SSC CHSL Syllabus 2022 In Hindi : स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने CHSL 10+2 के पदों के लिए अधिसूचना को जारी कर दिया है, जो भी अभ्यर्थी इस फॉर्म को भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट या हमारे द्वारा दिए लिंक के माध्यम से भर सकते हैं।
ऐसे में मैं आपको SSC CHSL Syllabus 2022 In Hindi तथा SSC CHSL Exam Pattern के बारे में विस्तृत रूप से बताऊँगा, ताकि आप परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर अंतिम मेधा सूची में अपना नाम दर्ज कर सकें।

SSC CHSL Syllabus In Hindi 2022 – संक्षिप्त विवरण
- भर्ती का नाम: एसएससी संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर भर्ती 2022
- भर्ती बोर्ड का नाम: कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
- पद का नाम: लोवर डिवीज़न क्लर्क, पोस्टल असिस्टेंट, डेटा एंट्री ऑपरेटर तथा अन्य।
- आवेदन की प्रक्रिया: ऑनलाइन
- लेख का नाम: SSC CHSL Syllabus In Hindi
- आधिकारिक वेबसाइट: https://ssc.nic.in/
SSC CHSL चयन प्रक्रिया
इस परीक्षा में आपको निम्नलिखित चरणों से गुजरना होगा –
- कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
- डिस्क्रिप्टिव (वर्णनात्मक) परीक्षा हिंदी/अंग्रेजी
- स्किल टेस्ट
यदि आप सारे चरणों में उत्तीर्ण होते हैं तो आपको अंतिम मेधा सूची के अनुसार आपका आपके चुने गए पद पर हो जाएगा।
SSC CHSL Exam Pattern
SSC CHSL 10+2 परीक्षा के तीन अलग-अलग चरणों मे होती है, और उम्मीदवारों को इस परीक्षा में सफल होने होने के लिए इन तीनों चरणों से गुजरना होता है।
- SSC CHSL टियर- I में ऑब्जेक्टिव (वस्तुनिष्ठ) बहुविकल्पीय प्रश्न पत्र होता है।
- टीयर II की परीक्षा अंग्रेजी / हिंदी में वर्णनात्मक होती है, इसके बाद उम्मीदवारों को टियर- III कंप्यूटर स्किल टेस्ट देना होता है।
- इसमें चार विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं।
- जिसके लिए आपको 1 घण्टे यानी 60 मिनट का समय प्रदान किया जाता है।
- यह परीक्षा ऑनलाइन माध्यम के द्वारा सम्पन्न कराई जाती है।
- प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होता है।
- इसमें कुल 100 प्रश्न 200 अंक के होते हैं।
टीयर | प्रकार | परीक्षा का मोड |
टीयर- I | ऑब्जेक्टिव (वस्तुनिष्ठ) बहुविकल्पीय | ऑनलाइन कम्प्यूटर आधारित |
टीयर- II | डिस्क्रिप्टिव (वर्णनात्मक) परीक्षा हिंदी/अंग्रेजी | कलम और कागज |
टीयर- III | स्किल टेस्ट/ कम्प्यूटर स्किल टेस्ट | योग्यता के अनुसार |
श्रेणी | विषय | प्रश्नो की संख्या | अंक | समयावधि |
1 | सामान्य बुद्धिमत्ता परीक्षण | 25 | 50 | 1 घण्टे। |
2 | सामान्य जागरूकता | 25 | 50 | |
3 | गणित | 25 | 50 | |
4 | अंग्रेजी | 25 | 50 | |
कुल | 100 | 200 |
SSC CHSL Syllabus In Hindi
यदि आप इस परीक्षा को देने जा रहे हैं तो आपको SSC CHSL Syllabus In Hindi के बारे में जानना बेहद ही जरूरी है, क्योंकि इसके बिना आप परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकते हैं, आइए सारणी के माध्यम से विस्तृत पाठ्यक्रम के बारे में जानते हैं।
SSC CHSL Syllabus Tier- I
जनरल नॉलेज & जनरल अवेयरनेस |
जनरल नॉलेज और जनरल अवेयरनेस के तहत प्राचीन और आधुनिक इतिहास, पुरस्कार, खेल/खिलाड़ी, भारत का भूगोल, विश्व का भूगोल, अर्थव्यवस्था, संस्कृति, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान और करेंट अफेयर्स से प्रश्न पूछे जाएंगे। |
गणित |
गणित में संख्या पद्धति, मिश्रण, समानुपात, अनुपात, लाभ-हानि, बट्टा, काम समय, नाव धारा, पाइप टंकी, क्षेत्रमिति, त्रिकोणमिति, समांतर चतुर्भुज, बीजगणित, वृत्त, लघुत्तम समापवर्तक, महत्तम समापवर्तक, समय-दूरी, रेलगाड़ी से प्रश्न पूछे जाएंगे। |
जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग |
जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग के तहत परीक्षार्थियों से शृंखला, वर्गीकरण, कोडिंग-डिकोडिंग, दिशा परीक्षण, पासा, घन, क्रम ब्यवस्था परीक्षण, सीटिंग अरेंजमेंट, ब्लड रिलेशन, आकृति से जुड़े प्रश्न, कागज काटना/मोड़ना, टेबल, पहेलियां इत्यादि विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। |
अंग्रेजी |
Reading Comprehension, Cloze Test, Para jumbles, Miscellaneous, Fill in the blanks, Multiple Meaning/Error Spotting, One Word Substitution, Active/Passive Voice etc. |
SSC CHSL Syllabus In Hindi Tier- II
SSC CHSL Tier- II की परीक्षा में उम्मीदवारों को एक निबंध और पत्र / आवेदन लिखना होगा जिसके माध्यम से उम्मीदवारों के लेखन कौशल का परीक्षण किया जाएगा।
इस निबंध का विषय राष्ट्रीय हित, वित्त और अर्थव्यवस्था, पारिस्थितिक मुद्दे, राजनीति, सामाजिक मुद्दे, योजनाएं और शासन, खेल, प्रौद्योगिकी, भूराजनीति, पर्यावरण संबंधी चिंता आदि से संबंधित होगा।
इसके अलावा पत्र के तौर पर उम्मीदवारों को शिकायत पत्र, सुझाव पत्र, आधिकारिक पत्र लिखने के लिए दिया जाएगा, ताकि उम्मीदवारों के कौशल की अच्छी तरह जांच हो सके।
SSC CHSL Syllabus In Hindi Tier- 3
SSC CHSL Tier- II में क्वालीफाई किए हुए अभ्यर्थियों को Tier- III में एक स्किल / टाइपिंग टेस्ट देना होगा, और इसके बाद सभी परीक्षाओं के आधार पर चयनित उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट जारी की जाएगी।
इसके अलावा जो उम्मीदवार डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद के लिए आवेदन दिए होंगे उनकी कौशल परीक्षा अलग से आयोजित कराई जाएगी।
SSC CHSL Syllabus In Hindi 2022 PDF
आप एसएससी सीएचएसएल सिलेबस का पीडीएफ हिंदी और अंग्रेजी में नीचे दिए गए लिंक के जरिये डाउनलोड कर सकते हैं। SSC CHSL 2020 टियर I, II और III के विषय-वार सिलेबस को समझने के लिए SSC CHSL PDF को विस्तारपूर्वक पढ़ें।
SSC CHSL Syllabus 2022 In Hindi PDF | क्लिक करें |
SSC CHSL Syllabus 2022 In Hindi से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
SSC CHSL Exam टीयर -1 कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होते हैं, तथा परीक्षा की अवधि कुल 1 घण्टो की होती है।
SSC CHSL Exam टीयर -1 में अंग्रेजी, गणित, रीजनिंग और जनरल नॉलेज जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं।
SSC CHSL 2020-21 का टियर- III एक स्किल / टाइपिंग टेस्ट होगा, जो क्वालिफाइंग नेचर का होगा। चयनित उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट टियर 1 और टियर 2 में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर होगी।
SSC CHSL टीयर I परीक्षा में अभ्यर्थियों से वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं। CHSL टियर II पेपर में पत्र / निबंध / आवेदन लेखन पर वर्णनात्मक प्रश्न होते हैं जबकि SSC CHSL टियर III परीक्षा एक कौशल / टाइपिंग परीक्षा होती है।
हाँ, इस परीक्षा में नकारात्मक अंकन 1/4 (0.50) होता है।
आशा है हमारे द्वारा दी गई SSC CHSL Syllabus 2022 In Hindi तथा SSC CHSL Exam Pattern के बारे में यह जानकारी आपको पसंद आई होगी, ऐसे ही शानदार जानकारियों के लिए सरकारी अलर्ट को बुकमार्क करें।
thank u so much
Hindi me PDF nahi aa rahi hai
Thanks for it
Thanks for it
Thanks for this, it’s very helpful????????
Thank you so much ????????
Thanks ???? ????
Ssc chsl 2022 teyari ke liye kon sa kis writer kharide
Sir very helpfull your knowledge
Thank you sir
Sir bhut aachi jankari di h aapne but mera ek doubt h mere math weak h jaruri hai kya hm math ke question bhi kre please tell me
Hum kuch bhi kar sakte he