SSC Delhi Police Head Constable AWO/TPO PET PST Admit Card 2023 | एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल पीईटी पीएसटी एडमिट कार्ड

SSC Delhi Police Head Constable AWO/TPO PET PST Admit Card 2023 : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) के द्वारा हेड कांस्टेबल असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर / टेली प्रिंटर ऑपरेटर (AWO/TPO) के पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जारी किया गया था। उसके पश्चात इस परीक्षा का आयोजन आयोग द्वारा 27 एवं 28 अक्टूबर 2022 को किया गया था। जिसका रिजल्ट 30 दिसम्बर 2022 को जारी किया गया था। अब आयोग द्वारा SSC Delhi Police Head Constable AWO/TPO PET PST Admit Card जारी कर दिया गया है, ऐसे में वे उम्मीदवार जो लिखित परीक्षा पास कर चुकें हैं वे अपना एडमिट कार्ड नीचे दिए लिंक के जरिए डाउनलोड कर सकतें हैं।

SSC Delhi Police Head Constable AWO/TPO PET PST की परीक्षा 28 मार्च से लेकर 11 अप्रैल 2023 तक कराई जाएगी। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा पास हैं, वो इस परीक्षा की तैयारी बेहतरीन तरीके से करें ताकि परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकें, ऐसे में इस लेख के माध्यम से आप SSC Delhi Police Head Constable AWO/TPO PET PST Admit Card 2023 डाउनलोड करने की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक जानेंगे।

SSC Delhi Police Head Constable AWO/TPO PET PST Admit Card 2023

SSC Delhi Police Head Constable Recruitment 2022 – संक्षिप्त विवरण

भर्ती का नामएसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2022
भर्ती बोर्ड का नामकर्मचारी चयन आयोग (SSC)
पद का नामहेड कांस्टेबल असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर / टेली प्रिंटर ऑपरेटर (AWO/TPO)
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
पदों की संख्या857 पद
श्रेणीएडमिट कार्ड
अधिकारिक वेबसाइटhttps://ssc.nic.in/

महत्वपूर्ण तिथियाँ

आवेेेदन की शुरुआत08/07/2022
आवेदन करने की आख़िरी तारीख़01/10/2022 रात 11:59 बजे तक।
परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि30/07/2022
फॉर्म सुधार तिथि02/08/2022
परीक्षा तिथि27 व 28 अक्टूबर 2022
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि12/10/2022
रिजल्ट जारी होने की तिथि30/12/2022
PET PST एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि14/03/2023

आवेदन फीस

जनरल/ओबीसी100/- रुपये
एससी/एसटीशून्य/- रुपये
महिला (सभी समुदाय)शून्य/- रुपये
फॉर्म सुधार शुल्क (पहली बार)200/- रुपये
फॉर्म सुधार शुल्क (दूसरी बार)500/- रुपये
परीक्षा शुल्क का भुगतान करने का मोडडेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/बैंक चालान

आयु सीमा – 01/07/2022

न्यूनतम आयु18 वर्ष
अधिकतम आयु27 वर्ष
जन्मतिथि02/07/1995 से 01/07/2004 के बीच

इसके अलावा नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।

भर्ती का विवरण

पद का नामपदों की संख्या (महिला)पदों की संख्या (पुरुष)योग्यता
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर / टेली प्रिंटर ऑपरेटर (AWO/TPO)284573भारत के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित या विज्ञान के साथ कक्षा 12वीं उत्तीर्ण या मैकेनिक-कम-ऑपरेटर इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन सिस्टम में एनटीसी सर्टिफिकेट और अंग्रेजी वर्ड प्रोसेसिंग स्पीड 15 मिनट में 1000 की-डिप्रेशन।

इसके अलावा पदों और उनके योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए पूरी अधिसूचना पढ़ें।

SSC Delhi Police Head Constable AWO / TPO 2022 – वर्गानुसार भर्ती विवरण

लिंगजनरलओबीसीईडब्ल्यूएसएससीएसटीकुल
पुरुष2131285810668572
महिला10763295233282

SSC Delhi Police Head Constable Recruitment 2022 – शारीरिक दक्षता

वर्गपुरुषमहिला
लंबाई165 सेमी157 सेमी
चेस्ट78-82 सेमीNA
दौड़07 मिनट में 1600 मीटर05 मिनट में 800 मीटर
लम्बी कूद12 फिट 6 इंच9 फिट
ऊंची कूद3 फिट 6 इंच3 इंच

SSC Delhi Police Head Constable AWO/TPO PET PST Admit Card 2023 ऐसे डाउनलोड करें

यदि आप SSC Delhi Police Head Constable AWO/TPO PET PST Admit Card 2023 को डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिए गये सभी चरणों को ध्यान पूर्वक पढ़े, सभी चरणों को पढ़ने के बाद आप यह एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकतें हैं।

  1. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम नीचे दिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  2. यदि आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करेगें तो एक नया पेज खुलेगा जिसमें उम्मीदवार को अपना रेजिस्ट्रेशन नंबर एवं जन्मतिथि, अथवा रोल नंबर एवं जन्मतिथि या अपना नाम पिता का नाम एवं जन्मतिथि दर्ज करने का विकल्प दिया रहेगा, जिसे उम्मीदवार को सही सही दर्ज करना होगा।
SSC Delhi Police Head Constable AWO/TPO PET PST Admit Card 2023 download page
  1. सभी जानकारी सही प्रकार से भरने के बाद नीचे दिए सर्च बटन पर क्लिक करना होगा, उसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपका एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
  2. एडमिट कार्ड खुलने के बाद आप उसका प्रिंटआउट ले सकते है या आप अपने फोन में में देख रहे है तो पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करके रख सकतें हैं।

कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स

फिजीकल परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंआधिकारिक वेबसाइट
कमेन्ट करें