SSC CHSL General Science Practice Set 13 : कर्मचारी चयन आयोग द्वारा SSC CHSL की परीक्षाएं 24 मई से 10 जून, 2022 तक आयोजित की जाएगी, इस परीक्षा के लिए अब सभी उम्मीदवार अब अपने अंतिम तैयारियों में जुट गए हैं।
ऐसे में आज हम इस लेख के जरिए SSC की पिछली परीक्षाओं में पूछे गए सामान्य विज्ञान (General Science) के 25 अतिमहत्वपूर्ण प्रश्न को लेकर आएं हैं, जिनका अध्ययन करके आप अपनी तैयारी को और मजबूत बना सकते हैं।

SSC CHSL General Science Practice Set 13
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा परमाणु के बारे में सही नहीं है?
- परमाणु आकार में बहुत छोटे होते हैं।
- वे 10-10m क्रम के प्रसरण में होते हैं।
- दो तत्वों के परमाणु समान होते हैं।
- एक तत्व के परमाणु सभी अवस्थाओं में समान होते हैं।
उत्तर: 3
प्रश्न. किसी तत्व का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2, 8, 5 है। उस तत्व का नाम क्या है?
- मैग्नीशियम
- क्लोरीन
- फॉस्फोरस
- सल्फर
उत्तर: 3
प्रश्न. वायु निम्नलिखित में से क्या है?
- कार्बनिक का वाष्पित रूप
- एक तत्व
- मिश्रण
- यौगिक
उत्तर: 3
प्रश्न. बंद कमरों में स्टोव व अंगीठी का प्रयोग न करने की सलाह निम्नलिखित कारण से दी जाती है?
- कमरे में बिजली के तारों में आग कम लगना
- स्टोव का बंद हो जाना
- कार्बन मोनोऑक्साइड से विषायण
- स्टोव का फट जाना
उत्तर: 3
प्रश्न. 90 किग्रा पानी से प्राप्त की जा सकने वाली ऑक्सीजन की मात्रा है?
- 30 किग्रा.
- 90 किग्रा.
- 45 किग्रा.
- 80 किग्रा.
उत्तर: 4
प्रश्न. प्रोड्यूसर गैस का ईंधन तथा नाइट्रोजन के स्रोत के रूप में प्रयोग किया जाता है। यह गैस प्राप्त की जाती है?
- गर्म वर्कयंत्र (Retort) पर तेल के छिड़काव द्वारा
- पानी और हवा का मिश्रण तप्त कौक पर प्रवाहित करने पर
- हवा को उदीप्त कोक के फैलाव पर प्रवाहित कराने पर
- भाप को उदीप्त कोक पर प्रवाहित करने पर
उत्तर: 4
प्रश्न. प्रतिदीप्त प्रकाश नलिका में निम्नलिखित गैस होती है?
- ऑर्गन
- नाइट्रोजन
- निऑन
- ऑक्सीजन
उत्तर: 1
प्रश्न. द्रवित पेट्रोलियम गैस के प्रमुख संघटक है?
- मीथेन, इथेन, हेक्सेन
- ब्यूटेन और आइसो ब्यूटेन
- इथेन, हेक्सेन, ब्युटेन
- मीथेन, ब्यूटेन, हेक्सेन
उत्तर: 2
प्रश्न. रसोई गैस मिश्रण है?
- कार्बन मोनोऑक्साइड एवं ऑक्सीजन का
- ब्यूटेन एवं ऑक्सीजन का
- ब्यूटेन एवं प्रोपेन का
- प्रोपेन एवं ऑक्सीजन का
उत्तर: 3
प्रश्न. किसी गैस का आयतन स्थिर ताप पर 20% कम करने के लिए उसका दाब कितने प्रतिशत बढ़ाना होगा?
- 20%
- 30%
- 25%
- 40%
उत्तर: 3
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा मांसभक्षी पौधा है?
- हिबिस्कस
- वटरवर्ट
- पोम्पी
- मिमोसा
उत्तर: 2
प्रश्न. हाइड्रोपोनिक्स संबंधित है-
- मिट्टी के बिना पौधे की वृद्धि
- पानी के बिना पौधे की वृद्धि आर्द्र वातावरण
- आवाज का पानी के साथ संबंध
- पानी की तकनीक का संरक्षण
- कोई नहीं
उत्तर: 1
प्रश्न. तारपीन का तेल निम्नलिखित पेड़ से प्राप्त किया जाता है?
- नेटम
- माइकम
- देवदार
- चीड़
उत्तर: 4
प्रश्न. इसमें से कौन सबसे कम आग पकड़ने में प्रवृत्त है?
- टेरीकॉट
- नॉयलोन
- रेयान
- सूत
उत्तर: 4
प्रश्न. ‘लॉंग’ जो सामान्य रूप से मसाले के रूप में काम आती है, प्राप्त होती है?
- जड़ से
- तने से
- फल से
- पुष्प कलिका से
उत्तर: 4
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-से घटक मिट्टी बनाते हैं?
- हवा और पानी
- बैक्टीरिया तथा केंचुआ
- महीन पाउडर, शैल पदार्थ तथा खाद मिट्टी
- ये सभी
उत्तर: 4
प्रश्न. शहद का मुख्य घटक है?
- सुक्रोज
- ग्लूकोज
- माल्टोस
- फ्रक्टोज
उत्तर: 4
प्रश्न. आंख का अन्दरूनी पीछे का पृष्ठ कहलाता है?
- पुतली (प्यूपिल)
- दृष्टि पटल (रेटिना)
- रक्क पटल (कोशेयड)
- स्वचम्मण्डल (कोर्निया)
उत्तर: 2
प्रश्न. ‘नेचुरल सेलेक्शन’ का सिद्धांत किसने बनाया?
- न्यूटन
- डार्विन
- मेंडल
- आर्कमिडीज
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्नांकित में से कौन-सा प्राणी सांपों से लड़ता है?
- बंदर
- बाघ
- नेवला
- गीदड़
उत्तर: 3
प्रश्न. मछलियां जमे पानी की झील में जीवित रह सकती हैं, क्योंकि
- मछलियां गर्म खून की होती हैं।
- मछलियां बफीर्ली मौसम में सुसुप्तावस्था में रहती हैं।
- झील की तली का पानी जमता नहीं है।
- बर्फ मछलियों तक ऊष्मा पहुंचाती है।
उत्तर: 3
प्रश्न. पानी पर तैरती वस्तु का आभासी भार है?
- वस्तु के वास्तविक भार के तुल्य
- शून्य
- वस्तु के भार तथा द्रव के भार के अंतर के तुल्य
- वस्तु का भार एवं उस पर कार्यरत ऊपरी प्रणोद के योग के तुल्य
उत्तर: 2
प्रश्न. जल पृष्ठ पर लोहे के टुकड़े के न तैरने का कारण है?
- लोहे द्वारा विस्थापित जल का भार लोहे के भार से कम होता है।
- लोहे द्वारा विस्थापित जल का भार लोहे के भार से अधिक होता है।
- लोहे द्वारा विस्थापित जल का भार लोहे के भार के बराबर होता है।
- यह जल का विस्थापन नहीं करता।
उत्तर: 1
प्रश्न. द्रव में आंशिक या पूर्णतः डूबे हुए किसी ठोस द्वारा प्राप्त उछाल की मात्रा, निम्नलिखित पर निर्भर करती है?
- ठोस द्वारा हटाए गए द्रव की मात्रा पर
- ठोस के द्रव्यमान पर
- ठोस के भार पर
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर: 1
प्रश्न. ‘गोबर गैस’ में मुख्य रूप से पाई जाती है?
- क्लोरीन
- एथिलीन
- हाइड्रोजन
- मीथेन
उत्तर: ??
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।