SSC GD Cut Off Marks 2021 : स्टाफ सेलेक्शन कमीशन हर साल देेेश के कई सारे पैरामिलिट्री फोर्सेज में जनरल ड्यूटी हेतु जवानों की भर्ती हेतु विज्ञापन जारी जारी करता है, ऐसे में इस साल भी SSC GD के कुल 25,271 पदों के लिए आवेदन मांगे गए जिसके लिए परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित कराई गई, और अब आयोग ने इस परीक्षा की उत्तर कुंजी भी जारी कर दी है।
ऐसे में उम्मीदवारों के मन में अब यह संदेह है कि इस साल SSC GD Cut Off Marks कितना होगा, इसीलिए आज हम इस लेख के जरिए आपको बताएंगे कि इस साल SSC GD Cut Off Marks कितना हो सकता है।

SSC GD Constable Recruitment 2021 : संक्षिप्त विवरण
- बोर्ड का नाम : स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC)
- पद का नाम : कॉन्स्टेबल जीडी
- कुल पदों की संख्या : 25,217
- वेतन : 21,700/- रुपये प्रतिमाह (बेसिक)
- आधिकारिक वेबसाइट : https://ssc.nic.in/
SSC GD Cut Off Marks 2021 – PET/PST के लिए संभावित कटऑफ अंक
शारीरिक योग्यता परीक्षा तथा शारीरिक मानक परीक्षा के लिए SSC GD Cut Off Marks निम्नलिखित होने की उम्मीद है –
श्रेणी | Expected Cut-Off (100 अंको में से) |
General | 73-76 |
EWS | 72-75 |
OBC | 70-73 |
SC | 61-64 |
ST | 54-57 |
SSC GD Constable 2021 पदों के लिए फिजिकल योग्यता
वर्ग | पुरुष ( जनरल/ओबीसी/SC) | पुरुष ST | महिला ( Gen./ओबीसी/SC) | महिला ST |
कद | 170 सेंटीमीटर | 165 सेंटीमीटर | 157 सेंटीमीटर | 155 सेंटीमीटर |
छाती | 80-85 सेंटीमीटर | 76-80 सेंटीमीटर | NA | NA |
दौड़ | 24 मिनट में 5 किलोमीटर | 24 मिनट में 5 किलोमीटर | 8.5 मिनट में 1.6 किलोमीटर | 8.5 मिनट में 1.6 किलोमीटर |
SSC GD 2021 चयन प्रक्रिया
SSC GD Constable भर्ती के तहत उम्मीदवारों की भर्ती कुल तीन चरणों के बाद होती है। पहले चरण में आवेदनकर्ताओं का कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) लिया जाएगा उसके बाद सफल हुए अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट यानी कि (PET) लिया जाएगा।
उसमें सफल हुए अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट (DME) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए बुलाया जाएगा। सारे चरणों में सफल हुए अभ्यर्थियों के लिए एक कटऑफ जारी किया जाएगा और फिर अभ्यर्थियों के पोस्ट प्रेफरेंस के अनुसार उन्हें पोस्ट अलॉट कर दिया जाएगा।
SSC GD Constable का वेतन
7वें वेतन आयोग के बाद, SSC GD Constable Salary 21700- 69100 रुपये होगा, हालांकि इसमें महँगाई भत्ता, यातायात भत्ता, घर किराया भत्ता आदि भी शामिल होंगे, निम्नलिखित सारणी के द्वारा आप SSC GD Salary के बारे और अच्छे से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
आय | धनराशि |
मूल वेतन | 21,700 |
यातायात भत्ता | 1224 |
घर का किराया भत्ता | 2358 |
महँगाई भत्ता | 434 |
कुल आय | 25896 |
मूल वेतन के अलावा, एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल पद पर कार्यरत ब्यक्ति को अन्य लाभ और भत्ते भी मिलते है, जो निम्नलिखित हैं –
- चिकित्सा सुविधाएं
- सेवा निवृत्त योजनायें
- महंगाई भत्ता (DA)
- यातायात भत्ता
- हाउस किराया भत्ता (HRA)
- उपहार
- वार्षिक छुट्टियों का भुगतान भी किया जाता है।
आशा है आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई होगी, SSC GD Cut Off 2021 से जुड़ी हर जानकारी के लिए सरकारी अलर्ट को बुकमार्क करें।
बहुत बहुत धन्यवाद्