SSC CPO SI Exam G.S Practice Set 08 : कर्मचारी चयन आयोग SSC द्वारा दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स में सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती के लिए परीक्षा होने में बहुत कम ही दिन शेष बचा हुआ है। अभ्यर्थियों को पता होना चाहिए कि आयोग द्वारा इस भर्ती के परीक्षा तिथि की घोषणा हो चुकी है, जो कि 9 से 11 नवंबर 2022 तक आयोजित होगी। इस भर्ती के तहत 4300 रिक्त पदों को भरा जाना है। तथा इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) जारी कर दिया गया है।
ऐसे में अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो इस लेख के माध्यम से उपलब्ध कराए गए सामान्य विज्ञान के 25 महत्वपूर्ण प्रश्नों को अवश्य पढ़ें। जिससे आपकी तैयारी और भी मजबूत हो सके।

SSC CPO SI Exam G.S Practice Set 08
प्रश्न. कार्बन व्यापार संकल्पना का प्रतिपादन किसके तहत हुआ?
- क्योटो प्रोटोकॉल
- मॉन्ट्रियाल प्रोटोकॉल
- कोपेनहेगन प्रोटोकॉल
- जोहान्सबर्ग प्रोटोकॉल
उत्तर: 1
प्रश्न. प्रकाश में विद्यमान किस रंग की चाल काँच से गुजरने पर सबसे कम होती है?
- नीला रंग
- लाल रंग
- हरा रंग
- बैंगनी रंग
उत्तर: 4
प्रश्न. ऐनेलिडा तथा मोलस्का की संयोजी कड़ी है—
- टेरेडो (Teredo)
- ओक्टोपस (Octopus)
- सेपिओ (Sepio)
- नियोपाइलिला
उत्तर: 4
प्रश्न. निम्न में कौन-सी धातु मनुष्य में तन्त्रात्मक विषाक्तता उत्पन्न करता है?
- मैग्नीज
- शीशा
- जस्ता
- सेलेनियम
उत्तर: 2
प्रश्न. “स्टोक्स का नियम” संबंधित है—
- गैस के दाब से
- द्रव में गिरती हुई गोली से
- ध्वनि के वेग से
- प्रकाश की तीव्रता से
उत्तर: 2
प्रश्न. आई पी पते (IP) के बिंदुदार दशमलव प्रारूप में हर सेट को क्या कहा जाता है ?
- सबनेट ( Subnet)
- ओक्टेट (Octet)
- सबसेट ( Subset)
- आईपी सेट (IP set)
उत्तर: 2
प्रश्न. किसी वस्तु पर किया गया कार्य निर्भर करता है
- विस्थापन पर
- बल और विस्थापन के बीच कोण पर
- प्रयुक्त बल पर
- उपरोक्त सभी पर
उत्तर: 4
यह भी पढें
- SSC CPO SI Exam G.S Practice Set 07
- SSC CPO SI Exam G.S Practice Set 06
- SSC CPO SI Exam G.S Practice Set 05
प्रश्न. उस व्रक का नाम बताइए जो उन उत्पादों की मात्रा को दर्शाता है जिन्हें कोई विक्रेता किसी निर्धारित मूल्य स्तर पर बेचना चाहता है?
- माँग वक्र
- मूल्य (लागत) वक्र
- आपूर्ति (सप्लाई) वक्र
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर: 2
प्रश्न. 10 किग्रा० द्रव्यमान की एक वस्तु को 4 मी० की ऊँचाई तक उठाने में किया गया कार्य होगा—
- 25 जूल
- 40 जूल
- 100 जूल
- 400 जूल
उत्तर: 4
प्रश्न. स्थिति ऊर्जा में ह्रास होगा
- स्प्रिंग को दबाने पर
- स्प्रिंग को खींचने पर
- गुरुत्वाकर्षण बल के विरुद्ध पिण्ड के गति करने पर
- पानी में वायु के बुलबुले को ऊपर उठने पर
उत्तर: 4
प्रश्न. वह तत्व जिसका आयनन विभव कम होता है, होते हैं
- ऑक्सीकारक
- अपचायक
- A और B दोनों
- इनमे से कोई नहीं
उत्तर: 3
प्रश्न. समताप मंडल में ओजोन के स्तर को प्राकृतिक रूप से विनियमित किया जाता है—
- नाइट्रस ऑक्साइड द्वारा
- नाइट्रोजन डाइऑक्साइड द्वारा
- सी०एफ०सी० द्वारा
- जलवाष्प द्वारा
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा आयन CO के साथ समइलेक्ट्रॉनिक है?
- N2+
- CN-
- O2+
- O2-
उत्तर: 2
प्रश्न. “फॉल ऑफ एस्पैरो” (The fall of sparrow) किसकी आत्मकथा है?
- सलीम अली
- पांडुरंग हेगडे
- सुन्दर लाल बहुगुणा
- राजेन्द्र सिंह
उत्तर: 1
प्रश्न. किसी पैण्डुलम की लंबाई दुगुनी कर देने पर उसका आवर्तकाल—
- 4 गुना बढ़ जाएगा
- 2 गुना बढ़ जाएगा
- वही रहेगा
- √2 गुना बढ़ जाएगा
उत्तर: 4
प्रश्न. अर्थव्यवस्था में श्रम की आपूर्ति किस पर निर्भर करती है?
- जनसंख्या
- राष्ट्रीय आय
- प्रति व्यक्ति आय
- प्राकृतिक संसाधन
उत्तर: 1
प्रश्न. कार और डीजल किसके उदाहरण हैं ?
- माँग
- आपूर्ति
- संयुक्त आपूर्ति
- संयुक्त माँग
उत्तर: 4
प्रश्न. 10 मिनट में सर्किट के माध्यम से 300 C का आवेश प्रवाहित होता है। सर्किट द्वारा प्रवाहित होने वाली धारा ज्ञात करें।
- 50 A
- 0.5A
- 0.05A
- 5A
उत्तर: 2
प्रश्न. प्रोटियम में न्यूट्रॉनों की संख्या है
- शून्य
- 1
- 2
- 3
उत्तर: 1
प्रश्न. ………तत्वों और मानव जैसी प्रजातियों जैसे कि बंदर, वानर, वनमानुष आदि के व्यवहार का अध्ययन है
- एथनोबॉटनी
- एपोलॉजी
- एंथ्रोपोलॉजी
- प्राइमेटोलॉजी
उत्तर: 4
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन सा एक नेटवर्क प्रोटोकॉल नहीं है ?
- SSH
- HTML
- PPP
- POP
उत्तर: 2
प्रश्न. हाल ही में मंजूरी प्राप्त लीगो-भारत, (LIGO – India) परियोजना किससे संबंधित है ?
- सौर ऊर्जा के उपयोग पर अनुसंधान
- लेजर तकनीकों पर अनुसंधान
- गुरुत्वाकर्षण तरंगों पर अनुसंधान
- शेरों के स्थानांतरण पर अनुसंधान
उत्तर: 3
प्रश्न. डी.एन.ए (DNA) परीक्षण के संबंध में विषम का पता लगाएं।
- जातीयता
- कुल-परंपरा
- पोलियो
- वंशावली
उत्तर: 3
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन सा/कौन से कथन सही है?
- ठोस CO2 को सूखी बर्फ के रूप में जाना जाता है
- ठोस CO2 सीधे तौर पर गैस के रूप में बदल जाती है
- 1 और 2 दोनों गलत है
- 1 और 2 दोनों सही है
उत्तर: 4
प्रश्न. आधुनिक कम्प्यूटर की खोज सर्वप्रथम हुई थी—
- 1946
- 1947
- 1949
- 1951
उत्तर: ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।