SSC CPO SI Exam GK Practice Set 02 : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के द्वारा दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स में सब इंस्पेक्टर (SI) के 4300 पदों के लिए अगस्त महीने में अधिसूचना जारी किया गया था। SSC CPO SI के पद के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है जितने भी कैंडिडेट इसके लिए आवेदन कर चुके हैं वे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 9 नवंबर 2022 से 11 नवंबर 2022 तक होगा।
ऐसे में यदि आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो मेरे द्वारा इस लेख में सामान्य ज्ञान (GK) के 25 संभावित अति महत्वपूर्ण प्रश्नों को उनके उत्तर सहित शामिल किया गया है। जो की SSC CPO SI की परीक्षा के लिहाज से बेहद ही महत्वपूर्ण साबित होंगे। अतः परीक्षा में शामिल होने से पहले आप इन प्रश्नों को जरूर पढ़ें। ताकि परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिल सके।

SSC CPO SI Exam GK Practice Set 02
प्रश्न. मनरेगा कार्यक्रम निम्नलिखित में से भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद को लागू करने हेतु लाया गया था?
- अनुच्छेद 43
- अनुच्छेद 45
- अनुच्छेद 47
- अनुच्छेद 50
उत्तर: 1
प्रश्न. प्रजनन के लिए फूलों में आवश्यक अंग कौन सा है?
- बाह्यदल और पुंकेसर
- पुंकेसर और स्त्रीकेसर
- बाहयदल और पंखुड़ियां
- पंखुड़ियां और स्त्रीकेसर
उत्तर: 2
प्रश्न. हाल ही में, आयोजित ‘वर्ल्ड सुकर चैंपियनशिप 2022’ का विजेता कौन बना?
- रोनी ओ सुलीवान
- जूड ट्रम्प
- मार्क सेल्बी
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर: 1
प्रश्न. सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का महिला एकल खिताब किसने जीता है?
- पीवी सिंधु
- साइना नेहवाल
- एन सी यंग
- कैरोलिना मारिन
उत्तर: 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से किसे एक बौना ग्रह कहा जाता है?
- शुक्र
- बुध
- चंद्रमा
- प्लूटो
उत्तर: 4
प्रश्न. निम्नलिखित में अन्य से एकदम भिन्न को चुनें-
- चेचक
- खसरा
- बुखार
- मस्तिष्क ज्वर
उत्तर: 4
प्रश्न. यूरोप की सबसे लंबी नदी है?
- रोन
- वोल्गा
- राइन
- डावे
उत्तर: 2
प्रश्न. प्राचीन काल में किस जनपद की राजधानी उज्जैन थीं?
- अवन्ति
- कोसल
- कौशांबी
- राजगीर
उत्तर: 1
प्रश्न. 2020 के लिए शांति का नोबल पुरस्कार किसे प्राप्त हुआ?
- UNDP
- वर्ल्ड फूड प्रोग्राम
- ILO
- WTO
उत्तर : 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से किस तारीख को अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के रूप में मनाया जाता है?
- 29 जुलाई
- 12 मई
- 5 नवंबर
- 10 जनवरी
उत्तर: 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन सा कार्बन का यौगिक नहीं है?
- डोलोमाइट
- हीरा
- संगमरमर
- चॉक
उत्तर: 2
प्रश्न. ‘शेर बहादुर देउबा’ किस देश से संबंधित हैं?
- आस्ट्रेलिया
- भारत
- नेपाल
- चीन
उत्तर: 3
इसे भी पढ़ें
प्रश्न. 56 वा ज्ञानपीठ पुरस्कार किसे दिया गया?
- अक्कीतम अच्युतम नंबूदरी
- नीलमणि फूकन
- दामोदर मौजो
- शरद पगारे
उत्तर: 2
प्रश्न. भारत में किस नदी पर विश्व का सबसे ऊंचा आर्क ब्रिज का निर्माण किया गया है?
- रावी
- चिनाब
- सतलज
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर: 2
प्रश्न. थियोसोफिकल सोसाइटी की स्थापना कब हुई
- 1875
- 1876
- 1873
- 1885
उत्तर: 1
प्रश्न. सुंदरवन डेल्टा…… नदियों द्वारा निर्मित है।
- गंगा-ब्रह्मपुत्र
- गंगा-सिंधु
- सिंधु-ब्रह्मपुत्र
- गोदावरी-कृष्णा
उत्तर: 1
प्रश्न. वेग और समय का गुणनफल क्या होता है ?
- दूरी
- संवेग
- चाल
- विस्थापन
उत्तर: 4
प्रश्न. भूपेन हजारिका सेतु, जिसे ढोला सदिया पुल भी कहा जाता है, असम ……. को जोड़ता है।
- मेघालय
- अरुणाचल प्रदेश
- सिक्किम
- पश्चिम बंगाल
उत्तर: 2
प्रश्न. सूरत से होकर बहने वाली नदी निम्न में से कौन सी है ?
- किम
- रुपेन
- महानदी
- ताप्ती
उत्तर: 4
प्रश्न. गुर्जर प्रतिहार शासकों में किसकी उपाधि ‘आदि वराह’ थी?
- वत्सराज
- नागभट्ट II
- मिहिरभोज
- नागभट्ट I
उत्तर: 3
प्रश्न. किस वर्ष ओलंपिक में फुटबॉल को आधिकारिक तौर पर एक प्रतियोगी खेल के रूप में शामिल किया गया था?
- 1900
- 1916
- 1924
- 1908
उत्तर: 4
प्रश्न. महा कुम्भ मेला प्रायः कितने वर्ष पर आयोजित किया जाता है?
- 10 वें वर्ष
- 12 वें वर्ष
- 14 वें वर्ष
- 16 वें वर्ष
उत्तर: 2
प्रश्न. भारत की सबसे बड़ी जनजाति कौन-सी है?
- गोंड
- इरुला
- पनियन
- राजी
उत्तर: 1
प्रश्न. पश्चिम बंगाल………..देशों के साथ सीमाएं साझा करता है।
- 2
- 4
- 3
- 1
उत्तर: 3
प्रश्न. श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी भारत के कौन से नंबर की राष्ट्रपति बनी है?
- 15वें
- 16वें
- 14वें
- 13वें
उत्तर: ??
नोट : इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
15 mi