SSC CPO SI Exam G.S Practice Set 03 : दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स में सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा अधिसूचना जारी किया गया था। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 अगस्त 2022 को समाप्त हो चुकी है।तथा आयोग द्वारा इस भर्ती के परीक्षा तिथि की घोषणा हो चुकी है, जिसका आयोजन 9 से 11 नवंबर 2022 तक होगा। आयोग द्वारा जल्द ही एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) भी जारी किया जाएगा।
ऐसे में अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो इस लेख के माध्यम से उपलब्ध कराए गए सामान्य विज्ञान के 25 महत्वपूर्ण प्रश्नों को अवश्य पढ़ें। जिससे आपकी तैयारी और भी मजबूत हो सके।

SSC CPO SI Exam G.S Practice Set 03
प्रश्न. कैरोटिन क्या है?
- एक प्रोटीन है
- बालों में पाया जाता है।
- नाखूनों में पाया जाता है।
- उपरोक्त सभी
उत्तर: 4
प्रश्न. मीठे पानी की सर्वाधिक मात्रा पाई जाती है
- झीलों में
- नदियों में
- ग्लेशियरों में
- ध्रुवीय बर्फ़ों में
उत्तर: 4
प्रश्न. धातु के एकसमान चालक का प्रतिरोध होता है।
- इसकी वैद्युत प्रतिरोधकता के व्युत्क्रमानुपाती
- इसके क्षेत्रफल के अनुक्रमानुपाती
- इसके क्षेत्रफल के व्युत्क्रमानुपाती
- इसकी लंबाई के व्युत्क्रमानुपाती
उत्तर: 3
प्रश्न. कैंची किस प्रकार का उत्तोलक है?
- पहले प्रकार की
- चौथे प्रकार की
- दूसरे प्रकार की
- तीसरे प्रकार की
उत्तर: 1
प्रश्न. निम्न में से किस लेजर का प्रयोग प्रदूषक संसूचक तथा पथरी निष्कासन में किया जाता है?
- ग्लास लेजर ( Glass laser)
- टाइटेनियम नीलम (Sapphire)
- एलेक्जेंड्राइट लेजर (Alexandrite laser )
- रंग केन्द्र लेजर (Color-centre laser)
उत्तर: 3
प्रश्न. निम्न में कौन युक्ति युक्त ऑपरेटर नहीं है?
- ADD
- AND
- NOT
- OR
उत्तर: 1
प्रश्न. एक लेंस के सामने 60 सेमी की दूरी पर रखे वस्तु का काल्पनिक प्रतिबिम्ब 20 सेमी० की दूरी पर प्राप्त होता है, लेंस की फोकस दूरी तथा लेंस का प्रकार है
- +30 cm, उत्तल
- +30cm, अवतल
- -30cm, अवतल
- -30 cm, उत्तल
उत्तर: 2
प्रश्न. पृथ्वी की सतह से 3200 km की ऊँचाई पर गुरुत्वीय त्वरण का मान है—
- 4.82m/s²
- 4.36m/s²
- 4.64m/s²
- 4.75m/s²
उत्तर: 2
यह भी पढें
प्रश्न. एक 50 kg का लड़का साइकिल पर चढ़ा हुआ है, उसका साइकिल के पिछले पहिए पर कितना भार होगा?
- 25 किग्रा.
- 25 किग्रा से कम
- 50 किग्रा.
- 25 किग्रा. से अधिक
उत्तर: 1
प्रश्न. ब्रायोफाइट्स (Bryophytes) कहलाते हैं—
- मॉस
- लिवरवस
- फर्न्स
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर: 2
प्रश्न. वाष्पशील द्रवों (volatile liquid) का अणुभार ज्ञात किया जाता है—
- विक्टर मेयर विधि द्वारा
- हॉफमैन विधि द्वारा
- उपरोक्त दोनों विधियों द्वारा
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर: 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन डी.एन.ए. अणु का आधार युग्म है?
- एडिनीन – थायमिन
- साइटोसीन-ग्वानिन
- उपरोक्त दोनों
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर: 3
प्रश्न. सरल आवर्त गति कर रहे कण की कुल ऊर्जा समानुपाती होता है
- साम्यावस्था के विस्थापन के
- दोलन की आवृत्ति के
- साम्यावस्था पर वेग का
- गति के आयाम के वर्ग का
उत्तर: 4
प्रश्न. गर्त बिन्दु है—
- शून्य विस्थापन का
- महत्तम विस्थापन का
- न्यूनतम विस्थापन का
- उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर: 3
प्रश्न. दोलन करते लोलक का गोलक 100 सेकेण्ड में माध्य बिन्दु से 100 बार गुजरता है तो लोलक का आवर्तकाल है—
- 4 सेकेण्ड
- 3 सेकेण्ड
- 2 सेकेण्ड
- 1 सेकेण्ड
उत्तर: 3
प्रश्न. ब्रोका का भाग (Broca’s area) सम्बन्धित है
- गंधज्ञान से
- नेत्र से संवेदनाएँ ग्रहण करने से
- भाषा से
- सीखने तथा तर्क शक्ति से
उत्तर: 3
प्रश्न. यदि किसी परमाणु के M कोश में 7 इलेक्ट्रॉन है तथा उनके नाभिक में 18 न्यूट्रॉन हैं तो उसकी द्रव्यमान संख्या क्या होगी ?
- 25
- 27
- 35
- 43
उत्तर: 1
प्रश्न. हमारे शरीर में नमक की मात्रा (Amount of salt) कितनी होती है?
- 1%
- 2%
- 0.4%
- 0.6%
उत्तर: 3
प्रश्न. किसी धातु की विशिष्ट ऊष्मा 0.16 है। इसका लगभग परमाणु भार होगा—
- 16
- 14
- 40
- 32
उत्तर: 3
प्रश्न. कोई गेंद 40 मीटर ऊँची किसी मीनार की चोटी से गिराई जाती है। 20 मीटर गिरने के बाद इसका वेग क्या होगा?
- 20m/s
- 20/2m/s
- √20 m/s
- 10/2m/s
उत्तर: 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सी एक औषधीय फसल है?
- गन्ना
- घृत कुमारी
- कपास
- महुआ
उत्तर: 2
प्रश्न. ……….. एक यंत्र होता है, जो डिजिटल जानकारी को एन्कोड करने के लिए संकेतों (सिग्नल) को मोडूलेट (Modulate) करता है और संचारित जानकारी को डिकोड करने के लिए संकेत को डीमोडूलेट (Demodulate) करता है।
- प्रिंटर (Printer)
- CPU
- कीबोर्ड (Keyboard)
- मॉडेम (Modem)
उत्तर: 4
प्रश्न. निम्नलिखित में कौन-सा सक्रियता के घटते क्रम को निरूपित करता है?
- F>Cl>Br>I
- I>Cl>Br>F
- I> Br>Cl>F
- F>I> Br>Cl
उत्तर: 1
प्रश्न. निम्न में से कौन d-block तत्व है—
- Na
- Cu
- Al
- Mg
उत्तर: 2
प्रश्न. मधुमेह (Diabetes) के रोगी के मूत्र में अधिकता होती है—
- लवण की
- शर्करा की
- वसा की
- प्रोटीन की
उत्तर: ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।