SSC CHSL General Science Practice Set 23 : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है और यह परीक्षा 24 मई से 10 जून 2022 तक आयोजित की जाएगी, इस परीक्षा के लिए सभी उम्मीदवार अब अपने अंतिम तैयारियों में जुट गए हैं।
ऐसे में आज हम इस लेख के जरिए SSC की पिछली परीक्षाओं में पूछे गए सामान्य विज्ञान (General Science) के 25 अतिमहत्वपूर्ण प्रश्न को लेकर आएं हैं, जिनका अध्ययन करके आप अपनी तैयारी को और मजबूत बना सकते हैं।

SSC CHSL General Science Practice Set 23
प्रश्न. एन्टोमोलॉजी में किसका अध्ययन किया जाता है?
- मत्स्यों का
- स्तनधारियों का
- सरीसृपों का
- कीटों का
उत्तर: 4
प्रश्न. एक परमाणु के अंदर एक इलेक्ट्रॉन की संपूर्ण ऊर्जा है?
- अनंत
- शून्य
- शून्य से अधिक
- शून्य से कम
उत्तर: 4
प्रश्न. लौह धातु में जंग लगने के लिए वायु में इन दोनों की आवश्यकता होती है?
- ऑक्सीजन और ग्रीज
- ऑक्सीजन और नमी
- कार्बन डाइऑक्साइड और नमी
- जल और पेन्ट
उत्तर: 2
प्रश्न. आयोडीन परीक्षण किसका पता लगाने के लिए प्रयुक्त किया जाता है?
- कोलेस्टेरॉल
- प्रोटीन
- कार्बोहाइड्रेट
- वसा
उत्तर: 3
प्रश्न. सौर ऊर्जा को बिजली में परिवर्तित करने के लिए कौन-सी युक्ति प्रयुक्त की जाती है?
- प्रकाश-बोल्टीय सेल
- डेन्यल सेल
- इलेक्ट्रोकेमिकल सेल
- गैल्वैनी सेल
उत्तर: 1
प्रश्न. बर्फ पानी में तैरता है, क्योंकि-
- बर्फ कुछ पानी सोंख लेता है और तैरता है,
- बर्फ और पानी के बीच रासायनिक अभिक्रिया के कारण
- बर्फ का घनत्व पानी के घनत्व से कम होता है
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर: 3
प्रश्न. परम ताप का वह शुरूआत विन्दु कौन-सा है जहाँ सभी आण्विक गति बंद होती है?
- परम शून्य
- शून्य विन्दु
- मानक तापमान
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर: 1
प्रश्न. नाभिकीय क्रियाओं में किसका उपयोग ईंधन के रूप में होता है?
- यूरेनियम
- भारी जल
- रेडियम
- ड्यूटीरियम
उत्तर: 1
प्रश्न. मेंढक के वृक्क किस प्रकार के होते हैं?
- मध्यवृक्क
- पश्चवृक्क
- आदिवृक्क
- प्राक्वृक्क
उत्तर: 1
प्रश्न. प्रकाश वर्ष किसकी इकाई है?
- प्रकाश
- धारा
- दूरी
- समय
उत्तर: 3
प्रश्न. सामान्यतः टूटी हड्डियों को सेट करने के लिए प्रयोग किए जाने वाले “प्लास्टर ऑफ पेरिस” का रासायनिक नाम क्या है?
- कैल्शियम नाइट्रेट
- कैल्शियम सल्फेट
- कैल्शियम कार्बोनेट
- कैल्शियम क्लोराइड
उत्तर: 2
प्रश्न. न्यूक्लीय रिएक्टर में प्रयोग किया जाने वाला विमंदक है?
- यूरेनियम
- रेडियम
- साधारण जल
- ग्रेफाइट
उत्तर: 3
प्रश्न. कौन-सा यन्त्र रक्तदाब मापन में प्रयुक्त होता है?
- ग्लूकोमीटर
- स्फिग्मोमैनोमीटर
- साइन-वेव इन्वर्टर
- हाइग्रोमीटर
उत्तर: 2
प्रश्न. यदि लाल रंग के किसी फूल के ऊपर एकवर्णी हरा प्रकाश पड़ता है, तो वह फूल दिखाई पड़ेगा-
- हरे रंग का
- लाल रंग का
- काले रंग का
- पीले रंग का
उत्तर: 3
प्रश्न. वायुयान हवा में इसलिए उड़ता है, क्योंकि यह-
- हवा से हल्का है
- वायु से भारी है
- बहुत हल्के पदार्थों से निर्मित है।
- गतिशील हवा किसी पिण्ड को ऊपर उठा सकती है
उत्तर: 4
प्रश्न. चन्द्रमा पर वायुमण्डल नहीं होने का क्या कारण है?
- यह पृथ्वी के निकट है
- यह सूर्य से प्रकाश प्राप्त करता है
- यह पृथ्वी की परिक्रमा करता है
- इस पर गैस अणुओं का पलायन वेग उनके वर्ग माध्य मूल वेग से कम होता है
उत्तर: 4
प्रश्न. डायनमो परिवर्तित करता है-
- उच्च वोल्टेज को निम्न वोल्टेज में
- विद्युत ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में
- यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में
- निम्न वोल्टेज को उच्च वोल्टेज में
उत्तर: 3
प्रश्न. निम्नलिखित कार्बनिक पदार्थों में से कौन-सा प्रकृति में सर्वाधिक प्रचुरता में पाया जाता है?
- ग्लूकोज
- सेल्यूलोज
- फ्रक्टोज
- सुक्रोज
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से प्रोटीन का सर्वोत्तम स्रोत कौन-सा है?
- काला चना
- मटर
- बंगाल चना
- सोयाबीन
उत्तर: 4
प्रश्न. शरीर के निर्जलीकरण के दौरान किसकी कमी हो जाती है?
- सोडियम क्लोराइड
- पोटैशियम क्लोराइड
- आरबीसी
- डब्ल्यूबीसी
उत्तर: 1
प्रश्न. इलेक्ट्रॉन न्यूनता वाला परमाणु है?
- ऋण आयन
- उदासीन आयन
- धन आयन
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर: 3
प्रश्न. यदि मूत्र में एल्ब्यूमिन आ रहा हो तो उस व्यक्ति का कौन-सा अंग बुरी तरह प्रभावित हो सकता है?
- यकृत
- हृदय
- प्लीहा
- वृक्क
उत्तर: 4
प्रश्न. दिए गए वेन आरेख के आधार पर, निम्न प्रश्न का उत्तर क्लोरोफिल प्रकाश के किन अवयवों को अवशोषित कर लेती है?
- बैंगनी तथा लाल
- इन्डिगो तथा अरिन्ज
- नीला तथा लाल
- बैंगनी तथा पीला
उत्तर: 3
प्रश्न. धातु की चार गेंद सूर्य प्रकाश में रखा गया है, कौन सबसे अधिक गर्म होगी?
- मैंगनीज
- लोहा
- ताँबा
- एल्युमिनियम
उत्तर: 3
प्रश्न. शरीर में इन्सुलिन की कमी से निम्न रोग होता है-
- बेरी-बेरी
- ज्वर
- कैंसर
- मधुमेह
उत्तर: ??
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।