SSC CHSL GK/GS Practice Set 26 : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) के द्वारा सीएचएसएल भर्ती हेतु परीक्षा तिथि घोषित हो चुकी है तथा इस भर्ती हेतु एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया इसलिए अब परीक्षा की तैयारी को लेकर परीक्षार्थियों के पास बहुत कम समय बचा है। कम समय में परीक्षा की प्रभावशाली तैयारी के लिये बहुत से टॉपर के द्वारा प्रैक्टिस सेट का अध्ययन करना एक अच्छी रणनीति मानी जाती हैं।
अभ्यर्थी निम्नलिखित दिए गए प्रश्नों को उत्तर सहित जरूर पढ़ें क्योंकि ऐसे प्रश्न सीएचएसएल की परीक्षाओं में पूछें जा चुकें हैं और सम्भवतः आगामी परीक्षाओं में भी पूछे जा सकते हैं। इस प्रैक्टिस सेट के अंतिम में हमारे द्वारा एक प्रश्न दिया गया है जिसका उत्तर हमें जरूर कॉमेंट करके बतायें।

SSC CHSL GK/GS Practice Set 26
प्रश्न. निम्नलिखित में से किस देश ने कोपा अमेरिका 2011 का फाइनल जीता?
- ब्राजील
- पराग्वे
- वेनेजुएला
- उरुग्वे
उत्तर: 4
प्रश्न. भारत का कौन-सा शहर ‘सिलिकॉन वैली’ के नाम से जाना जाता है?
- बंगलुरू
- हैदराबाद
- चेन्नई
- मुम्बई
उत्तर: 1
प्रश्न. “मध्य रात्रि सूर्य” का क्या अर्थ है?
- सांध्य प्रकाश
- उदीयमान सूर्य
- बहुत चमकदार चन्द्रमा
- सूर्य का ध्रुवीय वृत्त में देर तक चमकना
उत्तर: 4
प्रश्न. बाहरी वायुमंडल में ओजोन की परत हमारी मद करती है?
- रेडियो तरंगों का परावर्तन करके रेडि संचार सम्भव बनाने में
- वायुमण्डल का तापमान नियमित करने मे
- अन्तरिक्ष किरण कणों का अवशोषण करने में
- पराबैंगनी विकिरण का अवशोषण करने
उत्तर: 4
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा जैव निम्नकरणीय है?
- कागज
- डी.डी.टी.
- एल्युमीनियम
- प्लास्टिक
उत्तर: 1
प्रश्न. मुख्यमंत्री की नियुक्ति कौन करता है?
- भारत का राष्ट्रपति
- उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
- राज्यपाल
- दल का अध्यक्ष
उत्तर: 3
प्रश्न. भारत में किस प्रकार की आपात स्थिति अभी तक केवल एक बार लागू की गई है?
- आंतरिक आपात स्थिति
- राज्य आपात स्थिति
- बाह्य आपात स्थिति
- वित्तीय आपात स्थिति
उत्तर: 1
प्रश्न. भारत के भुगतान सन्तुलन को किसके द्वारा ठीक किया जा सकता है?
- मुद्रा अवमूल्यन
- प्रबल निर्यात संवर्धन
- आयात प्रतिस्थापन
- उपर्युक्त सभी
उत्तर: 4
प्रश्न. गर्भाशय (वूम्ब) के लिए वैकल्पिक शब्द क्या है?
- यूटरस
- वेस्कुला
- वजाइना
- वल्वा
उत्तर: 1
प्रश्न. ‘गुर्दे’ (किडनी) की कार्यात्मक यूनिट क्या है?
- एक्सॉन
- न्यूरॉन
- नेफ्रॉन
- धमनी
उत्तर: 3
प्रश्न. काले वस्त्रों के मुकाबले श्वेत वस्त्र शीतल क्यों होते हैं?
- अपने पास पहुँचने वाले सभी प्रकाश को अवशोषित कर लेते हैं
- उनके पास जो भी प्रकाश पहुँचता है, उसे वे परावर्तित कर देते हैं
- प्रकाश भेदन नहीं होने देते है
- सूर्य के प्रकाश को पूर्णतया शीतल कर देते हैं
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा कीट रुधिराहारी है?
- फल-मक्खी
- घरेलू-मक्खी
- घोंघा
- मच्छर
उत्तर: 3
प्रश्न. डॉस (DOS) का पूर्ण रूप क्या है?
- डायरेक्ट ऑपरेटिंग सिस्टम
- डुअल ऑपरेटिंग सिस्टम
- डिस्क ऑपरेटिंग सिस्टम
- डायल-अप ऑपरेटिंग सिस्टम
उत्तर: 3
प्रश्न. धरती की सतह के ऊपर ओजोन परत किसके विरुद्ध ढाल का काम करती है?
- X-किरणें
- अल्ट्रा-वॉयलेट किरणें
- गामा किरणें
- इन्फ्रा-रेड किरणें
उत्तर: 2
प्रश्न. मलजल उपचार के मंथन टैंक का कार्य किसे निकालना है?
- तेल और वसीय पदार्थ
- निलंबित ठोस पदार्थ
- शितकणी पदार्थ
- अजैविक पदार्थ
उत्तर: 1
प्रश्न. भारतीय सिनेमा जगत की अभिनेत्री जिसे पहली बार राज्यसभा के लिए नामांकित किया गया था?
- नर्गिस
- मधुबाला
- हेमा मालिनी
- शोभना भरतिया
उत्तर: 1
प्रश्न. नासा का ‘जूनो’ मिशन किस ग्रह के लिए है?
- शनि
- मंगल
- बृहस्पति
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर: 3
प्रश्न. भारत के पहले राष्ट्रपति जिन्होंने भारतीय वायु सेना के सुखोई लड़ाकू विमान पर 30 मिनट तक सवारी की?
- एपीजे अब्दुल कलाम
- श्रीमती प्रतिभा पाटिल
- के. आर. नारायणन
- डॉ. शंकर दयाल शर्मा
उत्तर: 2
प्रश्न. ‘आकस्मिक बाढ़’ का संबंध किससे है?
- झुंडर तूफान
- चक्रवाती तूफान
- सुनामी
- टोरनेडो
उत्तर: 2
प्रश्न. भाप-अंगार गैस किसका मिश्रण होती है?
- कार्बन डाइऑक्साइड और हाइड्रोजन
- कार्बन मोनोऑक्साइड और नाइट्रोजन
- कार्बन मोनोऑक्साइड और हाइड्रोजन
- कार्बन डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन
उत्तर: 3
प्रश्न. भारत के भौगोलिक मानचित्र कौन तैयार करता है?
- भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण
- भारतीय सर्वेक्षण
- रक्षा मंत्रालय
- भारतीय भौगोलिक सर्वेक्षण
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से द्रविड़ कजगम के संस्थापक कौन थे?
- पेरियार ई.वी. रामास्वामी नाइकर
- आचार्य विनोबा भावे
- सी. राजगोपालाचारी
- महात्मा गांधी
उत्तर: 1
प्रश्न. धातु की चायदानियों में लकड़ी के हैंडल क्यों लगे होते हैं?
- लकड़ी ऊष्मा की कुचालक होती है.
- इससे बिजली का शॉक नहीं लगता
- इससे पात्र सुन्दर लगता है,
- इसमें स्वच्छता होती है
उत्तर: 1
प्रश्न. अवतल लेन्स हमेशा किस प्रकार का प्रतिबिम्ब बनाते हैं?
- वास्तविक प्रतिबिम्ब
- आभासी प्रतिबिम्ब
- वस्तु की विशेषता के अनुरूप प्रकार का प्रतिबिम्ब
- लेन्स की वक्रता के अनुरूप प्रकार का प्रतिबिम्ब
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन ‘ग्रीनहाउस गैस’ नहीं है?
- क्लोरोफ्लोरोकार्बन
- मीथेन
- कार्बन डाइऑक्साइड
- नाइट्रोजन
उत्तर: ? (इस प्रश्न का उत्तर परीक्षार्थी कमेंट करके जरूर बतायें)
आशा है आपको SSC CHSL का यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा , एसएससी की परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने हेतु सरकारी अलर्ट को बुकमार्क जरूर करें।