Advertisements

SSC Full Form क्या होता है? CHSL फुल फॉर्म / CGL फुल फॉर्म? जानें

SSC Full Form स्टाफ सलेक्शन कमीशन होता है। हिंदी में इसका पूरा नाम कर्मचारी चयन आयोग होता है, यह भारत सरकार के अधीन एक ऐसा आयोग है जो भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में तथा अधीनस्थ कार्यालयों में विभिन्न पदों के लिए कर्मचारियों की भर्ती करता है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से हम आपको SSC से जुड़ी सारी जानकारियां आपको देने जा रहे हैं।

इस लेख में आपको एसएससी के फुल फॉर्म के साथ-साथ आपको एसएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली कुछ महत्वपूर्ण परीक्षाओं जैसे एसएससी सीएचएसएल का फुल फॉर्म और सीजीएल के फुल फॉर्म के बारे में भी जानकारी प्राप्त हो सकेगी।

एसएससी की स्थापना

एसएससी की स्थापना 4 नवंबर 1975 को हुई थी। इसकी स्थापना के अब 46 साल हो चुके हैं और 46 साल से यह संस्थान कई सारी नियुक्तियां कर चुका है। एसएससी को “Subordinate Services Commission” के नाम से भी जाना जाता था। हालांकि अब स्टाफ सेलेक्शन कमीशन है। नीचे आप इसके वर्तमान चैयरमैन के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

वर्तमान समय में एसएससी के चैयरमैन एस. किशोर” हैं। इससे पहले यह वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग के विशेष सचिव के रूप में कार्यरत थे। इस संस्थान के चेयरमैन के रूप में इन्होंने फरवरी 2022 में पदभार संभाला।

एसएससी का मुख्यालय

इस संस्थान का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। वर्तमान में इसके सात क्षेत्रीय कार्यालय हैं जो इलाहाबाद, मुंबई, कोलकाता, गुवाहाटी, चेन्नई, बैंगलोर में स्थित हैं। इसके अलावा एसएससी के दो उप-क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर (मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़) और चंडीगढ़ में भी हैं।

एसएससी द्वारा आयोजित कराई जाने वाली परीक्षाएं

दरअसल स्टाफ सेलेक्शन कमीशन मुख्य रूप से विभागों, संगठनों में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षा आयोजित करता है। पिछले वर्षों में, कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने नीचे दी गई परीक्षाएं आयोजित की है।

  1. एसएससी संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL): CGL सबसे महत्वपूर्ण परीक्षाओं में से एक है। इस भर्ती की मांग उम्मीदवारों के बीच बहुत अधिक है। इसके माध्यम से, उम्मीदवार को केंद्र सरकार के विभिन्न बड़े विभागों, मंत्रालयों और संगठनों में भर्ती किया जाता है। यह परीक्षा 4 चरणों में आयोजित की जाती है।
  2. एसएससी संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर की परीक्षा (CHSL): हर साल भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों / विभागों और संगठनों के लिए संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर की भर्ती का आयोजन करता है, जिसके तहत कुछ महत्वपूर्ण पदों को कवर किया जाता है।
  3. एसएससी जूनियर इंजीनियर: SSC JE भर्ती सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, क्वांटिटी सर्वेक्षण और अनुबंध डोमेन जैसे ग्रुप ’बी’ के पदों के लिए है। साथ ही SSC संस्थान इस परीक्षा का आयोजन प्रतिवर्ष करता है
  4. एसएससी हिंदी अनुवादक: एसएससी हर साल जूनियर हिंदी अनुवादक की परीक्षा भी आयोजित करता है, जिसके लिए काफी सारे उम्मीदवार उत्सुक रहते हैं।
  5. एसएससी जीडी कांस्टेबल: यह भर्ती SSC द्वारा आयोजित की जाती है। जिसमें नागरिक सेना के कई पद शामिल हैं। जिनका उल्लेख नीचे किया गया है। SSC GD के तहत (BSF) सीमा सुरक्षा बल, (CISF) केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, ( (एनआईए) राष्ट्रीय जांच एजेंसी, (SSF) सचिवालय सुरक्षा बल, (CRPF) केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, (ITBP) भारत तिब्बत सीमा पुलिस, (एसएसबी) सशस्त्र सीमा बल, असम राइफलमैन आदि पदों पर भर्ती की जाती हैं।
  6. एसएससी मल्टीटास्किंग: मल्टीटास्किंग भर्ती के माध्यम से कुछ महत्वपूर्ण पद भरे जाते हैं, जिनमें चपरासी, गार्डनर दफ्तरी, जमादार, जूनियर गेस्ट ऑपरेटर, चौकीदार, सफाईवाला, आदि शामिल हैं।
  7. एसएससी वैज्ञानिक सहायक पद: इस परीक्षा के तहत कई सारे वैज्ञानिकी विभागों में एसएससी द्वारा वैज्ञानिक सहायकों की भर्ती की जाती है।
  8. एसएससी चयन पद: एसएससी द्वारा यह परीक्षा हर वर्ष आयोजित की जाती है, तथा इसमें हर वर्ष लाखो उम्मीदवार भाग लेते हैं।
  9. एसएससी केंद्रीय पुलिस संगठन: इस परीक्षा के माध्यम से एसएससी दिल्ली पुलिस और कुछ पैरामिलिट्री फोर्सेज में SI यानी कि सब-इंस्पेक्टर के पदों को भरता है। यह परीक्षा भी हर वर्ष कराई जाती है। साथ ही एसएससी के द्वारा ही दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल आदि की परीक्षा आयोजित कराई जाती है.
  10. एसएससी आशुलिपिक: कर्मचारी चयन आयोग हर साल SSC आशुलिपिक परीक्षा आयोजित करता है। यह अखिल भारतीय स्तर की परीक्षा है। इसमें भारत सरकार के विभिन्न विभागों, मंत्रालयों और संगठनों में स्टेनोग्राफर ग्रेड सी (अराजपत्रित पद) और ग्रेड डी के पदों के लिए भर्ती की जाती है।

SSC CGL Full Form

SSC द्वारा हर साल आयोजित कराई जाने वाली परीक्षाओं में सबसे महत्वपूर्ण SSC CGL की परीक्षा है, SSC CGL Full Form – Combined Graduate Level होता हैै। इस परीक्षा में केेेवल स्नातक स्तरीय उम्मीदवार भाग लेेेते हैं। SSC CGL परीक्षा के तहत कई सारे सरकारी विभागों में हर साल नए कर्मचारियों की नियुक्ति होती है।

SSC CHSL Full Form

एसएससी द्वारा हर साल आयोजित कराई जाने वाली परीक्षाओं में सबसे अहम SSC CHSL की परीक्षा है। SSC CHSL Full Form – Combined Higher Secondary Level होता हैै। इस परीक्षा में केेेवल 10+2 स्तरीय उम्मीदवार भाग लेेेते हैं।

कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

SSC का फुल फॉर्म क्या है?

SSC का फुल फॉर्म स्टॉफ सेलेक्शन कमीशन है।

SSC CGL का फुल फॉर्म क्या है?

SSC CGL का फुल फॉर्म Combined Graduate Level हैै।

SSC GD का फुल फॉर्म क्या है?

SSC GD का फुल फॉर्म SSC General Duty होता है। इस वैकेन्सी के द्वारा जवानों की भर्ती देश के विभिन्न पैरामिलिट्री फोर्सेज में होती है।

SSC CHSL का फुल फॉर्म क्या है?

SSC CHSL का फुल फॉर्म Combined Higher Secondary Level होता है।

SSC CPO का फुल फॉर्म क्या होता है?

SSC CPO का फुल फॉर्म Central Police Organization होता है।

Advertisements