SSC Delhi Police Head Constable Static GK Practice Set 05 : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) के द्वारा दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए अधिसूचना जारी की गई थी तथा इस पद के लिये परीक्षा दिनांक 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2022 तक आयोजित की जायेगी। साथ ही आयोग द्वारा इसका एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है।ऐसे में उम्मीदवार अपनी तैयारी को और भी तेज़ कर दें।
आज हम इस लेख के माध्यम से एसएससी द्वारा आयोजित दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल पद हेतु परीक्षा में पूछें गये Static GK महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह लेकर आएं हैं तथा यें प्रश्न परीक्षा के लिहाज से अतिआवश्यक प्रश्न साबित होंगे साथ ही इन प्रश्नों का अध्ययन करने से उम्मीदवार को निश्चितरुप से लाभ प्राप्त होगा।
SSC Delhi Police Head Constable Static GK Practice Set 05 ( महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर)
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन सा एक इस समूह से संबंधित नहीं है ?
- एंड्रॉयड (Android)
- वाडा (BADA)
- डॉस (DOS)
- सिम्बियन (Symbian)
उत्तर: 3
प्रश्न. ” श्री आर” अर्थात् रोनाल्डो रिवाल्डो तथा रोनाल्डिन्हो का संबंध किस देश की फुटबॉल टीम से है?
- ब्राजील
- पुर्तगाल
- फ्रांस
- अर्जेण्टीना
उत्तर: 1
प्रश्न. ‘दि बैन्डिट क्वीन’ फिल्म में प्रमुख नारी पात्र का अभिनय किसने किया था ?
- प्रतिभा सिन्हा
- शबाना आजमी
- रूपा गांगुली
- सीमा विस्वाश
उत्तर: 4
प्रश्न. निम्नलिखित में से सबसे बड़ा संग्रहालय कौन-सा है ?
- लूव्र संग्रहालय
- राष्ट्रीय संग्रहालय, न्यूयार्क
- लंदन संग्रहालय
- वेटिकन संग्रहालय
उत्तर: 3
प्रश्न. ‘वेलिंग्टन कप’ का सम्बन्ध किस खेल से है?
- फुटबॉल
- हॉकी
- क्रिकेट
- टेनिस
उत्तर: 2
प्रश्न. संगीत के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त कितने व्यक्तियों को अब तक ‘भारत रत्न’ प्रदान किया गया है ?
- दो
- तीन
- चार
- पाँच
उत्तर: 4
प्रश्न. इनमें से कौन कम्प्यूटर का एक रजिस्टर नहीं है?
- स्टैक प्वाइंटर
- संचयक
- प्रोग्राम काउंटर
- बफर
उत्तर: 4
प्रश्न. अजन्ता कलाकृतियाँ किससे सम्बन्धित हैं?
- हड़प्पा काल से
- मौर्य काल से
- बौद्ध काल से
- गुप्त काल से
उत्तर: 4
प्रश्न. ‘दिल्ली चलो’ का नारा किसने दिया था ?
- लाला लाजपत राय
- सुभाषचन्द्र बोस
- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
- महात्मा गाँधी
उत्तर: 2
प्रश्न. भारत का प्रथम नौसेना संग्रहालय किस प्रमुख बन्दरगाह पर स्थापित होने वाला है?
- चेन्नई
- कोच्चि
- विशाखापत्तनम
- मुम्बई
उत्तर: 3
प्रश्न. ‘मानव सेवा पुरस्कार’ निम्नलिखित में से किसकी यादगार में शुरू किया गया।
- आचार्य विनोबा भावे
- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
- इंदिरा गाँधी
- राजीव गाँधी
उत्तर: 4
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा देश अरब देश नहीं है ?
- इजराइल
- सीरिया
- जॉर्डन
- लेबनान
उत्तर: 1
यह भी पढ़ें
- SSC Delhi Police Static GK Practice Set 04
- SSC Delhi Police Static GK Practice Set 03
- SSC Delhi Police Static GK Practice Set 02
प्रश्न. ‘थॉमस कप’ का सम्बन्ध किस खेल के साथ है ?
- फुटबाल
- बास्केटबाल
- बैडमिंटन
- हाकी
उत्तर: 3
प्रश्न. वह स्थान कौन-सा है जहाँ विश्व का सबसे बड़ा गुम्बज ‘गोल गुम्बज’ स्थित है ?
- दमिश्क
- इस्तम्बुल
- काहिरा
- बीजापुर
उत्तर: 4
प्रश्न. कार्टून पात्रे – ” मैन्ड्रेक द मैजीशियन” तथा “फैंटम” का सृजन निम्नलिखित में से किसने किया था ?
- ली फॉक ने
- गोसिणी ने
- यूडेरजों ने
- डेरिक हॉकीरिज ने
उत्तर: 1
प्रश्न. ‘ट्राई ब्रेकर’ शब्द किस खेल से सम्बन्धित है?
- टेनिस
- क्रिकेट
- हॉकी
- ‘B’ और ‘C’ दोनों
उत्तर: 3
प्रश्न. सितारा देवी किस विद्या से संबंधित हैं?
- दरभंगा पेंटिंग
- मधुबनी पेटिंग
- शास्त्रीय संगीत
- नृत्यांगना
उत्तर: 4
प्रश्न. स्वेज नौ- परिवहन नहर भूमध्यसागर को किसके साथ जोड़ता है?
- अटलांटिक महासागर
- प्रशांत महासागर
- उत्तरी महासागर
- लाल सागर
उत्तर: 4
प्रश्न. मैगिनॉट रेखा किन देशों के मध्य स्थित है ?
- नामिबिया और अंगोला
- यू.एस.ए. और कनाडा
- जर्मनी और पोलैंड
- फ्रांस और जर्मनी
उत्तर: 4
प्रश्न. टेलिफोन का आविष्कार किसने किया?
- थॉमस अल्वा एडीसन
- अलेक्जेन्डर ग्राहम बेल
- गैलीलियो
- जी० मार्कोनी
उत्तर: ?
नोट – इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें कमेंट करके जरूर बताये……