SSC GD New Recruitment : स्टाफ सेलेक्शन कमीशन हर साल देेेश के कई सारे पैरामिलिट्री फोर्सेज में जनरल ड्यूटी हेतु जवानों की भर्ती हेतु विज्ञापन जारी करता है, इससे पहले SSC ने GD के पदों के लिए साल 2018 में विज्ञापन जारी किया था जिसकी भर्ती प्रक्रिया अभी चल रही है, और SSC GD New Vacancy मार्च में आने वाली है।
SSC GD Constable Notification 2021 मार्च 2021 में रिलीज कर दिया जाएगा योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन मई तक कर सकेंगे.

SSC GD Constable Recruitment – महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन शुरू होने की तिथि : SSC GD Constable 2021 के लिए अभ्यर्थी 25 मार्च 2021 से आवेदन दे सकते हैैं।
- आवेदन की अंतिम तिथि : SSC GD Constable 2021 के आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई 2021 होगी।
- परीक्षा की तिथि : SSC GD Constable 2021 Exam Date 2 अगस्त 2021 से 25 अगस्त 2021 तक तय किया गया है।
- एडमिट कार्ड : SSC GD Constable 2021 Admit Card जुलाई 2021 के आखिरी सप्ताह में जारी किया जाएगा।
बोर्ड का नाम (Name Of Board) | स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) |
पोस्ट का नाम (Name Of Post) | कॉन्स्टेबल जीडी (Constable GD) |
कुल पदों की संख्या (Total Posts) | 84,000 पद (अनुमानित) |
एप्लिकेशन मोड (Application Mode) | ऑनलाइन |
सैलरी (Salary) | 21,700/- रुपये प्रतिमाह (बेसिक) |
आधिकारिक वेबसाईट | https://ssc.nic.in/ |
Qualification For SSC GD Constable
◆ शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) – भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाईस्कूल परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। |
◆ उम्र सीमा (Age Limit) – आवेदनकर्ता की उम्र 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए |
SSC GD Constable 2021 पदों के लिए फिजिकल योग्यता
वर्ग | पुरुष ( जनरल/ओबीसी/SC) | पुरुष ST | महिला ( Gen./ओबीसी/SC) | महिला ST |
कद | 170 सेंटीमीटर | 165 सेंटीमीटर | 157 सेंटीमीटर | 155 सेंटीमीटर |
छाती | 80-85 सेंटीमीटर | 76-80 सेंटीमीटर | NA | NA |
दौड़ | 24 मिनट में 5 किलोमीटर | 24 मिनट में 5 किलोमीटर | 8.5 मिनट में 1.6 किलोमीटर | 8.5 मिनट में 1.6 किलोमीटर |
आवेदक | दौड़ | समय |
पुरूष | 1 मील | 6.5 मिनट |
महिला | 800 मीटर | 4 मिनट |
SSC GD 2021 Selection Process
SSC GD Constable Upcoming Vacancy का एग्जाम पैटर्न कुल 3 चरणों में पूरा होगा। पहले चरण में आवेदनकर्ताओं का कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) लिया जाएगा उसके बाद सफल हुए अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट यानी कि (PET) लिया जाएगा।
उसमें सफल हुए अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट (DME) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए बुलाया जाएगा। सारे चरणों में सफल हुए अभ्यर्थियों के लिए एक कटऑफ जारी किया जाएगा और फिर अभ्यर्थियों के पोस्ट प्रेफरेंस के अनुसार उन्हें पोस्ट अलॉट कर दिया जाएगा।
Important Documents For SSC GD
अगर आप भी SSC GD New Vacancy के लिए अबेदान करने की सोच रहे हैं तो आपके पास निम्नलिखित Document जरूर होने चाहिए।
- हाईस्कूल (कक्षा -10) की मार्कशीट
- आधार कार्ड / पैन कार्ड
- 3 पासपोर्ट साइज फ़ोटो
- संबधित राज्य का निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
- आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
- जाति प्रमाण पत्र ( Caste Certificate)
जाति प्रमाणपत्र सिर्फ उन्हीं आवेदनकर्ताओं के लिए अनिवार्य होगा जिन्हें आयु आदि में छूट चाहिए। इसके अलावा सामान्य श्रेणी (GEN) के उम्मीदवारों को जाति प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं होगी।
SSC GD Constable Salary
7वें वेतन आयोग के बाद, SSC GD Constable Salary 21700- 69100 रुपये होगा, हालांकि इसमें महँगाई भत्ता, यातायात भत्ता, घर किराया भत्ता आदि भी शामिल होंगे।
निम्नलिखित सारणी के द्वारा आप SSC GD Salary के बारे और अच्छे से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
आय | धनराशि |
मूल वेतन | 21,700 |
यातायात भत्ता | 1224 |
घर का किराया भत्ता | 2358 |
महँगाई भत्ता | 434 |
कुल आय | 25896 |
मूल वेतन के अलावा, एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल पद पर कार्यरत ब्यक्ति को अन्य लाभ और भत्ते भी मिलते है, जो निम्नलिखित हैं।
- चिकित्सा सुविधाएं
- सेवा निवृत्त योजनायें
- महंगाई भत्ता (DA)
- यातायात भत्ता
- हाउस किराया भत्ता (HRA)
- उपहार
- वार्षिक छुट्टियों का भुगतान भी किया जाता है।
How To Crack SSC GD Exam
- SSC GD Exam Crack करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को उस एग्जाम के सिलेबस के बारे में पूरा ज्ञान होना चाहिए, ओर उम्मीदवारों को सिलेबस के अनुसार ही पढ़ाई करना चाहिए।
- साथ ही एसएससी जीडी एग्जाम की तैयारी करने से पहले सही किताबों का चुनाव करें। इसके लिए आप अपने किसी बड़े साथी या इंटरनेट का भी का सहारा ले सकते हैं।
- और आजकल आप ऑनलाइन कोचिंग्स का सहारा लेकर भी अपनी तैयारी को मजबूत कर सकते हैं।
- साथ ही किसी भी विषय को कम महत्व ना दें, क्योंकि आप किसी एक विषय पर पूरा ध्यान देकर SSC GD Exam Crack नहीं कर सकते हैं। इसीलिए यह जरूरी है कि सभी विषयों को उचित समय दें।
- इसके अलावा पिछली परीक्षाओ के प्रश्न पत्रों का ठीक से विश्लेषण करें ऐसा करने से आप यह जान पाएंगे कि कैसे आपको SSC GD New Recruitment की तैयारी करनी है।
“एसएससी जॉब्स से जुड़ी ज्यादा जानकारियों के लिए आप हमारे SSC.NIC.IN पेज पर विजिट कर सकते हैं।”