SSC GD CONSTABLE HINDI PRACTICE SET : हर वर्ष की तरह कर्मचारी चयन आयोग (SSC) नें जनरल ड्यूटी (GD) पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी हैं, यह प्रक्रिया 15 दिसम्बर तक जारी रहेगी, ऐसे में हमारे द्वारा पिछले वर्षों के हिन्दी के प्रश्न पत्रों में से लाये गये 25 महत्वपूर्ण प्रश्न निम्नलिखित हैं, अतः अभ्यर्थी इन प्रश्नों का अनुसरण अवश्य कर लें।
SSC GD की परीक्षा में हिन्दी बिषय में किये गये अच्छे स्कोर से अभ्यर्थी अपना नाम मेरिट लिस्ट में सुनिश्चित कर सकते हैं, अतः परीक्षार्थी इन प्रश्नों का अभ्यास कर लें

SSC GD CONSTABLE HINDI PRACTICE SET (25 महत्वपूर्ण प्रश्न )
दिए गए शब्द का विलोम चुनें।
प्रश्न. आधुनिक
- प्राचीन
- परलोक
- इहलोक
- अधुनातन
उत्तर : 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से उस विकल्प का चयन करें जो ‘आस्तीन का साँप’ मुहावरे का अर्थ व्यक्त करता है
- आस्तीन से साँप निकालना
- धोखेबाज मित्र
- आस्तीन में साँप पालना
- सच्चा मित्र
उत्तर : 2
रिक्त स्थान को भरने के लिए उपयुक्त शब्द का चयन करें।
बिजली……. पर बारिश नहीं हुई।
- जागी
- नाची
- भड़की
- कड़की
उत्तर : 4
दिए गए वाक्य के लिए उपयुक्त विकल्प का चयन करें।
प्रश्न. उसे पक्का विश्वास थी कि बूढ़े व्यक्ति ने कोई अपराध किया है।
- पक्का विश्वास थे
- पक्के विश्वास था
- पक्का विश्वास था
- पक्की विश्वास था
उत्तर : 3
दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है ।
प्रश्न. संवेदना के बिना कोई भाषा जीवंत नहीं हो सकता
- कोई भाषा
- संवेदना के बिना
- हो सकता
- जीवंत नहीं
उत्तर : 3
दिये गये वाक्यांश के लिए एक शब्द दीजिये।
प्रश्न. जो आँखों के सामने न हो
- परोक्ष
- प्रत्यक्ष
- अपरोक्ष
- समक्ष
उत्तर : 1
दिए गए वाक्य के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें।
प्रश्न. छुट्टी का घंटा बजते ही, बच्चों के चेहरों से खिलखिलाहट आ जाती है।
- बच्चों के चेहरे ने
- बच्चों के चेहरो को
- बच्चों के चेहरे को
- बच्चों के चेहरों पर
उत्तर : 4
प्रश्न. सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें।
- स्थावर
- स्थाबर
- स्थावार
- सथावर
उत्तर : 1
निम्नलिखित गद्यांश के रिक्त स्थानों की पूर्ति गद्यांश के नीचे दिए गए प्रश्नों के अनुसार कीजिए.
जननी और जन्मभूमि…….(1) हैं।………. (2) हमें जन्म देती है और मातृभूमि अपने अन्न-जल से हमारा पालन-पोषण करती है। इसीलिए माँ के ऋण से……(3) होना संभव नहीं है। धरती की……. में लोट -पोट कर हम बड़े होते हैं। तभी तो कहा गया है, जननी और जन्मभूमि…….. (5)से भी श्रेष्ठ है।
प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (1) के लिए उपयुक्त शब्द होगा।
- हीन
- महान
- तुच्छ
- उत्तम
उत्तर : 2
प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (2) के लिए उपयुक्त शब्द होगा।
- धरती
- नदी
- माता
- स्त्री
उत्तर : 3
प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (3) के लिए उपयुक्त शब्द होगा।
- कर्जदार
- उत्तीर्ण
- उऋण
- ऋणी
उत्तर : 3
प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (4) के लिए उपयुक्त शब्द होगा।
- मकरंद
- रजत
- पराग
- रज
उत्तर : 4
प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (5) के लिए उपयुक्त शब्द होगा।
- पृथ्वी
- आकाश
- स्वर्ग
- सूर्य
उत्तर : 3
दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है ।
प्रश्न. आत्मा को स्वस्थ रखने के लिए शरीर का स्वस्थ होनी अनिवार्य है।
- अनिवार्य है
- आत्मा को
- शरीर का स्वस्थ होनी
- स्वस्थ रखने के लिए
उत्तर : 3
दिए गए वाक्यांश के लिए एक शब्द दीजिये
प्रश्न. जो कभी न मरे
- नजर
- आमरण
- अजर
- अमर
उत्तर : 4
दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है।
प्रश्न. भारत इक्कीसवीं सदियों में बेरोजगारी और गरीबी जैसी समस्याओं से मुक्ति पा सकेगा।
- भारत इक्कीसवीं सदियों में
- बेरोजगारी और गरीबी
- जैसी समस्याओं से
- मुक्ति पा सकेगा
उत्तर : 1
रिक्त स्थान को भरने के लिए उपयुक्त शब्द का चयन करें।
कुर्सी के…….. मेरी कलम गिर गई।
- अंदर
- दूर
- भीतर
- नीचे
उत्तर : 4
प्रश्न.रिक्त स्थान को भरने के लिए उपयुक्त शब्द का चयन करें।
प्रश्न. यह मेरी और…….परिवार की कामना हैं।
- हमारी
- मेरे
- अपने
- इसने
उत्तर : 2
दिए गए शब्द के पर्यायवाची शब्द का चयन करें।
प्रश्न. पल
- रात
- मन
- दिन
- क्षण
उत्तर : 4
प्रश्न. निम्नलिखित में से उस विकल्प का चयन करें जो ‘घोडे बेचकर सोना’ मुहावरे का अर्थ व्यक्त करता है।
- घोड़े बेचना
- निश्चित होकर सोना
- हल्की नींद में सोना
- घोड़े बेचकर सोना खरीदना
उत्तर : 2
दिए गए शब्द का विलोम चुनें।
प्रश्न. निःस्वार्थ
- परोपकार
- समर्थ
- अंतरात्मा
- स्वार्थ
उत्तर : 4
सही बर्तनी वाले शब्द का चयन करें।
- प्रसाद
- प्रासद
- परसाद
- प्रसद
उत्तर : 1
रिक्त स्थान को भरने के लिए उपयुक्त शब्द का चयन करें।
प्रश्न. वह……तेज भागता है।
- तुमको
- मुझे
- सबसे
- आपको
उत्तर : 3
दिए गए शब्द के पर्यायवाची शब्द का चयन करें।
प्रश्न. कमर
- पैर
- कंधा
- कटि
- हाथ
उत्तर : 3
दिए गए वाक्य के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें।
प्रश्न. दिल्ली से मुंबई आने वाला ट्रेन दो घंटे की देरी से आएगी ।
- ट्रेनआना वाली
- ट्रेन आने वाला
- आनी वाला ट्रेन
- आने वाली ट्रेन
उत्तर : (अभ्यर्थी इस प्रश्न का उत्तर कमेंट करें )
हम आशा करते हैं, कि आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी अवश्य पसन्द आयी होगी, एसएससी जीडी से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट हेतु सरकारी अलर्ट को बुकमार्क करें।
4
3
4
4
Ans. 4
Ans. 4
Ans. 4
4
4
4
Ans 4
Ans 4
4