्य
- जनता
- विधानसभा के निर्वाचित सदस्य
- लोकसभा
उत्तर: 3
प्रश्न.पृथ्वी जिस समय सूर्य से सबसे अधिक दूरी पर होती है उस समय उसकी स्थिति क्या होती है?
- एफेलियन
- पेरिहेलियन
- एंटीपोड
- एल्डिएट
उत्तर: 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा आग्नेय शैल नहीं है?
- डोलोमाइट
- बेसाल्ट
- ग्रेनाइट
- गैब्रो
उत्तर: 1
प्रश्न. सूर्य मन्दिर कौन-से राज्य में स्थित है?
- राजस्थान
- आन्ध्र प्रदेश
- उड़ीसा
- तमिल नाडु
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
उड़ीसा
ओडिशा
3
3 Udisha ( Hockey 🏑 State)
3
Odisa
ओडिशा
उडिसा
udisa
urissa
Odisa